
जमशेदपुर : टाटा स्टील की कंपनी टाटा स्टील माइनिंग लिमिटेड (टीएसएमएल) को एक बार फिर से ऊर्जा और पर्यावरण के क्षेत्र में बेहतर काम करने के लिए ग्लोबल सीएसआर अवार्ड 2022 दिया गया है. प्लेटिनम कैटेगरी में यह अवार्ड दिया गया है. टाटा स्टील माइनिंग लिमिटेड की ओर से पर्यावरण और ऊर्जा संरक्षण को लेकर किये जा रहे कार्यों को देखते हुए यह सम्मान दिया गया है. कंपनी के फेरो क्रोम के सीनियर जीएम विभूदत्ता मोहंती ने यह अवार्ड कंपनी के एमडी पंकज कुमार सतीजा के सामने ग्रहण किया. यह वर्चुअल तरीके से अवार्ड दिया गया. अवार्ड लेने पर श्री मोहंती ने कहा कि एनर्जी और इनवायरमेंट फाउंडेशन की ओर से यह अवार्ड मिलना गर्व की बात है. हम लोग लगातार समाज के प्रति उत्तरदायी रहे है और आगे भी रहेंगे. इस अवार्ड के मिलने पर पंकज सतीजा ने कहा कि टाटा स्टील माइनिंग लिमिटेड की ओर से जो अवार्ड दिया गया है, वह समाजहित में उठाये गये कदमों का सम्मान है. हम लोग हमेशा पर्यावरण और ऊर्जा जैसे संरक्षण को लेकर काम करते रहे है ताकि समाज के जीवन की क्वालिटी में सुधार किया जा सके. सामाजिक आर्थिक विकास के प्रति कंपनी लगातार प्रतिबद्ध है और इस प्रतिबद्धता को हम लोग बरकरार रखेंगे. टाटा स्टील माइनिंग टाटा स्टील फाउंडेशन के सहयोग से लोगों के जीवनशैली में बदलाव लाने, ऊर्जा संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण से लेकर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए काफी काम करती है. इसके अलावा जीविविका, खेलकूद समेत तमाम कार्यों को भी आगे लाने का काम टाटा स्टील माइनिंग करती आयी ह.ै इससे पहले टाटा स्टील माइनिंग को सीआइआइ-आइटीसी सस्टेनेबिलिटी अवार्ड 2021 से सम्मानित किया गया है.





