• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Wednesday, September 23, 2026
25 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राशिफल

Horoscope-Know-Your-Day-Monday-22nd-August-2022-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-सोमवार 22 अगस्त 2022

Horoscope-Know-Your-Day-Monday-22nd-August-2022-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-सोमवार 22 अगस्त 2022
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

मेष राशि
आज योग्य कर्मियों को पदोन्नति या आर्थिक मुनाफा हो सकता है। दिन को कैसे अच्छा बनाया जाए, इसके लिए आपको अपने लिए भी समय निकालना सीखना होगा।मौज-मस्ती और मनपसंद काम करने का दिन है। जो लोग अपने करीबियों या रिश्तेदारों के साथ मिलकर व्यवसाय कर रहे हैं, उन्हें आज बहुत सोच समझकर कदम रखने की जरुरत है, नहीं तो आर्थिक नुकसान हो सकता है। जिन्हें आप चाहते हैं, उनके साथ उपहारों का लेन-देन करने के लिए अच्छा दिन है। आज आपको अनुभव होगा कि आपका महबूब आपसे कितना प्यार करता है। कई लोग साथ तो रहते हैं, लेकिन उनके जीवन में रोमांस नहीं होता।

वृष राशि
सेहत बढ़िया रहेगी। आज आपका सामना कई नई आर्थिक योजनाओं से होगा। कोई भी निर्णय करने से पहले अच्छाईयों और कमियों पर सावधानी से ध्यान दे। कोई दोस्त अपनी निजी समस्याओं के समाधान के लिए आपसे सलाह मांग सकता है। आज आप स्वयं को अपने प्रिय के प्यार से सराबोर महसूस करेंगे। इस लिहाज से आज का दिन बहुत खुबसूरत रहेगा। नई चीजों को सीखने की आपकी ललक काबिल-ए-तारीफ है। जब आपसे राय पूछी जाए तो संकोच न करें क्योंकि इसके लिए आपकी काफी प्रशंसा होगी। आपका वैवाहिक जीवन इससे अधिक रंगों से भरा कभी नहीं रहा है।

मिथुन राशि
दूसरों के साथ प्रसन्नता बांटने से सेहत और खिलेगी। आकस्मिक लाभ या सट्टेबाजी के माध्यम से आर्थिक हालात मजबूत होंगे। बहन का स्नेह आपको प्रोत्साहन देगा। लेकिन छोटी-मोटी बातों पर आपा खोने से बचें, क्योंकि इससे आपके हितों को नुकसान पहुंचेगा। आज आप कोई दिल टूटने से बचा सकते हैं। साझीदार से संवाद करना बहुत कठिन सिद्ध होगा। अपने किस मित्र के साथ आज समय बिता सकते हैं लेकिन इस दौरान आप शराब का सेवन करने से बचना चाहिए नहीं तो समय की बर्बादी हो सकती है। शादिशुदा जीवन के तमाम मुश्किल दिनों के बाद आप और आपका हमदम फिर प्यार की गर्माहट महसूस कर सकते हैं।

कर्क राशि
अपने आत्मविश्वास को आज जागृत करें। भागदौड़ भरे दिन के बावजूद आप फिर ऊर्जा और ताजगी पाने में सफल रहेंगे। केवल एक दिन को नजर में रखकर जीने की अपनी आदत पर कंट्रोल करें और जरूरत से ज्यादा समय व पैसा मनोरंजन पर खर्च न करें। घर से जुड़ी योजनाओं पर विचार करने की जरूरत है। प्यार का भरपूर आनंद मिल सकता है। व्यावसायिक साझीदार सहयोग करेंगे और आप साथ मिलकर टलते आ रहे कामों को पूरा कर सकते हैं। आज कुछ नया और सृजनात्मक करने के लिए अच्छा दिन है। यह दिन आपके सामान्य वैवाहिक जीवन से कुछ हटकर होने वाला है। आपको अपने जीवनसाथी की ओर से कुछ खास देखने को मिल सकता है।

सिंह राशि
सेहत से जुड़े कार्यक्रमों को फिर से शुरू करने के लिए अच्छा दिन है। विदेशों में पड़ी आपकी जमीन आज अच्छे दामों में बिक सकती है। जिससे आपको मुनाफा होगा। बच्चे आपको अपनी उपलब्धियों से गर्व का अनुभव कराएंगे। सावधान रहें, कोई आपसे दिल्लगी या फ्लर्ट करके अपना उल्लू सीधा कर सकता है। आपकी अंदरूनी ताकत कार्यक्षेत्र में दिन को बेहतर बनाने में मददगार साबित होगी। घर के छोटे सदस्यों को साथ लेकर आज आप किसी पार्क या शॉपिंग मॉल में जा सकते हैं। ज्यादा खर्चे की वजह से जीवनसाथी से खट-पट हो सकती है।

कन्या राशि
अपनी शारीरिक चुस्ती-फुर्ती को बनाए रखने के लिए आप आज का दिन खेलने में व्यतीत कर सकते हैं। अगर आपका धन से जुड़ा कोई मामला कोर्ट-कचहरी में अटका था, तो आज उसमें आपको विजय मिल सकती है और आपको धन लाभ हो सकता है। दोस्त और घर वाले आपको प्यार और सहयोग देंगे। आज आप जीवन में सच्चे प्रेम की कमी का अनुभव करेंगे। अधिक चिंता न करें, हर चीज समय के साथ बदलती है और इसलिए आपकी रोमांटिक जिंदगी में भी बदलाव आएगा। अपनी विशेषज्ञता का इस्तेमाल पेशेवर मामलों को सहजता से सुलझाने में करें। अपने व्यक्तित्व और रंग-रूप को बेहतर बनाने का कोशिश संतोषजनक साबित होगी। उबाऊ होती शादीशुदा जिंदगी के लिए कुछ रोमांच ढूंढने की आवश्यकता है।

तुला राशि
व्यस्त दिनचर्या के बावजूद स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। निवेश करना कई बार आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होता है आज आपको यह बात समझ में आ सकती है क्योंकि किसी पुराने निवेश से आज आपको मुनाफा हो सकता है। अगर बातचीत और चर्चा आपके अनुसार न हो, तो आप नाराजगी में कड़वी बातें कह सकते हैं, जिन्हें लेकर बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। इसलिए भली-भांति सोचकर ही बोलें। अगर आपको लगता है कि आपका लवमेट आपकी बातों को समझ नहीं पाता तो आज उनके साथ वक्त बिताएं और अपनी बातों को स्पष्टता के साथ उनके सामने रखें। यह उन उम्दा दिनों में से एक दिन है जब कार्यक्षेत्र में आप अच्छा महसूस करेंगे। आज आपके सहकर्मी आपके काम की तारीफ करेंगे और आपका बॉस भी आपके काम से खुश होगा। कारोबारी भी आज कारोबार में मुनाफा कमा सकते हैं। आज धार्मिक कामों में आप अपना खाली समय बिताने का विचार बना सकते हैं। इस दौरान बेवजह की बहसों में आपको नहीं पड़ना चाहिए। आप महसूस करेंगे कि शादीशुदा जिंदगी आपके लिए वाकई खुशनसीबी लेकर आई है।

वृश्चिक राशि
आत्मविश्वास को मजबूत करने का प्रयास करें, व्यवहार लचीला होगा, बल्कि डर, ईर्ष्या और नफरत जैसे नकारात्मक मनोभावों में भी कमी आएगी। बोलते समय और वित्तीय लेन-देन करते समय सावधानी बरतने की जरूरत है। दोस्तों और परिवार के साथ मजेदार समय बीतेगा। अपने दिल की बात जाहिर करके आप स्वयं को काफी हल्का और रोमांचित महसूस करेंगे। अपने बॉस या वरिष्ठों को घर पर बुलाने के लिए अच्छा दिन नहीं है। उन लोगों से मेलजोल बढ़ाने से बचें। जिनके साथ आपका वक्त खराब होता है। अपने जीवनसाथी की खुबियों के चलते आप एक बार फिर उनके प्यार में गिरफ्तार हो सकते हैं।

धनु राशि
सेहत के नजरिए से यह समय थोड़ा ठीक नहीं है, इसलिए जो आप खाएं उसके प्रति सावधान रहें। रुका हुआ धन मिलेगा और आर्थिक हालात में सुधार आएगा। बच्चे ज्यादा वक्त साथ बिताने की मांग करेंगे लेकिन उनका बर्ताव सहयोगी और समझदारी भरा होगा। आपके महंगे तोहफे भी आपके प्रिय के चेहरे पर मुस्कान लाने में नाकाम साबित होंगे, क्योंकि वह उनसे कतई प्रभावित नहीं होगा। कार्यक्षेत्र में दिल लगाने से बचें नहीं तो आपकी बदनामी हो सकती है। यदि आप किसी से जुड़ना भी चाहते हैं तो ऑफिस से दूरी बनाकर ही उनसे बात करें। आज का दिन लाभदायक साबित होगा, क्योंकि ऐसा लगता है कि चीजें आपके पक्ष में जाएंगी और आप हर काम में अव्वल रहेंगे। जीवनसाथी के रिश्तेदारों का दखल वैवाहिक जीवन का संतुलन बिगाड़ सकता है।

मकर राशि
अच्छी चीजों को ग्रहण करने के लिए आपका दिमाग खुला रहेगा। लम्बे समय से अटके मुआवजे और कर्ज आदि आखिरकार आपको मिल जाएंगे। पारिवारिक उत्तरदायित्व में वृद्धि होगी, जो आपको मानसिक तनाव दे सकती है। संभव है कि कोई आपसे अपने प्यार का इजहार करे। आज आप दूसरे दिनों की तुलना में अपने लक्ष्यों को कुछ ज्यादा ही ऊंचा तय कर सकते हैं। अगर परिणाम आपकी उम्मीद के मुताबिक न आए, तो निराश न हों। किसी नये काम के आगाज के लिए आपको पहले उसके बारे में अनुभवी लोगों से बात करनी चाहिए। अगर आज आपके पास समय है तो उस क्षेत्र के अनुभवी लोगों से मिल लें जो काम आप शुरु करने वाले हैं। अगर आप वैवाहिक तौर पर लंबे समय से कुछ नाखुश हैं, तो आज के दिन आप हालात बेहतर होते हुए महसूस कर सकते हैं।

कुंभ राशि
भाग्य के भरोसे न बैठें और अपनी सेहत सुधारने के लिए स्वयं मेहनत करें, क्योंकि हाथ पर हाथ रखे रहने से कुछ नहीं होने वाला। अब वक्त आ गया है कि आप अपना वजन कंट्रोल में करें और स्वस्थ रहने के लिए नियमित व्यायाम का सहारा लें। आज आपको अपने भाई या बहन की मदद से धन लाभ होने की संभावना है। अपना नजरिया दोस्तों और रिश्तेदारों पर थोपने की कोशिश न करें क्योंकि न सिर्फ यह आपके लिए कुछ खास लाभदायक साबित नहीं होगा, बल्कि ऐसा करना उन्हें नाराज भी कर सकता है। आपका महबूब आज आपको बड़ी खुबसूरती से कुछ खास करके चौंका सकता है। आप जीतोड़ मेहनत और धीरज के बल पर अपने उद्देश्य हासिल कर सकते हैं। अगर आप अपने घर से बाहर रहकर अध्ययन या नौकरी करते हैं तो आज के दिन आप खाली समय में अपने घर वालों से बात कर सकते हैं। घर की किसी खबर को सुनकर आप भावुक भी हो सकते हैं। आज के दिन आपका वैवाहिक जीवन एक विशिष्ट दौर से गुजरेगा।

मीन राशि
आपका धन से जुड़ा कोई मामला कोर्ट-कचहरी में अटका था तो आज उसमें आपको विजय मिल सकती है और आपको धन लाभ हो सकता है। परिवार के सदस्य आपके नजरिए का समर्थन करेंगे। जो लोग अब तक सिंगल हैं उनकी मुलाकात आज किसी खास से होने की संभावना है लेकिन बात को आगे बढ़ाने से पहले यह जरुर जान लें कि कहीं वो शख्स किसी के साथ रिश्ते में न हो। इस राशि के कारोबारी आज किसी करीबी की गलत सलाह के कारण परेशानी में आ सकते हैं। जॉब करने वाले जातकों को आज कार्यक्षेत्र में सोच-समझकर चलने की जरुरत है। अपने बच्चों को आज समय का सदुपयोग करने की सलाह दे सकते हैं। आपके जीवनसाथी का मिजाज आज बढ़िया है। आपको कोई सरप्राईज मिल सकता है।

प्रस्तुत – ज्योतिषाचार्य पंडित राजेश पाठक
सम्पर्क – +919508341776, +919431339858

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Horoscope Know Your Day Wednesday 23rd September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 23 सितंबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Wednesday 23rd September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 23 सितंबर 2026

September 23, 2026
Horoscope Know Your Day Tuesday 22nd September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-मंगलवार 22 सितंबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Tuesday 22nd September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-मंगलवार 22 सितंबर 2026

September 22, 2026
Horoscope Know Your Day Monday 21st September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-सोमवार 21 सितंबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Monday 21st September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-सोमवार 21 सितंबर 2026

September 21, 2026
Next Post

tata-workers-union-टाटा वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष शाहनवाज़ आलम ने अपनी पुस्तक का वितरण शुरु किया, महामंत्री और सहायक सचिव को प्रदान किया

timken-india-employees-bonus- टिमकेन इंडिया के कर्मचारियों को इस साल मिलेगा 19. 75 फीसदी बोनस, 1 लाख रूपये से अधिक राशि से कर्मचारी बमबम, साथ में मिलेगा स्मार्ट गिफ्ट

jharkhand-ex-minister-convicted-झारखंड के पूर्व मंत्री और आजसू के प्रधान महासचिव रामचंद्र सहिस समेत अन्य को कोर्ट ने सुनायी कारावास की सजा, नंदू पटेल, बाबर खान समेत कई आरोपियों पर भी फैसला

jharkhand-ex-minister-convicted-झारखंड के पूर्व मंत्री और आजसू के प्रधान महासचिव रामचंद्र सहिस समेत अन्य को कोर्ट ने सुनायी कारावास की सजा, नंदू पटेल, बाबर खान समेत कई आरोपियों पर भी फैसला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

tata steel colours company bonus : टाटा स्टील कलर्स प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारियों को इस साल मिलेगा 18 फीसदी बोनस, कंपनी के क्षमता को बढ़ाने पर भी यूनियन के साथ हुई कई मुद्दों पर सहमति

tata steel colours company bonus : टाटा स्टील कलर्स प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारियों को इस साल मिलेगा 18 फीसदी बोनस, कंपनी के क्षमता को बढ़ाने पर भी यूनियन के साथ हुई कई मुद्दों पर सहमति

tata workers union president in action : सिदगोड़ा चोरी की वारदात के बाद एक्शन में आये टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु, पीड़ित कर्मचारी के घर पहुंचे, पूर्व सीएम रघुवर दास, पुलिस और टाटा स्टील के आला अधिकारियों से इन मुद्दों पर की बात

jamshedpur bonus : बेल्डीह क्लब के कर्मचारियों को मिलेगा 19 फीसदी बोनस, क्लब का होगा विस्तार

jamshedpur sikh : सिख गुरुओं के प्रकाश पर्व और ज्योति-जोत दिवस के लिए सही शब्दावली के इस्तेमाल की अपील, सेंट्रल सिख नौजवान सभा के प्रधान अमरीक सिंह ने की अपील

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

tata steel colours company bonus : टाटा स्टील कलर्स प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारियों को इस साल मिलेगा 18 फीसदी बोनस, कंपनी के क्षमता को बढ़ाने पर भी यूनियन के साथ हुई कई मुद्दों पर सहमति

tata steel colours company bonus : टाटा स्टील कलर्स प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारियों को इस साल मिलेगा 18 फीसदी बोनस, कंपनी के क्षमता को बढ़ाने पर भी यूनियन के साथ हुई कई मुद्दों पर सहमति

tata workers union president in action : सिदगोड़ा चोरी की वारदात के बाद एक्शन में आये टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु, पीड़ित कर्मचारी के घर पहुंचे, पूर्व सीएम रघुवर दास, पुलिस और टाटा स्टील के आला अधिकारियों से इन मुद्दों पर की बात

jamshedpur bonus : बेल्डीह क्लब के कर्मचारियों को मिलेगा 19 फीसदी बोनस, क्लब का होगा विस्तार

jamshedpur sikh : सिख गुरुओं के प्रकाश पर्व और ज्योति-जोत दिवस के लिए सही शब्दावली के इस्तेमाल की अपील, सेंट्रल सिख नौजवान सभा के प्रधान अमरीक सिंह ने की अपील

jamshedpur ngo shivam shilp kala kendra : जमशेदपुर की सामाजिक संस्था शिवम शिल्प कला केंद्र की पहल, 100 से अधिक महिलाओं को प्रशिक्षण देकर रोजगार से जोड़ा

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News