• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Friday, June 5, 2026
38 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राशिफल

horoscope-know-your-day-friday-18th-february-2022-राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-शुक्रवार 18 फरवरी 2022

horoscope-know-your-day-friday-18th-february-2022-राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-शुक्रवार 18 फरवरी 2022
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

मेष राशि
खान पान के प्रति सावधान रहें। स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है।बोलते समय और वित्तीय लेन-देन करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है। पारिवारिक तनावों से अपना ध्यान भंग न होने दें। अपने प्रिय की ईमानदारी पर शक न करें। पैसे उपार्जन के उन नए विचारों का उपयोग करें, जो आज आपके विचारों में आ रहें हैं। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ समय गुजारेंगे लेकिन किसी पुरानी बात के फिर से सामने आने की वजह से आप दोनों के बीच कहासुनी होने की आशंका है।

वृष राशि
खुश हो जाएं क्योंकि अच्छा समय आने वाला है और आप स्वयं में अतिरिक्त ऊर्जा का अनुभव करेंगे। आप खुद को नए रोमांचक हालात में पाएंगे। जो आपको आर्थिक फायदा पहुंचाएंगे। अपने सामाजिक जीवन को दरकिनार न करें। अपनी व्यस्त दिनचर्या में से थोड़ा-सा समय निकालकर अपने परिवार के साथ किसी आयोजन में शिरकत करें। यह न केवल आपका दबाव कम करेगा, बल्कि आपकी झिझक भी मिटा देगा। खुदरा और थोक व्यापारियों के लिए अच्छा दिन है। जो लोग घर से बाहर रहते हैं। आज वो अपने सारे काम पूरे करके शाम के समय किसी पार्क या एकांत जगह पर समय बिताना पसंद करेंगे। किसी पड़ोसी, दोस्त या रिश्तेदार की वजह से वैवाहिक जीवन में अनबन मुमकिन है।

मिथुन राशि
अगर मुमकिन हो तो लम्बी यात्रा पर जाने से बचें, क्योंकि लम्बी यात्राओं के लिए अभी आपका स्वास्थ्य अच्छा नहीं है। उससे आपकी परेशानी और बढ़ सकती हैं। आपको कमीशन, लाभांश या रोयल्टी के माध्यम से फायदा होगा। आपका जीवनसाथी आपकी सहायता करेगा और मददगार साबित होगा। आज आपके और आपके प्यार के बीच कोई आ सकता है। किसी नई परियोजना पर काम करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार लें। जो लोग अब तक किसी काम में व्यस्त थे आज उन्हें अपने लिए समय मिल सकता है लेकिन घर में किसी काम के आ जाने से आप फिर से व्यस्त हो सकते हैं। आपको या आपके जीवनसाथी को बिस्तर में चोट लग सकती है। इसलिए एक-दूसरे का ध्यान रखें।

कर्क राशि
आज आप ऐसे स्रोत से धन अर्जित कर सकते हैं, जिसके बारे में आपने पहले सोचा तक न हो। किसी दूर के रिश्तेदार के यहां से मिली आकस्मिक अच्छी सूचना आपके पूरे परिवार के लिए खुशी के पल लाएगी। आपके लिए अपने प्रिय से दूर रहना बहुत मुश्किल होगा। काम पर लोगों के साथ मेलजोल में समझ और धैर्य से सावधानी बरतें। अगर आप लंबे समय से अपने जीवन में किसी रोचक चीज के होने का इंतजार कर रहे हैं, तो निश्चय ही आपको उसके संकेत दिखाई देने लगेंगे। गलतफहमी के लम्बे दौर के बाद इस शाम आपको जीवनसाथी के प्यार का तोहफा नसीब होगा।

सिंह राशि
मनोवैज्ञानिक डर आपको बेचैन कर सकता है। सकारात्मक सोच और हालात के उजले पहलू को देखना आपको इससे बचा सकता है। पैसे कमाने के नए अवसर लाभ देंगे। मुमकिन है कि आप अपने घर में या उसके आस-पास आज कुछ बदलाव करें। रोमांस का मौसम है। अगर आप अपने लक्ष्यों को पाने के लिए एकाग्रता से ध्यान केंद्रित करेंगे तो आपकी उपलब्धियां आपकी उम्मीदों से अधिक होंगी। इस राशि के छात्र आज मोबाइल पर सारा दिन बर्बाद कर सकते हैं। आज आपका जीवनसाथी आपकी सेहत के प्रति असंवेदनशील हो सकता है।

कन्या राशि
दूसरों की आलोचना में समय ब्यर्थ न करें, क्योंकि इसका बुरा असर आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है। आज आपके माता-पिता में से कोई आपको धन की बचत करने को लेकर लेक्चर दे सकता है, आपको उनकी विचारों को बहुत गौर से सुनने की जरुरत है नहीं तो आने वाले समय में परेशानी आपको ही उठानी पड़ेगी। अपने जीवन-साथी के साथ बेहतर समझ जिंदगी में खुशी, सुकून और समृद्धि लाएगी। आप और आपका महबूब आज प्यार के समुन्दर में गोते लगाएंगे और प्यार की मदहोशी को महसूस करेंगे। नौकरी में बदलाव मानसिक संतोष देगा। यात्रा आपके लिए आनन्ददायक और बहुत फायदेमंद होगी। सुबह जीवनसाथी से आपको कुछ ऐसा मिल सकता है, जिससे आपका सारा दिन खुशगवार गुजरेगा।

तुला राशि
आज पुराने निवेशों के चलते आय में बढ़ोत्तरी दिख रही है। बच्चे उम्मीदों पर खरे न उतरकर आपको निराश कर सकते हैं। सपनों को साकार करने के लिए उन्हें प्रोत्साहन देने की आवश्यकता है। आज प्यार के हिसाब से दिन काफी विवादास्पद रहेगा। किसी लघु या मध्यावधि पाठ्यक्रम में दाखिला लेकर अपनी तकनीकी क्षमताओं में निखार लाएं। ऐसे लोगों से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुंचा सकते हैं। आपके जीवनसाथी की मांगें तनाव का कारण बन सकती हैं।

वृश्चिक राशि
मौज-मस्ती और मनपसंद काम करने का दिन है। आर्थिक तौर पर सुधार के चलते आप आसानी से लंबित बिल और उधार चुका सकेंगे। आपकी ज्ञान की प्यास आपको नए दोस्त बनाने में मददगार साबित होगी। अपने प्रिय से कुछ भी रुखा कहने से बचें, नहीं तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। काम और घर पर दबाव आपको क्रोधित कर सकता हैं। आज का दिन लाभदायक साबित होगा, क्योंकि ऐसा लगता है कि चीजें आपके पक्ष में जाएंगी और आप हर काम में अव्वल रहेंगे। वैवाहिक जीवन में खुशियां हाथ से निकलती हुई मालूम होंगी।

धनु राशि
आज अपने लिए पैसा बचाने का आपका ख्याल पूरा हो सकता है। आज आप उचित बचत कर पाने में सक्षम होंगे। किसी दूर के रिश्तेदार से अचानक मिली कोई संदेश पूरे परिवार के लिए रोमांचक रहेगा। अगर आपको लगता है कि आपका प्रिय आपकी बातों को समझ नहीं पाता तो आज उनके साथ वक्त बिताएं और अपनी बातों को स्पष्टता के साथ उनके सामने रखें। नौकरों और सहकर्मियों से परेशानी होने की संभावना को नकारा नहीं जा सकता है। आप चाहें तो परेशानियों को मुस्कुराकर दरकिनार कर सकते हैं या उनमें उलझकर परेशान हो सकते हैं। चुनाव आपको करना है।

ADVERTISEMENT

मकर राशि
अगर आपका धन से जुड़ा कोई मामला कोर्ट-कचहरी में अटका था तो आज उसमें आपको विजय मिल सकती है और आपको धन लाभ हो सकता है। बच्चे खेल-कूद और दूसरी बाहरी गतिविधियों पर अधिक समय व्यतीत करेंगे। आज आप हर ओर प्यार-ही-प्यार फैलाएंगे। भागीदार आपकी योजनाओं और व्यावसायिक ख्यालों के प्रति उत्साही होंगे। लोग आपके बारे में क्या सोचते हैं आज आपको इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। बल्कि आज आप खाली समय में किसी से मिलना जुलना भी पसंद नहीं करेंगे और एकांत में आनंदित रहेंगे। थोड़ी-सी कोशिश करें तो यह दिन आपके वैवाहिक जीवन के सबसे विशेष दिनों में से एक हो सकता है।

कुंभ राशि
ऐसा लगता है आप जानते हैं कि लोग आपसे क्या चाहते हैं लेकिन अत्याधिक खर्च से बचें। आज आपमें धैर्य की कमी रहेगी। इसलिए संयम बरतें, क्योंकि आपका रुखा व्यवहार आस-पास के लोगों को दुःखी कर सकती है। सच्चे और पवित्र प्रेम का अनुभव करें। किसी नई परियोजना पर काम करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार लें। अगर आप अपनी चीजों का ध्यान नहीं रखेंगे, तो उनके खोने या चोरी होने की संभावना है।

मीन राशि
चोट से बचने के लिए सावधानी से बैठें। साथ ही सही तरीके से कमर सीधी करके बैठना न केवल व्यक्तित्व में सुधार लाता है, बल्कि सेहत और आत्म-विश्वास के स्तर को भी ऊपर ले जाता है। आप जीवन में पैसे की अहमियत को नहीं समझते लेकिन आज आपको पैसे की अहमियत समझ में आ सकती है क्योंकि आज आपको पैसे की बहुत आवश्यकता होगी। आपके पास पर्याप्त धन नहीं होगा। अपने जीवन-साथी के साथ बेहतर समझ जिंदगी में खुशी, सुकून और समृद्धि लाएगी। आज आपके और आपके प्यार के बीच कोई आ सकता है। बड़े व्यापारिक लेन-देन करते समय अपनी भावनाओं को वश में रखें। आज जितना हो सके लोगों से दूर रहें। लोगों को वक्त देने से बेहतर है अपने आपको वक्त दें। अगर आप अपने जीवनसाथी की छोटी-छोटी बातों को नजरअन्दाज करेंगे, तो उन्हें बुरा लग सकता है।

प्रस्तुत – ज्योतिषाचार्य पंडित राजेश पाठक
सम्पर्क – 9508341776, 9421339858

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Horoscope know your day Friday 5th june 2026-राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-शुक्रवार 5 जून 2026
राशिफल

Horoscope know your day Friday 5th june 2026-राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-शुक्रवार 5 जून 2026

June 5, 2026
Horoscope Know Your Day Thursday 4th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 4 जून 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Thursday 4th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 4 जून 2026

June 3, 2026
Horoscope Know Your Day Wednesday 3rd June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 3 जून 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Wednesday 3rd June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 3 जून 2026

June 3, 2026
Next Post
jamshedpur-businessmen-arrested-जमशेदपुर के कारोबारी को जीएसटी ने भेजा जेल, करोड़ो का घोटाला कर फरार था आरोपी

jamshedpur-businessmen-arrested-जमशेदपुर के कारोबारी को जीएसटी ने भेजा जेल, करोड़ो का घोटाला कर फरार था आरोपी

tata-steel-mining-limited-टाटा स्टील माइनिंग लिमिटेड को ऊर्जा और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में काम करने के लिए मिला ग्लोबल सीएसआर अवार्ड, कंपनी के कार्यों को मिला सम्मान

tata-steel-mining-limited-टाटा स्टील माइनिंग लिमिटेड को ऊर्जा और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में काम करने के लिए मिला ग्लोबल सीएसआर अवार्ड, कंपनी के कार्यों को मिला सम्मान

jamshedpur-bistupur-loot-case-बिष्टुपुर लूट में लुटेरे के करीब पहुंची पुलिस, सिंहभूम चैम्बर अपने स्टैंड पर कायम, अब रांची में बड़े अधिकारियों और सरकार पर जमशेदपुर के व्यापारी बढ़ाएंगे दबाव

jamshedpur-bistupur-loot-case-बिष्टुपुर लूट में लुटेरे के करीब पहुंची पुलिस, सिंहभूम चैम्बर अपने स्टैंड पर कायम, अब रांची में बड़े अधिकारियों और सरकार पर जमशेदपुर के व्यापारी बढ़ाएंगे दबाव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन की वार्ता के दौरान उभरा गतिरोध, टाटा वर्कर्स यूनियन ने बुलायी कमेटी मीटिंग

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata workers union committee meeting : टाटा वर्कर्स यूनियन के कमेटी मीटिंग में वेज रिवीजन के मुद्दे पर हंगामा, कमेटी मेंबरों ने अध्यक्ष को घेरा, अध्यक्ष ने कहा – बेहतर वेज रिवीजन होगा, देर है, पर दुरुस्त समझौता करने की कोशिश होगी, देखिये किसने क्या सवाल उठाया

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Monsoon arrives: इंतजार खत्म ! केरल पहुंचा मॉनसून, झारखंड में एक सप्ताह की देरी से आ सकता है मॉनसून, जानें कब कहां होगी बारिश

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jharkhand deoghar life imprisonment to murder accused : देवघर के कुंडा थाना क्षेत्र में भाई के हत्यारे को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने हत्या व साक्ष्य छुपाने के जुर्म में 15 हजार का जुर्माना भी लगाया

jamshedpur abm college – विश्व पर्यावरण दिवस पर एबीएम कॉलेज गोलमुरी परिसर में पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

jamshedpur bharat vikas parishad- भारत विकास परिषद ने दो स्थानों पर लगाए 30 फलदार पौधे, देखभाल का भी लिया संकल्प

jamshedpur Bhagwat Katha- सच्चे मन से लिया गया प्रभु का नाम घोर पापों को भी कर सकता हैं नष्ट-सीताराम शास्त्री, बिष्टुपुर सत्यनारायण मारवाड़ी मंदिर में भागवत कथा का तीसरा दिन

Jamshedpur rajsthan shiv mandir century celebration : जुगसलाई राजस्थान शिवमंदिर में पं विजय शंकर मेहता का व्याख्यान 7 व 8 को, मंदिर शताब्दी समारोह के तहत होगा आयोजन, प्रति दिन अपराह्न 3 बजे शुरू होगा व्याख्यान

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jharkhand deoghar life imprisonment to murder accused : देवघर के कुंडा थाना क्षेत्र में भाई के हत्यारे को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने हत्या व साक्ष्य छुपाने के जुर्म में 15 हजार का जुर्माना भी लगाया

jamshedpur abm college – विश्व पर्यावरण दिवस पर एबीएम कॉलेज गोलमुरी परिसर में पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

jamshedpur bharat vikas parishad- भारत विकास परिषद ने दो स्थानों पर लगाए 30 फलदार पौधे, देखभाल का भी लिया संकल्प

jamshedpur Bhagwat Katha- सच्चे मन से लिया गया प्रभु का नाम घोर पापों को भी कर सकता हैं नष्ट-सीताराम शास्त्री, बिष्टुपुर सत्यनारायण मारवाड़ी मंदिर में भागवत कथा का तीसरा दिन

Jamshedpur rajsthan shiv mandir century celebration : जुगसलाई राजस्थान शिवमंदिर में पं विजय शंकर मेहता का व्याख्यान 7 व 8 को, मंदिर शताब्दी समारोह के तहत होगा आयोजन, प्रति दिन अपराह्न 3 बजे शुरू होगा व्याख्यान

jamshedpur United EG tech- विश्व पर्यावरण दिवस पर यूनाइटेड ईजीटेक प्राइवेट लिमिटेड परिसर में लगाए गए फलदार पौधे,नियमित देखभाल का लिया संकल्प

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News