• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Tuesday, September 8, 2026
32 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राशिफल

Horoscope-Know-Your-Day-Friday-9th-September-2022-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 9 सितंबर 2022

Horoscope-Know-Your-Day-Friday-9th-September-2022-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 9 सितंबर 2022
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

मेष राशि- लम्बी यात्रा को ध्यान में रखते हुए आपने सेहत और ऊर्जा-स्तर में जो सुधार किए हैं, वे काफी लाभदायक रहेंगे। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद आप थकान के चंगुल में फंसने से बचे रहेंगे। धन की आवश्यकता कभी भी पड़ सकती है, इसलिए आज जितना हो अपने पैसे की बचत करने का विचार बनाएं। अपने बच्चों को अपने उदार बर्ताव का बेजा फायदा न उठाने दें। अपने प्रिय को आज निराश न करें क्योंकि ऐसा करने की वजह से बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। अपना बायोडाटा भेजने या किसी इंटरव्यू में जाने के लिए अच्छा समय है। अगर आज आप यात्रा कर रहे हैं तो आपको अपने सामान की अतिरिक्त सुरक्षा करने की आवश्यकता है। संभव है कि शुरुआत में जीवनसाथी की ओर से आपको कम ध्यान मिले लेकिन दिन के अंत तक आपको महसूस होगा कि वह आपके लिए ही कुछ-कुछ करने में व्यस्त था।

वृष राशि- रात के समय आप आज आपको धन लाभ होने की पूरी संभावना है क्योंकि आपके द्वारा दिया गया धन आज आपको वापस मिल सकता है। परिवार के लोगों के बीच पैसे को लेकर आज कहासुनी हो सकती है। पैसों के मामलों में आपको परिवार के सभी लोगों को स्पष्ट होने की सलाह देनी चाहिए। बेवजह का शक रिश्तों को खराब करने का काम करता है। आपको भी अपने प्रेमी पर शक नहीं करना चाहिए। यदि किसी बात को लेकर आपके मन में उनके प्रति संशय है तो उनके साथ बैठकर हल निकालने की कोशिश करें। नौकरी पेेशा से जुड़े लोगों को आज कार्यक्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आज आप न चाहते हुए भी कोई गलती कर बैठेंगे। जिसकी वजह से आपको अपने सीनियर्स की डांट सहनी पड़ सकती है। कारोबारियों के लिए दिन सामान्य रहने की उम्मीद है। छात्रोंं के दिमाग में आज प्यार का बुखार छा सकता है और इस वजह से उनका काफी समय बर्बाद हो सकता है। अपने जीवनसाथी की नुक्ताचीनी से आप आज परेशान हो सकते हैं, लेकिन वह आपके लिए कुछ बढ़िया भी करने वाला है।

मिथुन राशि
दिन की शुरुआत भले ही अच्छी हो लेकिन शाम के वक्त किसी वजह से आपका धन खर्च हो सकता है। जिससे आप परेशान होंगे। किसी नजदीकी रिश्तेदार या मित्र की ओर से मिली अच्छी सूचना के साथ दिन की शुरुआत होगी। अपने प्रिय के साथ आज अच्छी तरह बर्ताव करें। अगर आपका साथी अपना वादा न निभाए तो बुरा महसूस न करें। आपको बैठकर बातचीत के माध्यम से मामला सुलझाने की जरूरत है। आज इस राशि के कुछ छात्र लेपटॉप या टीवी पर कोई मूवी देखकर अपना कीमती समय जाया कर सकते हैं। जीवनसाथी की ओर से जानबूझ कर भावनात्मक चोट मिल सकती है, जिसके चलते आप उदास हो सकते हैं।

कर्क राशि
आप उन योजनाओं में निवेश करने से पहले दो बार सोचें जो आज आपके सामने आयी हैं। कुल मिलाकर लाभदायक दिन है। लेकिन आप जिसपर आंखें बंद करके विश्वास कर सकते हैं, वह आपके भरोसे को तोड़ सकता है। अपने साथी को भावनात्मक तौर पर ब्लैकमेल करने से बचें। आपके जीवन में पर्दे के पीछे उससे कहीं अधिक चल रहा है, जितना आप सोच सकते हैं। आने वाले कुछ दिनों में बहुत-से अच्छे अवसर आपके हाथ लगेंगे। आपका खाली समय आज मोबाइल या टीवी देखने में बर्बाद हो सकता है। इससे आपके जीवनसाथी को आपसे खिन्नता भी होगी क्योंकि आप उनसे बात करने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाएंगे। अगर आपके जीवनसाथी का मन खिन्न है और चाहते हैं की दिन अच्छा गुजरे, तो चुप्पी साधे रहें।

सिंह राशि- जो लोग अब तक पैसे को बेवजह खर्च कर रहे थे। आज उन्हें समझ आ सकता है कि पैसे की जीवन में क्या अहमियत है, क्योंकि आज अचानक आपको पैसे की जरुरत पड़ेगी और आपके पास पर्याप्त धन नहीं होगा। दूसरों की कमियां ढूंढने का अनावश्यक काम रिश्तेदारों की आलोचना का रुख आपकी ओर मोड़ सकता है। आपको समझना चाहिए कि यह केवल समय की बर्बादी है और इससे कुछ हासिल नहीं होता है। बेहतर रहेगा कि आप अपनी यह आदत बदल दें। भावनात्मक उथल-पुथल आपको परेशान कर सकती है। जो लोग विदेश व्यापार से जुड़े हैं उन्हें आज मनमाफिक फल मिलने की पूरी उम्मीद है। इसके साथ ही नौकरी पेशा से जुड़े इस राशि के जातक आज अपनी प्रतिभा का पूर्ण इस्तेमाल कार्यक्षेत्र में कर सकते हैं। मौज-मस्ती के लिए घूमना संतोषजनक रहेगा।

कन्या राशि- आज दिन चढ़ने पर वित्तीय तौर पर सुधार आएगा। शाम के समय सामाजिक गतिविधियां काफी बेहतर रहेंगी, जितनी आपने उम्मीद की थी। अपने प्रिय की अनुपस्थिति में आप स्वयं को बिल्कुल खाली महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इस राशि के जातक खाली वक्त में आज किसी समस्या का समाधान निकालने की कोशिश कर सकते हैं। अपने जीवनसाथी के किसी काम की वजह से आप कुछ शर्मिन्दगी महसूस कर सकते हैं। लेकिन बाद में आपको महसूस होगा कि जो हुआ, अच्छे के लिए ही हुआ। घबराहट में गलत निर्णय न लें।

तुला राशि- बेकार का तनाव और चिंताएं जीवन का रस निचोड़कर आपको पूरी तरह चूस सकती हैं। भलाई इसी में है कि इन आदतों को छोड़ दें, नहीं तो इनसे केवल आपकी परेशानियों में बढ़ोतरी ही होगी। धन आपके लिए जरुरी है लेकिन धन को लेकर इतने संजीदा न हो जाएं कि अपने रिश्तों को ही खराब कर दें। विवाद, मतभेद और दूसरों की आपमें कमियां निकालने की आदत को नजरंदाज करें। कई लोगों के लिए आज की रोमांटिक शाम खुबसूरत तोहफो और फूलों से भरपूर रहेगी। आज आराम के लिए बहुत कम समय है- क्योंकि पहले के टाले हुए काम आपको व्यस्त रखेंगे। उन चीजों को दोहराना जिनका अब आपके जीवन में कोई महत्व नहीं है, आपके लिए ठीक नहीं है। ऐसा करके आप अपना वक्त ही बर्बाद करेंगे और कुछ नहीं।

वृश्चिक राशि- कुछ रचनात्मक करने के लिए अपने दफ़्तर से जल्दी निकलने की कोशिश करें। आज के दिन आपको धन लाभ होने की पूरी संभावना है लेकिन इसके साथ ही आपको दान-पुण्य भी करना चाहिए क्योंकि इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। वक्त पर आपकी मदद किसी की जीवन को बचा सकती है। यह बात आपके परिवार वालों को आपके ऊपर गर्व करने की वजह देगी और उन्हें प्रेरित करेगी। आपके प्रिय का प्यारा बर्ताव आपको खास होने का अनुभव कराएगा, इन लम्हों का पूरा आनंद उठाएं। जब तक आपको तसल्ली न हो जाए कि सारा काम पूरा हो चुका है, दस्तावेज अपने वरिष्ठ को न दें। इस राशि वाले जातकों को आज खाली वक्त में आध्यात्मिक पुस्तकों का अध्ययन करना चाहिए। ऐसा करके आपकी कई परेशानियां दूर हो सकती हैं। लंबे समय के बाद आप अपने जीवनसाथी के साथ नजदीकी महसूस कर पाएंगे।

धनु राशि- आपका विनम्र स्वभाव सराहा जाएगा। कई लोग आपकी अच्छी खासी प्रशंसा कर सकते हैं। जो लोग अब तक पैसेे को बेवजह खर्च कर रहे थे, उन्हें सावधान हो जाने की आवश्यकता है। आज किसी भी वक्त आपको पैसे की जरुरत पड़ेगी और आपके पास पर्याप्त धन नहीं होगा। बुजुर्ग और परिवार के सदस्य स्नेह देंगे और ध्यान रखेंगे। प्यार में अपने अशिष्ट बर्ताव के लिए माफी मांगें। कुछ लोगों को व्यापारिक और शैक्षिक लाभ मिलेगा। तनाव से भरा दिन, जब नजदीकी लोगों से कई मतभेद उभर सकते हैं। मुमकिन है कि महरी या काम वाली बाई की ओर से कोई परेशानी खड़ी हो, जिससे आपके व आपके जीवनसाथी को तनाव संभव है।

मकर राशि
आज आप शरारती मनोदशा में होंगे। रियल एस्टेट और वित्तीय लेन-देन के लिए अच्छा दिन है। किसी धार्मिक स्थल या संबंधी के यहां जाने की संभावना है। आपका होना इस दुनिया को आपके प्रिय के लिए रहने के लायक बनाता है। अपनी कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए नयी तकनीकों का सहारा लें। आपकी शैली और काम करने का नया अंदाज उन लोगों में दिलचस्पी पैदा करेगा, जो आप पर नजदीकी से ध्यान देते हों। लोग आपके बारे में क्या सोचते हैं आज आपको इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। बल्कि आज आप खाली समय में किसी से मिलना जुलना भी पसंद नहीं करेंगे और एकांत में आनंदित रहेंगे। जीवनसाथी के साथ थोड़ा हंसी-मजाक, थोड़ी छेड़-छाड़ आपको किशोरावस्था के दिनों की याद दिला देंगे।

कुंभ राशि- बहुत अधिक चिंता करना मानसिक शांति को बर्बाद कर सकता है। इससे बचें, क्योंकि जरा-सी चिंता और मानसिक तनव भी शरीर पर खराब असर डालते हैं। आज आप घर से बाहर तो बहुत सकारात्मकता के साथ निकलेंगे लेकिन किसी कीमती वस्तु के चोरी होने की वजह से आपका मूड खराब हो सकता है। घर में किसी भी तरह का बदलाव करने से पहले अपने बड़ों की राय लें, नहीं तो वे आपसे नाखुश और नाराज हो सकते हैं। जो भी बोलें, सोच-समझकर बोलें। क्योंकि कड़वे शब्द शांति को नष्ट करके आपके और आपके प्रिय के बीच दरार पैदा कर सकते हैं। अन्य दिनों की अपेक्षा आज आपके सहकर्मी आपको अधिक समझने की कोशिश करेंगे। चीजों और लोगों को तेजी से परखने की क्षमता आपको दूसरों से आगे बनाए रखेगी। जीवनसाथी के खराब व्यवहार का नकारात्मक असर आपके ऊपर पड़ सकता है।

प्रस्तुत – ज्योतिषाचार्य पंडित राजेश पाठक

सम्पर्क – +919508341776, +919431339858

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Horoscope Know Your Day Tuesday 8th September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-मंगलवार 8 सितंबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Tuesday 8th September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-मंगलवार 8 सितंबर 2026

September 8, 2026
Horoscope Know Your Day Monday 7th September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-सोमवार 7 सितंबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Monday 7th September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-सोमवार 7 सितंबर 2026

September 6, 2026
Horoscope Know Your Day sunday 6th September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 6 सितंबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day sunday 6th September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 6 सितंबर 2026

September 6, 2026
Next Post
Jamshedpur : सीतारामडेरा के भुइयांडीह ग्वाला बस्ती में विवाहिता को नहीं रखने के विवाद में युवक पर तलवार से हमला, गंभीर रूप से घायल

Jamshedpur : सीतारामडेरा के भुइयांडीह ग्वाला बस्ती में विवाहिता को नहीं रखने के विवाद में युवक पर तलवार से हमला, गंभीर रूप से घायल

jamshedpur-saraikela-late-night-BIG-crime-चांडिल के पास रांची-टाटा हाईवे पर देर रात जमशेदपुर के आयरन ओर कारोबारी से लाखों की लूट, फायरिंग करते  भागे अपराधी, जमशेदपुर और रांची जाने-आने वाले रास्ते सील

jamshedpur-saraikela-late-night-BIG-crime-चांडिल के पास रांची-टाटा हाईवे पर देर रात जमशेदपुर के आयरन ओर कारोबारी से लाखों की लूट, फायरिंग करते भागे अपराधी, जमशेदपुर और रांची जाने-आने वाले रास्ते सील

tata-steel-bonus-finalised-टाटा स्टील में एमडी और यूनियन के अधिकारियों के बीच वार्ता पूरी, 20 फीसदी बोनस + गिफ्ट मिलेगा, शुक्रवार को होगा समझौता, जानिये क्या हुआ है फाइनल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur tribute : पुण्यतिथि पर याद किए गए ठाकुर शिरोमण सिंह, एसएस एकेडमी स्कूल में श्रद्धांजलि सभा आयोजित

Jamshedpur womens university convocation : जमशेदपुर महिला विवि के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में राज्यपाल ने 1990 छात्राओं में बांटीं डिग्रियां, कुलाधिपति ने छात्राओं से की नैतिक मूल्य व संस्कार बनाए रखने की अपील

jamshedpur police action- बहरागोड़ा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक क्विंटल से अधिक गांजा के एक युवक गिरफ्तार, भुवनेश्वर से खड़गपुर जा रहा था गांजा, कार, मोबाइल व नकदी बरामद

Jamshedpur nikhar sablok murder case : निखार सबलोक हत्याकांड में मुख्य साजिशकर्ता सिंटू सिंह को भेजा गया जेल, लोडेड पिस्तौल व बाइक बरामद

jamshedpur rural-बहरागोड़ा के जिला परिषद सदस्य ने डीडीसी को ज्ञापन सौंपा, सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराने की मांग

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur tribute : पुण्यतिथि पर याद किए गए ठाकुर शिरोमण सिंह, एसएस एकेडमी स्कूल में श्रद्धांजलि सभा आयोजित

Jamshedpur womens university convocation : जमशेदपुर महिला विवि के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में राज्यपाल ने 1990 छात्राओं में बांटीं डिग्रियां, कुलाधिपति ने छात्राओं से की नैतिक मूल्य व संस्कार बनाए रखने की अपील

jamshedpur police action- बहरागोड़ा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक क्विंटल से अधिक गांजा के एक युवक गिरफ्तार, भुवनेश्वर से खड़गपुर जा रहा था गांजा, कार, मोबाइल व नकदी बरामद

Jamshedpur nikhar sablok murder case : निखार सबलोक हत्याकांड में मुख्य साजिशकर्ता सिंटू सिंह को भेजा गया जेल, लोडेड पिस्तौल व बाइक बरामद

jamshedpur rural-बहरागोड़ा के जिला परिषद सदस्य ने डीडीसी को ज्ञापन सौंपा, सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराने की मांग

International Yogasan Championship-अंतरराष्ट्रीय योगासन चैंपियनशिप में झारखंड का डंका, खिलाड़ियों ने जीते चार पदक, रक्षित,अनाभ्या, नंदिनी और स्मिकी ने बढ़ाया झारखंड का गौरव, झारखंड के योगासन खिलाड़ियों का अंतरराष्ट्रीय मंच पर दमदार प्रदर्शन

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News