• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Sunday, July 19, 2026
29 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राशिफल

horoscope-know-your-day-saturday-2nd-july-2022-राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-शनिवार 2 जुलाई 2022

horoscope-know-your-day-saturday-2nd-july-2022-राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-शनिवार 2 जुलाई 2022
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

मेष राशि
आज लोगों से साथ बात करने और समारोहों में शिरकत करने का डर आपके घबराहट की वजह बन सकता है। इस परेशानी से बचने के लिए अपने आत्मविश्वास में बढ़ोतरी करें। आपके मन में जल्दी पैसे कमाने की तीव्र इच्छा पैदा होगी। घरेलू जीवन सुकूनभरी और प्रसन्नता रहेगी। आज किसी ऐसे इंसान से मिलने की संभावना है जो आपके दिल को गहराई से छूएगा। खेलकूद जीवन का जरुरी हिस्सा है लेकिन खेलकूद में इतने भी व्यस्त न हो जाएं कि आपकी पढ़ाई में कमी आ जाए। क्या आपको पता है कि आपका जीवनसाथी वाकई आपके लिए फरिश्ता है। उन पर गौर करें, यह बात आपको खुद-ब-खुद दिख जाएगी। आज मौसम के मिजाज की तरह ही दिन में कई बार आपका मिजाज भी बदल सकता है।

ADVERTISEMENT

वृष राशि
शरीर के किसी अंगे में दर्द होने की संभावना है। किसी भी ऐसे काम से बचें, जिसमें ज्यादा शारीरिक मेहनत की आवश्यकता हो। पर्याप्त आराम भी करें। आप पैसा बना सकते हैं, बशर्ते आप अपनी जमा-पूंजी पारम्परिक तौर पर निवेश करें। आपका मजाकिया स्वभाव सामाजिक मेल जोल की जगहों पर आपकी लोकप्रियता में वृद्धि करेगा। आज आप ऐसे इंसान से मिल सकते हैं, जो आपको स्वयं अपनी जीवन से अधिक चाहता होगा। आज के समय में अपने लिए वक्त निकाल पाना बहुत मुश्किल है। लेकिन आज ऐसा दिन है। जब आपके पास अपने लिए भरपूर समय होगा। आपका जीवनसाथी आज ऊर्जा और प्रेम से भरपूर है। जीवन में सरलता तभी रहती है जब आपका व्यवहार सरल रहता है। आपको भी अपने व्यवहार में सरलता लाने की आवश्यकता है।

मिथुन राशि
क्षणिक आवेग में बहकर कोई निर्णय न करें। यह आपके बच्चों के हितों को हानि पहुंचा सकता है। आज आप अपने घर के वरिष्ठ जनों से पैसे की बचत करने को लेकर कोई सलाह ले सकते हैं। उस सलाह को जिंदगी में जगह भी दे सकते हैं। बच्चे आपके दिन को बहुत मुश्किल बना सकते हैं। प्यार-दुलार के हथियार का इस्तेमाल कर उन्हें समझाएं और अनचाहे तनाव से बचें। याद रखें कि प्यार ही प्यार को पैदा करता है। आपके लिए अपने प्रिय से दूर रहना बहुत मुश्किल होगा। इस राशि के जातक आज खाली वक्त में रचनात्मक काम करने का प्लान तो बनाएंगे लेकिन उनका यह प्लान पूरा नहीं हो पाएगा। आपको या आपके जीवनसाथी को बिस्तर में चोट लग सकती है। इसलिए एक-दूसरे का ध्यान रखें। बिना अपने करीबी लोगों को बताए किसी ऐसी जगह निवेश न करें जिसके बारे में आप खुद भी नहीं जानते।

कर्क राशि
आपको काफी समय से चल रही बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। आज कोई नया आर्थिक समझौता अंतिम रूप लेगा और धन आपकी ओर आएगा। आपका मजाकिया स्वभाव आपके चारों ओर के वातावरण को प्रसन्नचित बना देगा। आज अपने प्रिय से दूर होने का दुःख आपको टीस देता रहेगा। अगर आप जल्दबाजी में निष्कर्ष निकालेंगे और गैर-जरूरी काम करेंगे, तो आज का दिन काफी निराशाजनक हो सकता है। दिन में जीवनसाथी के साथ बहस के बाद एक बेहतरीन शाम गुजरेगी। आज घर पर रहेंगे लेकिन घर की उलझनें आपको परेशान कर सकती हैं।

सिंह राशि
अपने डर का इलाज का वक्त आ चुका है। आपको समझना चाहिए कि न सिर्फ यह शारीरिक ऊर्जा को चूस लेता है, बल्कि जीवन को भी कम करता है। आज के दिन आपको शराब जैसे मादक तरल का सेवन नहीं करना चाहिए, नशे की हालत में आप कोई कीमती सामान खो सकते हैं। छोटे बच्चे आपको व्यस्त रखेंगे और दिली सुकून देंगे। आज के दिन अपने प्रिय की भावनाओं को समझें। आपका व्यक्तित्व और लोगों से थोड़ा अलग है आप अकेले वक्त बिताना पसंद करते हैं। आज आपको अपने लिए वक्त तो मिलेगा लेकिन ऑफिस की कोई समस्या आपको सताती रहेगी। आज आप एक बार फिर समय में पीछे जाकर शादी के शुरुआती दिनों के प्यार और रुमानियत को महसूस कर सकते हैं। आज के दिन कुछ न करें, सिर्फ अस्तित्व का आनन्द लें और अहम भाव से स्वयं को सराबोर होने दें।

कन्या राशि
अपनी सेहत को ध्यान में रखकर चीखने-चिल्लाने से बचें। जमीन या किसी प्रॉपर्टी में निवेश करना आज आपके लिए घातक हो सकता है जितना हो सके इन चीजों में निवेश करने से बचें। अपने बच्चों को अपने उदार बर्ताव का बेजा लाभ न उठाने दें। हर बात पर प्यार का दिखावा करना ठीक नहीं है इससे आपका रिश्ता सुधरने की जगह बिगड़ सकता है। इस राशि वालों को आज खुद के लिए काफी समय मिलेगा। इस समय का उपयोग आप अपने इच्छाओं को पूरा करने में कर सकते हैं। आप कोई किताब पढ़ सकते हैं या अपना पसंदीदा म्यूजिक सुन सकते हैं। शादी के ठीक पहले के मस्ती भरी दिनों की याद ताजा हो सकती है। वही छेड़छाड़, आगे-पीछे घूमना और इजहार गर्माहट पैदा करेंगे। पिता या बड़ा भाई आज आपकी किसी गलती पर आपको डांट सकता है। उनकी बातों को समझने की कोशिश करें।

तुला राशि
आप आज स्वयं को प्रतिदिन की अपेक्षा कम ऊर्जावान महसूस करेंगे। स्वयं को आवश्यकता से अधिक काम के नीचे न दबाएं, थोड़ा आराम करें और आज के कामों को कल तक के लिए टाल दें। अगर आप लम्बे वक्त के लिए निवेश करें, तो अच्छा-खासा लाभ हासिल कर सकते हैं। अपने जीवनसाथी के साथ बेहतर समझ जीवन में खुशी, सुकून और समृद्धि लाएगी। रोमांस आपके दिल पर छाया हुआ है। आज आप फुर्सत के क्षणों में कोई नया काम करने का सोचेंगे लेकिन इस काम में आप इतना उलझ सकते हैं कि आपके जरुरी काम भी छूट जाएंगे । अपने जीवनसाथी के चलते आप महसूस करेंगे कि स्वर्ग धरती पर ही है। अपनों का ख्याल रखना अच्छी बात है लेकिन उनका ख्याल रखते-रखते अपनी सेहत न बिगाड़ लें।

वृश्चिक राशि
बहुत अधिक रोमांच और दीवानगी की ऊंचाई आपके तंत्रिका-तंत्र को क्षति पहुंचा सकती है। इन परेशानियों से बचने के लिए अपने भावनाओं को वश में रखें। व्यापार में मुनाफा आज कई व्यापारियों के चेहरे पर खुशी ला सकता है। अगर बातचीत और चर्चा आपके अनुसार न हो, तो आप नाराजगी में कड़वी बातें कह सकते हैं, जिन्हें लेकर बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। इसलिए भली-भांति सोचकर ही बोलें। रोमांस के लिए बढ़ाए गए कदम असर नहीं दिखाएंगे। इस राशि के लोगोंं को आज शराब सिगरेट से दूर रहने की जरुरत है क्योंकि इससे आपका कीमती समय बर्बाद हो सकता है। बिजली कटौती या फिर किसी अन्य वजह से आपको सुबह तैयार होने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन जीवनसाथी की ओर से इससे निबटने में काफी मदद मिलेगी। घर पर आज आपके अच्छे गुणों की चर्चा हो सकती है।

धनु राशि
दोस्त से मिली खास तारीफ प्रसन्नता का माध्यम बनेगा। ऐसा इसलिए है क्योंकि आपने अपनी जीवन को वृक्ष की तरह बना लिया है, जो स्वयं तपती धूप में खड़ी होकर और उसे सहकर भी राहगीरों को छांव देता है। ऐसा लगता है आप जानते हैं कि लोग आपसे क्या चाहते हैं लेकिन आज अपने खर्चों को बहुत ज्यादा बढ़ाने से बचें। आपकी भरपूर ऊर्जा और जबरदस्त उत्साह सकारात्मक परिणाम लाएंगे व घरेलू तनाव दूर करने में मददगार रहेंगे। आज आपको अचानक किसी अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है। जिसकी वजह से घरवालों के साथ समय बिताने का आपका प्लान खराब हो सकता है। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ बेहतरीन पल गुजार सकेंगे। छुट्टी के दिन भी दफ्तर का काम करने से बुरा और क्या हो सकता है। परन्तु परेशान न हों, क्योंकि काम करके आप अपने अनुभव को और बढ़ा सकते हैं।

मकर राशि
कोई अच्छी सूचना मिल सकती है। अपने गुस्से पर काबू रखें और ऑफिस में सबके साथ अच्छे से व्यवहार करें अगर आप ऐसा नहीं करते तो आपकी जॉब जा सकती है और आपकी आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। जितना आपने सोचा था, आपका भाई उससे अधिक मददगार साबित होगा। आपका प्रिय आज कुछ खीझा हुआ महसूस कर सकता है, जो आपके दिमाग पर दबाव और बढ़ा देगा। दिन की शुरुआत भले ही थोड़ी थकाऊ रहे लेकिन जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेगा आपको अच्छे फल मिलने लगेंगे। दिन के अंत में आपको अपने लिए समय मिल पाएगा और आप किसी करीबी से मुलाकात करके इस समय का सदुपयोग कर सकते हैं। बिजली कटौती या फिर किसी अन्य वजह से आपको सुबह तैयार होने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन जीवनसाथी की ओर से इससे निबटने में काफ़ी मदद मिलेगी। आज आपके पैसों में इजाफा होने के आसार हैं। इसका कारण अतीत में किया कोई निवेश हो सकता है।

कुंभ राशि
कुछ तनाव और मतभेद आपको चिड़चिड़ा और बेचैन बना सकते हैं। दिन की शुरुआत भले ही अच्छी हो लेकिन शाम के वक्त किसी वजह से आपका धन खर्च हो सकता है जिससे आप परेशान होंगे। बच्चे भविष्य की योजनाएं बनाने की अपेक्षा घर के बाहर ज्यादा समय बिताकर आपको निराश कर सकते हैं। विवादित मुद्दों को उठाने से बचें, अगर आप आज ‘डेट’ पर जा रहे हैं तो। ऑफिस से जल्दी घर जाने का प्लान आज आप ऑफिस पहुंचकर ही कर सकते हैं। घर पहुंचकर आप मूवी देखने या किसी पार्क में परिवार के लोगों के साथ जाने का प्लान बना सकते हैं। बिन बुलाए किसी मेहमान की वजह से आपकी योजनाएं तो गड़बड़ा सकती हैं, लेकिन आपका दिन खुशनुमा हो जाएगा। छुट्टी के दिन भी दफ्तर का काम करने से बुरा और क्या हो सकता है। परन्तु परेशान न हों, क्योंकि काम करके आप अपने अनुभव को और बढ़ा सकते हैं।

मीन राशि
काम का अत्याधिक लोड़ आज कुछ तनाव और क्रोधी बना सकता है। आज किसी विपरीत लिंगी की मदद से आपको करोबार या नौकरी में आर्थिक लाभ होने की संभावना है। पारिवारिक मोर्चे पर समस्याएं मुंह बाए खड़ी हैं। पारिवारिक जिम्मेदारियों की अनदेखी आपको सबकी नाराजगी की केंद्र बना सकती है। जो भी बोलें, सोच-समझकर बोलें। क्योंकि आपका शांत रहना ही शांति को बनाएं रख सकता है। खाली समय का सदुपयोग होना चाहिए लेकिन आज आप इस समय का दुरुपयोग करेंगे और इस वजह से आपका मूड भी खराब होगा। आवश्यकता के समय आपका जीवनसाथी आपके परिवार की अपेक्षा अपने परिवार को ज्यादा तरजीह देता हुआ नजर आ सकता है। दोस्तों के साथ मजाक करते दौरान अपनी सीमाओं को लांघने से बचें नहीं तो दोस्ती खराब हो सकती है।

प्रस्तुत – ज्योतिषाचार्य पंडित राजेश पाठक
सम्पर्क – +919431339858, +919508341776

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Horoscope Know Your Day Saturday 18th July 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 18 जुलाई 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Saturday 18th July 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 18 जुलाई 2026

July 18, 2026
Horoscope Know Your Day Friday 17th July 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 17 जुलाई 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Friday 17th July 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 17 जुलाई 2026

July 16, 2026
Horoscope Know Your Day Thursday 16th July 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 16 जुलाई 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Thursday 16th July 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 16 जुलाई 2026

July 16, 2026
Next Post

Jharkhand-INTUC : झारखंड इंटक का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन 3 जुलाई को, 980 यूनियनों के पुन: निबंधन के लिए सरकार से वार्ता पर होगी चर्चा

tata-steel-bio-diversity-plan-टाटा स्टील ने जैविक विविधता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पूरा करते हुए सीआरएम बारा में पौंड 6 की नींव रखी, जल निकायों को जीवंत करने की पहल

tata-steel-new-facilities-टाटा स्टील ने सीआरएम बारा कॉम्प्लेक्स में ट्रांसपोर्ट पार्क और इंटरनल सर्कुलेशन रोड का किया उद्घाटन, 24 घंटे उपलब्ध रहेगी पार्किंग की सुविधा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur jugsalai case – जुगसलाई के टाइगर मोबाइल जवान पर लगे आरोपों के बीच सामने आया दूसरा पक्ष, निष्पक्ष जांच की मांग, देखिए – video

Horoscope Know Your Day Saturday 18th July 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 18 जुलाई 2026

Tatanagar station action : टाटानगर स्टेशन में आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, बड़े पैमाने पर गांजा के साथ तीन गिरफ्तार

jamshedpur police quick action : साकची बाजार में गुंडागर्दी करने वाले की पुलिस ने निकाली गुंडई, कमर में रस्सी लगाकर बाजार लायी, मंगायी माफ़ी, देखिये – video

jamshedpur east mla purnima meets dc : जनहित के एजेंडा और प्रमुख समस्याओं पर जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने उपायुक्त से की मुलाकात, समस्याओं पर विस्तृत चर्चा कर त्वरित कार्रवाई की रखी मांग

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur jugsalai case – जुगसलाई के टाइगर मोबाइल जवान पर लगे आरोपों के बीच सामने आया दूसरा पक्ष, निष्पक्ष जांच की मांग, देखिए – video

Tatanagar station action : टाटानगर स्टेशन में आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, बड़े पैमाने पर गांजा के साथ तीन गिरफ्तार

jamshedpur police quick action : साकची बाजार में गुंडागर्दी करने वाले की पुलिस ने निकाली गुंडई, कमर में रस्सी लगाकर बाजार लायी, मंगायी माफ़ी, देखिये – video

jamshedpur east mla purnima meets dc : जनहित के एजेंडा और प्रमुख समस्याओं पर जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने उपायुक्त से की मुलाकात, समस्याओं पर विस्तृत चर्चा कर त्वरित कार्रवाई की रखी मांग

tata steel changes : टाटा स्टील के पदाधिकारियों का ट्रांसफर पोस्टिंग, नयी ब्रांड कस्टोडियन बनायी गयी

Jamshedpur asisc zonal competition : केपीएस कदमा में एएसआइएससी जोनल वक्तृत्व प्रतियोगिता 2026 आयोजित, प्रतियोगिता में एएसआइएससी से संबद्ध 28 स्कूलों के 81 बच्चे हुए शामिल

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News