जमशेदपुर : टाटा स्टील के कर्मचारियों का बोनस समझौता शुक्रवार को होने जा रहा है. टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन जमशेदपुर आ गये है. अंतिम दौर की वार्ता टाटा स्टील के एमडी के स्तर पर टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु, महामंत्री सतीश सिंह और डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश सिंह की हुई. पहले से ही लगभग सारी बातें तय थी, लेकिन एमडी के स्तर पर 20 फीसदी बोनस के अलावा जो गिफ्ट मिलने वाला है, उसकी राशि को बढ़ाने की मांग की गयी है. एमडी ने कंपनी के प्रोफिट और मजदूरों की मेहनत को देखते हुए उनको अतिरिक्त गिफ्ट देने को मंजूरी दे दी. बताया जाता है कि कर्मचारियों को बोनस के अलावा 10 हजार रुपये तक का गिफ्ट मिलने वाला है. शुक्रवार की सुबह बोनस का समझौता हो जायेगा, यह तय हो चुका है. बोनस का समझौता होते ही कर्मचारियों के बैंक एकाउंट में निश्चित राशि जरूर चल जायेगी. टाटा स्टील का इस बार 33011 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है, जिसमें मेरामंडली (टाटा स्टील भूषण) की आमदनी 6548 करोड़ रुपये हटा दिया जायेगा. इसके अलावा 1547 करोड़ रुपये मुनाफा से अलग हटकर राशि है, जिसको हटाने के बाद मुनाफा की राशि 24915 करोड़ रुपये हो चुका है. उसके आधार पर पुराने फार्मूला के तहत अगर प्रोफिट पर 1.5 फीसदी मिलता है तो यह राशि 20 फीसदी तक हो जायेगी. इसके अलावा प्रोडक्टिविटी, प्रोफिटेबिलिटी और एलटीआइएफआर के आधार पर भी बोनस दिया जायेगा. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, टाटा स्टील में इस बार का अधिकतम राशि 4 लाख रुपये तक जा सकता है. वैसे कंपनी सूत्रों के मुताबिक, एनएस ग्रेड के कर्मचारियों का औसतन बोनस की राशि 80 हजार रुपये और स्टील वेज का औसतन राशि 2 लाख 30 हजार या ढाई लाख रुपये तक जा सकता है. ग्रेडवार यह राशि होगी. लेकिन अधिकतम लोगों को ढाई लाख के आसपास और एनएस ग्रेड का लगभग 80 हजार रुपये मिलेगा.





