
जमशेदपुर : टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट की अधीकृत यूनियन टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन एवं टाटा मोटर्स प्रबंधन के बीच 1 अप्रैल 2022 से लंबित होने वाली वेतन समझौता के लिए (एलटीएस) को लेकर दूसरी वार्ता हुई. गुरुवार की सुबह 10 बजे से जमशेदपुर प्लांट के जेनरल ऑफिस में यह वार्ता हुई. करीब एक घंटे तक यह वार्ता चली. प्रबंधन की ओर से इआर हेड दीपक कुमार और यूनियन की ओर से अध्यक्ष गुरमीत सिंह तोते, महामंत्री आरके सिंह ने वार्ता में भाग लिया. वार्ता एक सकारात्मक सोच को रखते हुई चली और बहुत जल्द एक बेहतर वेतन समझौता कराने का प्रयास रहा. लेकिन गुरुवार को कोई ठोस निर्णय नही लिया जा सका इसलिए वार्ता को अगली बैठक के लिए रखा गया. बहुत जल्द ही अगली वार्ता होगी. आपको बता दें कि 31 मार्च 2022 से वेज रिवीजन जमशेदपुर में लंबित होने जा रहा है. इसके अलावा पुणे के कॉमर्शियल वेहिकल यूनिट में 31 अगस्त 2021, पुणे के ही पैसेंजर वेहिकल यूनिट में 31 मार्च 2022, मुंबई प्लांट में 31 दिसंबर 2021, लखनऊ प्लांट में 31 मार्च 2020, पंतनगर में 31 मार्च 2022, सानंद पैसेंजर वेहिकल प्लांट में 30 सितंबर 2020 से ही लंबित हो चुका है जबकि यूके प्लांट में बनने वाले जगुआर लैंड रोवर के प्लांट में 1 अप्रैल 2021 से लंबित है. इस कारण टाटा मोटर्स प्रबंधन ने तय किया है सभी प्लांट में समय पर वेज रिवीजन समझौता कर लिया जाये. इसको लेकर यूनियन भी तैयारी कर रही है.







