• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Wednesday, August 26, 2026
26 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राशिफल

horoscope-know-your-day-sunday-17th-april-2022-राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-रविवार 17 अप्रैल 2022

horoscope-know-your-day-sunday-17th-april-2022-राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-रविवार 17 अप्रैल 2022
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

मेष राशि
मानसिक तौर पर आप स्थिर महसूस नहीं करेंगे, इसलिए इस बात का ध्यान रखें कि दूसरों के सामने आप कैसे ब्यवहार करते हैं। आज आपकी कोई चल संपत्ति चोरी हो सकती है, इसलिए संपत्ति का ध्यान रखें। दूसरों को प्रभावित करने की आपकी क्षमता आपको कई सकारात्मक चीजें दिलाएगी। आज का दिन प्रेम के रंगों में डूबा रहेगा लेकिन रात के वक्त किसी पुरानी बात को लेकर आप झगड़ सकते हैं। आज काफी दिमागी कसरत संभव है। आपमें से कुछ शतरंज खेल सकते हैं, वर्ग-पहेली हल कर सकते हैं, कोई कविता कहानी लिख सकते हैं या भविष्य की योजनाओं पर गहराई से सोच सकते हैं। आज के दिन जीवन साथी पर किया गया संदेह आने वाले दिनों में आपके वैवाहिक जीवन पर बुरा प्रभाव डाल सकता है। आज आप बच्चों के साथ बच्चों के जैसा ही व्यवहार करेंगे। जिससे बच्चे विशेष ब्यवहार करेंगे।

वृष राशि
आर्थिक समस्याओं ने रचनात्मक सोचने की आपकी क्षमता को बेकार कर दिया है। दूर के रिश्तेदार से जिस संदेश की काफ़ी समय से उम्मीद थी, वह अच्छी खबर पूरी परिवार को खुशियों से भर देगी। आज किसी ऐसे इंसान से मिलने की संभावना है जो आपके दिल को गहराई से छूएगा। वक्त की नाजाकत को समझते हुए आज आप सब लोगों से दूरी बनाकर एकांत में वक्त बिताना पसंद करेंगे। ऐसा करना आपके लिए हितकर भी होगा। आज से पहले शादीशुदा जिंदगी इतनी अच्छी कभी नहीं रही। आज घर पर शादी की बात चल सकती है लेकिन आपको यह बात रास नहीं आएगी।

मिथुन राशि
आज आप घर से बाहर तो बहुत सकारात्मकता के साथ निकलेंगे लेकिन किसी कीमती वस्तु के चोरी होने की वजह से आपका मूड खराब हो सकता है। अपने परिवार के सदस्यों की आवश्यकताओं पर ध्यान देना आज आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। जिनकी सगाई हो चुकी है, वे अपने मंगेतर से बहुत-सी खुशियां पाएंगे। इस राशि के छात्र-छात्राएं आज अपने कीमती समय का दुरुपयोग कर सकते हैं। आप मोबाइल या टीवी पर आवश्यकता से अधिक समय जाया कर सकते हैं। आज से पहले शादीशुदा जिंदगी इतनी अच्छी कभी नहीं रही। छुट्टी के दिन भी ऑफिस का काम करने से बुरा और क्या हो सकता है। परन्तु परेशान न हों, क्योंकि काम करके आप अपने अनुभव को और बढ़ा सकते हैं।

कर्क राशि
अनावश्यक तनाव के चलते बीमारी से दो-चार होना पड़ सकता है। सुकून महसूस करने के लिए दोस्तों और परिवार के साथ कुछ समय बिताएं। जिन लोगों ने किसी अनजान शख्स की सलाह पर कहीं निवेश किया था, आज उन्हें उस निवेश से फायदा होने की पूरी संभावना है। बच्चे खेल-कूद और दूसरी बाहरी गतिविधियों पर अधिक ध्यान करेंगे। आपकी मुस्कुराहट आपके प्रिय की नाराजगी दूर करने के लिए सबसे उम्दा दवा है। आज अपने प्रेमी के साथ वक्त बिता पाएंगे और उनके सामने अपने जज्बातों को रख पाएंगे। आपका जीवनसाथी आज आपके लिए कुछ बहुत खास करने वाला है। अच्छे मित्र आपका कभी साथ नहीं छोड़ते यह बात आज आपको समझ आ सकती है।

सिंह राशि
आज आप स्वयं को बेहतर और आत्मविश्वास से भरा हुआ महसूस करेंगे। आज घर से बाहर बड़ों का आशीर्वाद लेकर निकलें इससे आपको धन लाभ हो सकता है। उस रिश्तेदार को देखने जाएं, जिसकी तबियत काफी समय से खराब है। मोहब्बत और रोमांस आपको प्रसन्नचित रखेगे। यात्रा करना लाभकारी लेकिन महंगा साबित होगा। आपका प्यार, आपका जीवनसाथी आपको कोई तोहफा दे सकता है। मानसिक शांति प्राप्त करने के लिए आज किसी नदी का किनारा या पार्क की सैर बेहतर विकल्प हो सकता है।

कन्या राशि
आज नौकरी पेशा से जुड़े लोगों को धन की बहुत आवश्यकता पड़ेगी। बीते दिनों में किये गये खर्च के कारण उनके पास पर्याप्त धन नहीं होगा। परिवार के सदस्य कई चीजों की मांग कर सकते हैं। रोमांटिक भेंट आपकी खुशी में तड़के का काम करेगी। आपके घर वाले आज आपसे कई परेशानियां शेयर करेंगे लेकिन आप अपनी ही धुन में मस्त रहेंगे और खाली समय में कुछ ऐसा करेंगे जो करना आपको पसंद है। आपका जीवनसाथी आपके लिए फरिश्तों की तरह है। आज का दिन किसी भी धार्मिक स्थल के लिए समर्पित करना अपनी मानसिक शांति बनाए रखने का सर्वश्रेष्ठ साधन हो सकता है।

तुला राशि
आज के दिन किए गए दान-पुण्य के काम आपको मानसिक शान्ति और सुकून देंगे। आज आपको बेवजह पैसा खर्च करने से खुद को रोकना चाहिए नहीं तो जरुरत के समय आपके पास पैसे की कमी हो सकती है। किसी पारिवारिक भेद का खुलना आपको चकित कर सकता है। आपका प्रिय आपको प्रसन्न रखने के लिए कुछ अलग करेगा। आप अपनी छुपी ख़ासियत का इस्तेमाल कर दिन को बेहतरीन बनाएंगे। आपका जीवनसाथी आपको प्रसन्न करने के लिए आज कोशिशें करता नजर आएगा। विद्यालय में आज आप किसी सीनियर के साथ उलझ सकते हैं। ऐसा करना आपके लिए ठीक नहीं है। अपने गुस्से को काबू में रखें।

वृश्चिक राशि
आपकी इच्छा-शक्ति को प्रोत्साहन मिलेगा, क्योंकि आप बहुत पेचीदा हालात से निकलने में सफल रहेंगे। भावुक निर्णय लेते वक्त अपनी तार्किकता न छोड़ें कार्यक्षेत्र में या करोबार में आपकी कोई लापरवाही आज आपको आर्थिक नुक्सान करा सकती है। प्यार, मेलजोल और आपसी जुड़ाव में बढ़ोतरी होगा। अपने प्रिय की पुरानी बातों को माफ करके आप अपनी जिंदगी में सुधार ला सकते हैं। आज आपको ढेरों दिलचस्प निमंत्रण मिलेंगे, साथ ही आपको एक आकस्मिक उपहार भी मिल सकता है। आपका जीवनसाथी आज ऊर्जा और प्रेम से भरपूर है। भविष्य की चिंता से अधिक चिंतन की आवश्यकता होती है, इसलिए बेवजह चिंता करने की बजाय आप कोई रचनात्मक योजना बना सकते हैं।

धनु राशि
आज सट्टेबाजी से लाभ हो सकता है। अपने परिवार के सदस्यों की भावनाओं को आहत करने से बचने के लिए अपने गुस्से पर काबू रखिए। आज अपने प्रिय से दूर होने का दुःख आपको टीस देता रहेगा। अपने समय की कीमत समझें, उन लोगों के बीच रहना। जिनकी बातें आपके समझ में नहीं आती हैं गलत है। ऐसा करना भविष्य में आपको परेशानियों के अलावा कुछ नहीं देगा। रिश्तेदारों के चलते जीवनसाथी से वाद-विवाद हो सकता है, लेकिन अंत में सब ठीक हो जाएगा। मीडिया फिल्ड से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

मकर राशि
अपने ऑफिस से जल्दी निकलने की कोशिश करें और वे काम करें जिन्हें आप पसंद करते हैं। अतिरिक्त आय के लिए अपने सृजनात्मक विचारों का सहारा लें। पारिवारिक तनावों को अपनी एकाग्रता भंग न करने दें। बुरा दौर ज्यादा सिखाता है। प्रेमी को आज आपकी कोई बात चुभ सकती है। वो आपसे नाराज हो पहले ही अपनी गलती का अहसास कर लें और उन्हें मना लें। आज पूरे दिन आप खाली रह सकते हैं और टीवी पर कई फिल्में और प्रोग्राम देख सकते हैं। शादीशुदा जिंदगी के नजरिए से चीजें काफी अच्छी रहेंगी। स्वास्थ्य को नजरंदाज करने से तनाव बढ़ना संभव है, इसलिए डॉक्टरी सलाह आपके लिए कारगर सिद्ध हो सकती है।

कुंभ राशि
आपका विश्वास और उम्मीद आपकी इच्छाओं व आशाओं के लिए नए दरवाजे खोलेंगी। आज आपका धन कई चीजों पर खर्च हो सकता है, आपको आज अच्छा बजट प्लान करने की आवश्यकता है। इससे आपकी कई परेशानियां दूर हो सकती हैं। ऐसे कामों में सहभागिता करने के लिए अच्छा समय है, जिसमें युवा लोग जुड़े हों। अपनी व्यक्तिगत भावनाएं और गोपनीय बातें अपने प्रिय से बांटने का सही समय नहीं है। वक्त पर चलने के साथ-साथ अपनों को वक्त देना भी आवश्यक है। यह बात आज आप समझेंगे लेकिन इसके बावजूद भी आपको अपने घरवालों को पर्याप्त समय नहीं दे पाएंगे। अपने जीवनसाथी के किसी छोटी बात को लेकर बोेले गए झूठ से आप आहत महसूस कर सकते हैं। यह दिन दोस्तों-रिश्तेदारों के साथ शॉपिंग पर जाने का है। बस अपने खर्चों पर नजर रखें।

मीन राशि
आज जमीन जायदाद सम्बन्धी निवेश आपको मुनाफा देंगे। अगर आप अपनी घरेलू जिम्मेदारियों को अनदेखा करेंगे, तो कुछ ऐसे लोग नाराज हो सकते हैं जो आपके साथ रहते हैं। रोमांस के नजरिए से आज जिंदगी बहुत जटिल रहेगी। घर के छोटे सदस्यों को साथ लेकर आज आप किसी पार्क या शॉपिंग मॉल में जा सकते हैं। अगर आप और आपका जीवनसाथी खाने-पीने पर ज़्यादा ध्यान देंगे, तो सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। जीवन की परेशानियों को दूर करने के लिए आज आप किसी मनोवैज्ञानिक चिकित्सक से मिल सकते हैं।

प्रस्तुत: ज्योतिषाचार्य पंडित राजेश पाठक
सम्पर्क: +9194313398586, +919508347716

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Horoscope Know Your Day Wednesday 26th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 26 अगस्त 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Wednesday 26th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 26 अगस्त 2026

August 26, 2026
Horoscope Know Your Day Tuesday 25th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-मंगलवार 25 अगस्त 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Tuesday 25th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-मंगलवार 25 अगस्त 2026

August 25, 2026
Horoscope Know Your Day Monday 24th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-सोमवार 24 अगस्त 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Monday 24th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-सोमवार 24 अगस्त 2026

August 24, 2026
Next Post

tata-steel-uisl-officers-faces-case-टाटा स्टील यूआइएसएल के सीनियर जीएम धनंजय मिश्रा समेत तीन अधिकारियों पर एफआइआर दायर, 10 लाख का बिल क्लियर कराने के लिए ठेकेदार को अफसरों ने किया परेशान

jharkhand-ex-cm-babulal-marandi-in-jamshedpur-झारखंड के पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी का मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कैबिनेट पर बड़ा हमला, कहा-झारखंड सरकार आकंठ लूट मचा रही है, हेमंत सोरेन को गद्दी से हटाकर दम लेंगे, अब विपक्ष का नेता का डिमांड नहीं बल्कि हम लोग ही अब सत्ता में आ रहे है, कोल्हान की सभी 14 सीटें जीतेंगे, सरयू राय को हेमंत सोरेन को बरखास्त करने का करना चाहिए डिमांड, जानिये जमशेदपुर में क्या बोले बाबूलाल मरांडी

Jamshedpur : जुगसलाई में युवक पर चाकू से हमला, एमजीएम में भर्ती

Jamshedpur : जुगसलाई में युवक पर चाकू से हमला, एमजीएम में भर्ती

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur rural police action : बहरागोड़ा में पुलिस की कार्रवाई, बालू लदा हाइवा जब्त

Jamshedpur bhagwat katha : बिरसानगर : श्रीमद् भागवत कथा में कृष्ण-रुक्मिणी विवाह के प्रसंग पर झूमे श्रद्धालु, भक्तिमय हुआ वातावरण

Jamshedpur har har mahadev seva sangh : सावन की अंतिम सोमवारी पर भजन संध्या में गूंजा हर-हर महादेव, मनोज तिवारी के भजनों पर झूमे श्रद्धालु, देखिए – video

West singhbhum accident : जगन्नाथपुर में अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, एक युवक की मौत, दो गंभीर

Jamshedpur murder – सीतारामडेरा में अपराधी की हत्या, कुछ दिन पहले ही जेल से छूट कर आया था बाहर

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur rural police action : बहरागोड़ा में पुलिस की कार्रवाई, बालू लदा हाइवा जब्त

Jamshedpur bhagwat katha : बिरसानगर : श्रीमद् भागवत कथा में कृष्ण-रुक्मिणी विवाह के प्रसंग पर झूमे श्रद्धालु, भक्तिमय हुआ वातावरण

Jamshedpur har har mahadev seva sangh : सावन की अंतिम सोमवारी पर भजन संध्या में गूंजा हर-हर महादेव, मनोज तिवारी के भजनों पर झूमे श्रद्धालु, देखिए – video

West singhbhum accident : जगन्नाथपुर में अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, एक युवक की मौत, दो गंभीर

Jamshedpur murder – सीतारामडेरा में अपराधी की हत्या, कुछ दिन पहले ही जेल से छूट कर आया था बाहर

Jamshedpur snatching : सोनारी मंदिर में महिला से चेन छिनतई, भीड़ में बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News