• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Friday, October 23, 2026
30 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राशिफल

Horoscope-Know-Your-Day-Saturday-8th-October-2022-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 8 अक्टूबर 2022

October 7, 2022
in राशिफल
0
Horoscope-Know-Your-Day-Saturday-8th-October-2022-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 8 अक्टूबर 2022
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

मेष राशि- ध्यान और आत्म-चिंतन लाभदायक सिद्ध होगा। आर्थिक तौर पर सिर्फ और सिर्फ एक स्रोत से ही लाभ मिलेगा। अचानक मिली कोई अच्छी खबर आपका उत्साह बढ़ा देगी। परिवार के लोगों के साथ इसे बांटना आपको उल्लास से भर देगा। आज किसी ऐसे इंसान से मिलने की संभावना है जो आपके दिल को गहराई से छूएगा। समय का अच्छा इस्तेमाल करने के लिए आज आप पार्क में घूमने का प्लान बना सकते हैं लेकिन वहां किसी अनजान शख्स से आपकी बहस होने की अशंका है। जिससे आपका मूड खराब हो जाएगा। आप शादीशुदा जीवन से जुड़े चुटकुले सोशल मीडिआ पर पढ़कर खिलखिलाते हैं। लेकिन आज जब आपके वैवाहिक जीवन से जुड़ी कई प्यारी चीजें आपके सामने आएंगी, तो आप भावुक हुए बिना नहीं रह सकेंगे। ऑफिस के दोस्तों के साथ ज्यादा समय बिताना आपके लिए अच्छा नहीं है ऐसा करके आप अपने घर वालों के गुस्से का शिकार हो सकते हैं।

वृष राशि
आपका दान करने की आदत आपके लिए छुपे हुए आशीर्वाद की तरह सिद्ध होगा, क्योंकि यह आपको शक, अनस्था, लालच और आसक्ति जैसी खराबियों से बचाएगा। बीते दिनों में जितना धन आपने आज को बेहतर बनाने के लिए इनवेस्ट किया था। उसका फायदा आज आपको मिल सकता है। एक खुशनुमा और बढ़िया शाम के लिए आपका घर मेहमानों से भर सकता है। विवाह-प्रस्ताव के लिए सही समय है, क्योंकि आपका प्यार जीवन भर के साथ में बदल सकता है। अपनी बातचीत में मौलिकता रखें, क्योंकि किसी भी तरह का बनावटीपन आपको लाभ नहीं पहुंचाएगा। ऐसा लगता है कि आपके जीवनसाथी आज आपके ऊपर खास ध्यान देंगे। लोगोंं के बीच रहकर सबका सम्मान करना आपको आता है। इसलिए आप भी सबकी नजरों में अच्छी छवि बना पाते हैं।

मिथुन राशि
अवांछित यात्राएं परेशानी भरा साबित होंगी और बेचैनी का कारण बन सकती हैं। मांसपेशियों को आराम देने के लिए शरीर की तेल से मालिश करें। नया आर्थिक समझौता अंतिम रूप लेगा और धन आपकी ओर आएगा। अपने परिवार के सदस्यों की भावनाओं को आहत करने से बचने के लिए अपने ग़ुस्से पर कंट्रोल रखिए। आज रोमांस आपके दिलो-दिमाग पर छाया रहेगा। बिना किसी को बताए आज आप अकेले वक्त बिताने घर से बाहर जा सकते हैं। लेकिन आप अकेले तो होंगे लेकिन शांत नहीं आपके दिल में आज के दिन कई चिंताएं होंगी। आपको खुशी से भरी शादीशुदा जिंदगी की एहमियत का एहसास होगा। सफर में आज कोई अजनबी आपको खिन्न कर सकता है।

कर्क राशि
आज आपके पास खुद के लिए पर्याप्त समय होगा, तो हालात का भरपूर लाभ उठाएं और अच्छी सेहत के लिए पैदल सैर पर जाएं। व्यापाार में मुनाफा आज कई व्यापारियों के चेहरे पर खुशी ला सकता है। घर को सजाने-संवारने के अलावा बच्चों की आवश्यकताओं पर भी ध्यान दें। बच्चों के बिना घर आत्मा के बिना शरीर की तरह है, फिर चाहे वह कितना भी शानदार क्यों न हो। बच्चे घर में उत्साह और खुशियों की सौगात लाते हैं। आज किसी ऐसे इंसान से मिलने की संभावना है जो आपके दिल को गहराई से छूएगा। आज के दिन अधिकांश समय खरीदारी और दूसरी गतिविधियों में जाएगा। अगर आप अपने जीवनसाथी से स्नेह की आशा रखते हैं, तो यह दिन आपकी आशाओं को पूरा कर सकता है। छुट्टी के दिन भी दफ्तर का काम करने से बुरा और क्या हो सकता है। परन्तु परेशान न हों, क्योंकि काम करके आप अपने अनुभव को और बढ़ा सकते हैं।

सिंह राशि- दिन की शुरुआत आप योग ध्यान से कर सकते हैं। ऐसा करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा और सारे दिन आपमें ऊर्जा रहेगी। आज आपको किसी अज्ञात स्रोत से पैसा प्राप्त हो सकता है। जिससे आपकी कई आर्थिक परेशानियां दूर हो जाएंगी। अटके घरेलू कामों को अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर पूरा करने की व्यवस्था करें। मोहब्बत का सफर प्यारा, मगर छोटा होगा। आपका खाली समय आज मोबाइल या टीवी देखने में बर्बाद हो सकता है। इससे आपके जीवनसाथी को आपसे खिन्नता भी होगी क्योंकि आप उनसे बात करने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाएंगे। आपका वैवाहिक जीवन आपके परिवार के चलते नकारात्मकर रूप से प्रभावित हो सकता है, लेकिन आप दोनों होशियारी से चीजें संभाल सकते हैं। माता के साथ आज आप अच्छा समय बिता सकते हैं, आज वो आपसे आपकी बचपन की बातें शेयर कर सकती हैं।

कन्या राशि- दोस्तों का रुख़ सहयोगी रहेगा और वे आपको खुश रखेंगे। आज आप घर से बाहर तो बहुत सकारात्मकता के साथ निकलेंगे लेकिन किसी कीमती वस्तु के चोरी होने की वजह से आपका मूड खराब हो सकता है। आपको बच्चों या स्वयं से कम अनुभवी लोगों के साथ धैर्य से काम लेने की आवश्यकता है। आपकी आकर्षक छवि मनचाहा परिणाम देगी। आज आप सब कामों को छोड़कर उन कामों को करना पसंद करेंगे। जिन्हें आप बचपन के दिनों में करना पसंद करते थे। आपका जीवनसाथी आपकी बहुत तारीफ करेगा और आप पर बहुत स्नेह उढ़ेलेगा। किसी दोस्त की सहायता करके आज आप अच्छा महसूस कर सकते हैं।

तुला राशि- आपका व्यक्तित्व आज इत्र की तरह महकेगा और सबको आकर्षित करेगा। बिन बुलाया कोई मेहमान आज घर में आ सकता है लेकिन इस मेहमान की किस्मत की वजह से आज आपको आर्थिक लाभ हो सकता है। पुराने परिचितों से मिलने-जुलने और पुराने रिश्तों को फिर से तरोताजा करने के लिए अच्छा दिन है। शाम ढलते-ढलते कोई आकस्मिक रुमानी झुकाव आपके दिलोदिमाग पर छा सकता है। कोई आध्यात्मिक गुरू या बड़ा आपकी सहायता कर सकता है। वैवाहिक जीवन के लिए विशेष दिन है। अपने जीवनसाथी को बताएं कि आप उनसे कितना प्यार करते हैं। इस राशि के कुछ जातक आज से जिम जाने का विचार बना सकते हैं।

वृश्चिक राशि- आज स्वयं को अधिक आशावादी बनने के लिए प्रेरित करें। इससे न सिर्फ आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और व्यवहार लचीला होगा, बल्कि डर, ईर्ष्या और नफरत जैसे नकारात्मक मनोभावों में भी कमी आएगी। इस राशि के बड़े कारोबारियों को आज के दिन बहुत सोच समझकर पैसा निवेश करने की जरुरत है। घरेलू मामलों पर तुरंत ध्यान देने की आवश्यकता है। आपकी ओर से की गयी लापरावाही महंगी साबित हो सकती है। आज प्यार की कमी महसूस हो सकती है। तनाव से भरा दिन, जब नजदीकी लोगों से कई मतभेद उभर सकते हैं। चीजें आपकी इच्छा के मुताबिक़ नहीं चलेंगी, लेकिन अपने हमदम के साथ आप अच्छा समय गुजारेंगे। आज आप किसी दोस्त या करीबी रिश्तेदार से अपने दिल के गम साझा कर सकते हैं।

धनु राशि
अपने मनमौजी और जिद्दी स्वभाव को कंट्रोल में रखें, खास तौर पर किसी जलसे या पार्टी में। क्योंकि ऐसा न करने पर वहां का माहौल तनावग्रस्त हो सकता है। आज के दिन भूलकर भी किसी को पैसे उधार न दें और यदि देना जरुरी हो तो देने वाले से लिखित में लें कि वो पैसा वापस कब करेगा। रिश्तेदारों से सहयोग मिलेगा और दिमागी बोझ से छुटकारा मिलेगा। प्यार का भरपूर आनंद मिल सकता है। आज आप सब कामों को छोड़कर उन कामों को करना पसंद करेंगे। जिन्हें आप बचपन के दिनों में करना पसंद करते थे। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ बेहतरीन पल बीता सकेंगे। किसी अच्छे स्पा में जाकर आप तरोताजा महसूस कर सकते हैं।

मकर राशि- निराशावादी रवैये से बचें क्योंकि न सिर्फ यह आपकी संभावनाओं को कम कर देगा, बल्कि शरीर के आंतरिक संतुलन को भी बिगाड़ देगा। आपके मन में जल्दी पैसे कमाने की तीव्र इच्छा पैसा होगी। आज जिस नए समारोह में आप शिरकत करेंगे, वहां से नयी दोस्ती की शुरुआत होगी। प्रेम के नजरिए से आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता से भरा रहेगा। आप उन लोगों की तरफ़ वादे का हाथ बढ़ाएंगे, जो आपसे मदद की गुहार करेंगे। वैवाहिक जीवन में स्नेह को दिखलाने का अपना महत्व है और इस चीज़ का अनुभव आज आप करेंगे। कोई वाद्ययंत्र बजाते हैं तो आज आपका दिन संगीतमय बीत सकता है।

कुंभ राशि
आपका विनम्र स्वभाव सराहा जाएगा। कई लोग आपकी खासी प्रशंसा कर सकते हैं। जिन लोगों ने किसी अनजान शख्स की सलाह पर कहीं निवेश किया था, आज उन्हें उस निवेश से फायदा होने की पूरी संभावना है। आपके माता-पिता की सेहत पर अधिक ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है। आपका साहस आपको प्यार दिलाने में सफल रहेगा। ऐसे बदलाव लाएं जो आपके रूप-रंग में निखार ला सके और संभावित साथियों को आपकी ओर आकर्षित करे। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ बेहतरीन पल गुजार सकेंगे। आज आप फोटोग्राफी करके आने वाले कल के लिए कुछ बेहतरीन यादें संजो सकते हैं। अपने कैमरे का सदुपयोग करना बिलकुल न भूलें।

मीन राशि
आपको अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। आपकी माता पक्ष से आज आपको धन लाभ होने की पूरी संभावना है। हो सकता है कि आपके मामा या नाना आपकी आर्थिक मदद करें। किसी दूर के रिश्तेदार के यहां से अचानक आया कोई संदेश पूरे परिवार के लिए रोमांचक रहेगा। आप के दिल की धड़कनें आपके प्रिय के साथ कुछ ऐसे चलेंगी कि आज जीवन में प्यार का संगीत बज उठेगा। इस राशि के बच्चे आज खेलकूद में दिन बिता सकते हैं, ऐसे में माता-पिता को उनपर ध्यान देना चाहिए क्योंकि चोट लगने की संभावना है। वैवाहिक जीवन के दृष्टिकोण से देखें तो चीजें आपके पक्ष में जाती हुई नज़र आ रही हैं। आज आप अपने किसी दोस्त की वजह से किसी बड़ी मुश्किल में फंसने से बच सकते हैं।

प्रस्तुत – ज्योतिषाचार्य पंडित राजेश पाठक,
सम्पर्क – +919508341776, +919431339858

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Horoscope Know Your Day Friday 23rd October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- शुक्रवार 23 अक्टूबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Friday 23rd October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- शुक्रवार 23 अक्टूबर 2026

October 23, 2026
Horoscope Know Your Day Thursday 22nd October 2026- राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 22 अक्टूबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Thursday 22nd October 2026- राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 22 अक्टूबर 2026

October 22, 2026
Horoscope Know Your Day Wednesday 21st October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 21 अक्टूबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Wednesday 21st October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 21 अक्टूबर 2026

October 21, 2026
Next Post

Tata-Steel-JDC-Sports : टाटा स्टील स्पेयर्स मैनुफेक्चरिंग जेडीसी के कैरम टूर्नामेंट में रंजन कुमार सिंह व अप्पा राव की जोड़ी और चेस में विकास तिवारी विजेता

Saraikela-Rajnagar-Theft : राजनगर के बड़ाकांकी में ट्रांसफार्मर से क्वायल की चोरी, ग्रामीण अंधेरे में रहने को विवश

Saraikela-Rajnagar-Theft : राजनगर के बड़ाकांकी में ट्रांसफार्मर से क्वायल की चोरी, ग्रामीण अंधेरे में रहने को विवश

jamshedpur-ajsu-कोल्हान प्रमंडलीय आजसू कार्यकर्ता सम्मेलन 18 अक्टूबर को चांडिल डैम परिसर में, तीनो जिला के सभी प्रखंड के पंचायत से 10 हजार पदेन पदाधिकारी लेंगे शपथ, जुटेंगे आजसू पार्टी के सभी केंद्रीय पदाधिकारी संबोधित करेंगे पार्टी सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Horoscope Know Your Day Friday 23rd October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- शुक्रवार 23 अक्टूबर 2026

Jamshedpur bjp attack on Congress : बजरंगबली का वेश वाले युवक को पैर छूने के मामले में कांग्रेस का भाजपा पर पलटवार, भाजपा जिला अध्यक्ष बोले…

Saraikela train incident : नीमडीह में ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत, ऐसे हुआ हादसा, देखिये – video

Tata steel long service award : टाटा स्टील के एलडी 2 के असिस्टेंट इंजीनियर एमके सिंह समेत कई कर्मचारियों को दिया गया लॉन्ग सर्विस अवार्ड, बढ़ाया गया कर्मचारियों का हौसला

Singhbhum Chamber Diwali Fair- चैंबर का दीपावली मेला 26 से 28 अक्टूबर तक,महिला उद्यमिता को मिलेगा प्रोत्साहन, दीपावली की खरीदारी के लिए एक ही छत के नीचे मिलेंगे विविध उत्पाद

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur bjp attack on Congress : बजरंगबली का वेश वाले युवक को पैर छूने के मामले में कांग्रेस का भाजपा पर पलटवार, भाजपा जिला अध्यक्ष बोले…

Saraikela train incident : नीमडीह में ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत, ऐसे हुआ हादसा, देखिये – video

Tata steel long service award : टाटा स्टील के एलडी 2 के असिस्टेंट इंजीनियर एमके सिंह समेत कई कर्मचारियों को दिया गया लॉन्ग सर्विस अवार्ड, बढ़ाया गया कर्मचारियों का हौसला

Singhbhum Chamber Diwali Fair- चैंबर का दीपावली मेला 26 से 28 अक्टूबर तक,महिला उद्यमिता को मिलेगा प्रोत्साहन, दीपावली की खरीदारी के लिए एक ही छत के नीचे मिलेंगे विविध उत्पाद

jamshedpur politics : बजरंगबलि का वेश धारण करने वाले युवक ने पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का छूआ पैर, हुआ राजनीतिक भूचाल, कांग्रेस ने कहा – पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने धार्मिक आस्था का सम्मान नहीं किया, सार्वजनिक रूप से माफी मांगें

saraikela ichagadh politics : ईंचागढ़ के बाकड़कुड़ी में रावण दहन कार्यक्रम में शामिल हुए आजसू प्रमुख सुदेश महतो, राजनीतिक बदलाव के संकेत

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News