

मेष राशि
आज आपके पास अपनी धनार्जन की क्षमता को बढ़ाने के लिए ताकत और समझ दोनों ही होंगे। अपना समय और ऊर्जा दूसरों की मदद करने में लगाएं, लेकिन ऐसे मामलों में पड़ने से बचें, जिनसे आपका कोई लेना-देना नहीं है। आपकी ऊंची बौद्धिक क्षमताएं आपको कमियों से जुझने में सहायता करेंगी। सिर्फ़ सकारात्मक विचारों के जरिए समस्याओं से निजात पाईं जा सकती है। धन की आवाजाही आज दिन भर होती रहेगी और दिन ढलने के बाद आप बचत करने में भी सक्षम हो पाएंगे। एक खुशनुमा और अच्छी शाम के लिए आपका घर मेहमानों से भर सकता है। आज आप महसूस करेंगे कि प्यार दुनिया में हर मर्ज की दवा है।

वृष राशि
आज आपको किसी अज्ञात स्रोत से पैसा प्राप्त हो सकता है। जिससे आपकी कई आर्थिक परेशानियां दूर हो जाएंगी। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा और आप अपने दोस्तों व परिवार के सदस्यों पर पैसे खर्च करने का आनंद लेंगे। अपने प्रिय के साथ सैर-सपाटे पर जाते समय ज़िंदगी को पूरी शिद्दत से जिएं। आपकी लगन और आत्मविश्वास का स्तर ऊंचा होगा और आप उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन करेंगे। आपको अपने दायरे से बाहर निकलकर ऐसे लोगों से मिलने-जुलने की ज़रूरत है, जो बड़े पदों पर आसीन हो। अगर आप वैवाहिक तौर पर लंबे समय से कुछ नाखुश हैं, तो आज के दिन आप हालात बेहतर होते हुए महसूस कर सकते हैं।

मिथुन राशि
आपका प्रबल आत्मविश्वास और आज के दिन का आसान कामकाज मिलकर आपको आराम के लिए काफी समय देंगे। आर्थिक रुप से आज आप काफी मजबूत नजर आएंगे, ग्रह नक्षत्रों की चाल से आज आपके लिए धन कमाने के कई मौके बनेंगे। आपकी निजी ज़िंदगी के बारे में दोस्तों से आपको अच्छी सलाह मिलेगी। प्रेम जीवन की डोर को मजबूत बनाए रखना चाहते हैं तो किसी तीसरे की बातों को सुनकर अपने प्रेमी के बारे में कोई भी राय न बनाएं। काम के लिए समर्पित पेशेवर लोग रुपये-पैसे और कैरियर के मोर्चे पर लाभ में रहेंगे। इस राशि वाले जातकों को आज खाली वक्त में आध्यात्मिक पुस्तकों का अध्ययन करना चाहिए। ऐसा करके आपकी कई परेशानियां दूर हो सकती हैं। ठीक कम्यूनिकेशन न होने के चलते परेशानी खड़ी हो सकती है, लेकिन मिल-बैठकर बात करने से चीज़ें सुलझाई जा सकती हैं।

कर्क राशि
आज रियल एस्टेट सम्बन्धी निवेश आपको अधिक से अधिक मुनाफा देंगे। अपने परिवार की भलाई के लिए मेहनत करें। आपके कामों के पीछे लगाव और दूरदृष्टि की भावना होनी चाहिए, न कि लालच। आज का दिन ऐसे काम करने के लिए बेहतरीन है, जिन्हें करके आप स्वयं के बारे में अच्छा महसूस करते हैं। आपकी मेहनत और निष्ठा स्वयं आपके लिए बोलेगी व दूसरों का विश्वास और सहयोग आपको हासिल होगा। आज आप खुद को लोगों के ध्यान के केंद्र में पाएंगे, जब कोई आपके सहयोग की वजह से पुरस्कृत होगा या सराहा जाएगा। आज आपको अपने प्रिय की याद सताएगी।

सिंह राशि
अपना मूड बदलने के लिए सामाजिक मेलजोल का सहारा लें। धन आपके लिए जरुरी है लेकिन धन को लेकर इतने संजीदा न हो जाएं कि अपने रिश्तों को ही खराब कर दें। जिन लोगों से आपकी मुलाकात कभी-कभी ही होती है, उनसे बातचीत और संपर्क करने के लिए अच्छा दिन है। आपके प्रिय के साथ कुछ मतभेद उभर सकते हैं- साथ ही अपने साथी को अपना नजरिया समझाने में भी काफी कठिनाई महसूस होगी। संयम और साहस का दामन थामे रखें। खास तौर पर तब जब दूसरे आपका विरोध करें, जिसकी कामकाज के दौरान संभावना है। आज रात को जीवनसाथी के साथ खाली वक्त बिताते समय आपको लगेगा कि आपको उन्हें और भी वक्त देना चाहिए। किसी के प्रभाव में आकर आपका जीवनसाथी आपसे झगड़ सकता है, लेकिन प्यार और सद्भाव से मामला सुलझ जाएगा।

कन्या राशि
मनोवैज्ञानिक डर आपको बेचैन कर सकता है। सकारात्मक सोच और हालात के उजले पहलू को देखना आपको इससे बचा सकता है। आज आपके ऑफिस का कोई सहकर्मी आपकी कीमती वस्तु चुरा सकता है इसलिए आज आपको अपना सामान ध्यान से रखने की जरुरत है। दोस्त शाम के लिए कोई बढ़िया योजना बनाकर आपका दिन खुशनुमा कर देंगे। जो लोग अब तक सिंगल हैं उनकी मुलाकात आज किसी खास से होने की संभावना है लेकिन बात को आगे बढ़ाने से पहले यह जरुर जान लें कि कहीं वो शख्स किसी के साथ रिश्ते में न हो। कार्यक्षेत्र में आपका कोई प्रतिद्वंदी आज आपके खिलाफ साजिश कर सकता है, इसलिए आज आपको आंख कान खोलकर काम करने की जरुरत है। छात्र-छात्राओं को आज अपने काम को कल पर नहीं टालना चाहिए, आपको जब भी खाली समय मिले अपने काम को पूरा कर लें। ऐसा करना आपके लिए हितकारी है।

तुला राशि
आपका बच्चों जैसा भोला स्वभाव फिर सतह पर आ जाएगा और आप शरारती मनोदशा में होंगे। बिन बुलाया कोई मेहमान आज घर में आ सकता है लेकिन इस मेहमान की किस्मत की वजह से आज आपको आर्थिक लाभ हो सकता है। हालात को क़ाबू में रखने के लिए अपने भाई की मदद लें। विवाद को ज़्यादा तूल देने की बजाय उसे दोस्ताना तरीके से हल करने की कोशिश करें। आप साथ में कहीं घूमने-फिरने जाकर अपने प्रेम-जीवन में नयी ऊर्जा का संचार कर सकते हैं। अपना रवैया ईमानदार और स्पष्टवादी रखें। लोग आपकी दृढ़ता और क्षमताओं को सराहेंगे। इस राशि के लोगों को आज अपने आप को समझने की जरुरत है। यदि आपको लगता है कि आप दुनिया की भीड़ में कहीं खो गये हैं तो अपने लिए वक्त निकालें और अपने व्यक्तित्व का आकलन करें।

वृश्चिक राशि
आज दिन फायदेमन्द साबित होगा और आप किसी पुरानी बीमारी से काफी आराम महसूस करेंगे। आपको कई स्रोतों से आर्थिक लाभ होगा। अपने जीवन-साथी की उपलब्धियों की सराहना करें और उसकी सफलता और खुशकिस्मती का जश्न मनाएं। उदार बनें और ईमानदारी से तारीफ़ करें। अप्रत्याशित रोमांस आपको अचानक मिल सकता है, अगर आप दोस्तों के साथ शाम को बाहर घूमने जाते हैं तो। आज के दिन काम करते समय आपको कोई ख़ास दिक्कत नहीं आएगी और आप एक विजेता की तरह उभरेंगे। अपने व्यक्तित्व और रंग-रूप को बेहतर बनाने का कोशिश संतोषजनक साबित होगी। यह दिन आपके सामान्य वैवाहिक जीवन से कुछ हटकर होने वाला है।

धनु राशि
भाग्य के भरोसे न बैठें और अपनी सेहत सुधारने के लिए स्वयं मेहनत करें, क्योंकि हाथ पर हाथ रखे रहने से कुछ नहीं होने वाला। अब समय आ गया है कि आप अपना वजन क़ाबू में करें और स्वस्थ रहने के लिए नियमित व्यायाम का सहारा लें। आज आपका सामना कई नई आर्थिक योजनाओं से होगा- कोई भी फैसला करने से पहले अच्छाईयों और कमियों पर सावधानी से ध्यान दें। शाम का ,समय दोस्तों के साथ बिताना दिलचस्प तो रहेगा ही, साथ ही छुट्टी साथ बिताने की योजनाओं पर भी चर्चा हो सकेगी। प्यार-मोहब्बत की नज़रिए से बेहतरीन दिन है। प्यार का मज़ा चखते रहें। दफ़्तर में आप तारीफ़ पाएंगे। आपका व्यक्तित्व ऐसा है कि ज्यादा लोगों से मिलकर आप परेशान हो जाते हैं और फिर अपने लिए वक्त निकालने की कोशिश करने लग जाते हैं। इस लिहाज से आज का दिन आपके लिए बहुत उम्दा रहने वाला है। आज आपको अपने लिए पर्याप्त समय मिलेगा।

मकर राशि
आज बिना किसी अनुभवी शख्स की सलाह के ऐसा कोई भी काम न करें। जिससे आपको आर्थिक हानि हो। अपने मित्रों या संबंधियों को अपना आर्थिक काम-काज और रुपये-पैसे का प्रबंधन न करने दें, नहीं तो जल्दी ही आप आपने तयशुदा बजट से कहीं आगे निकल जाएंगे। मोहब्बत का सफर प्यारा, मगर छोटा होगा। कार्यक्षेत्र में प्रगतिशील और बड़े बदलाव करने में सहकर्मी आपका पूरा सहयोग करेंगे। आपको भी तेजी से कदम उठाने के लिए तैयार रहना चाहिए। मातहतों को कड़ी मेहनत के लिए प्रेरित करना सकारात्मक परिणाम देगा। अगर कहीं बाहर जाने की योजना है तो वह अंतिम समय पर टल सकती है। मुमकिन है कि महरी या काम वाली बाई की तरफ़ से कोई परेशानी खड़ी हो, जिससे आपके व आपके जीवनसाथी को तनाव संभव है।

कुंभ राशि
अपने आहार पर नियंत्रण रखें और चुस्त-दुरुस्त रहने के लिए नियमित व्यायाम करें। कोई दोस्त अपनी निजी समस्याओं के समाधान के लिए आपसे मशवरा मांग सकता है। आपका प्यार न सिर्फ़ परवान चढ़ेगा, बल्कि नई ऊंचाइयों को भी छूएगा। दिन की शुरुआत प्रिय की मुस्कान से होगी और रात उसके सपनों में ढलेगी। अपनी नौकरी से चिपके रहिए और दूसरों से उम्मीद मत कीजिए कि वे आकर आपकी मदद करेंगे। जब आपको लगता है कि आपके पास घर वालों या अपने दोस्तों के लिए टाइम नहीं है तो आपका मन खराब हो जाता है। आज भी आपकी मन स्थिति ऐसी ही रह सकती है। जीवनसाथी की वजह से आपको महसूस होगा कि उनके लिए दुनिया में आप ही सबसे महत्वपूर्ण हैं।

मीन राशि
निवेश करना कई बार आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होता है आज आपको यह बात समझ में आ सकती है क्योंकि किसी पुराने निवेश से आज आपको मुनाफा हो सकता है। पढ़ाई की कीमत पर घर से ज़्यादा देर तक बाहर रहना आपको माता-पिता के गुस्से का शिकार बना सकता है। कैरियर के लिए योजना बनाना उतना ही आवश्यक है, जितना कि खेलना-कूदना। इसलिए माता-पिता को खुश करने के लिए दोनों में संतुलन बनाना जरूरी है। आज आपकी दढता और लगन सफलता हासिल करेंगे, क्योंकि आप लक्ष्य भेदने में कामयाब रहेंगे। हालांकि सफलता के नशे को सिर पर न चढ़ने दें और ईमानदारी से कड़ी मेहनत जारी रखें। कोई आध्यात्मिक गुरू या बड़ा आपकी सहायता कर सकता है।

प्रस्तुत – ज्योतिषाचार्य पंडित राजेश पाठक
सम्पर्क – 919508341776, 919431339858


