

मेष राशि
आपका सकारात्मक व मृदु स्वभाव आज आपके लिए कई सुखद समय लेकर आएगा। अगर सफर कर रहे हैं तो अपने कीमती सामान का विशेष ध्यान रखें, अगर आप ऐसा नहीं करते तो सामान के चोरी होने की संभावना है। अपने दोस्तों को अपने उदार स्वभाव का नजायज लाभ न उठाने दें। आज के दिन अपने प्रिय से कोई नराजगी वाली बात न कहें। सहकर्मियों के साथ काम करते वक्त युक्ति और चालाकी की आवश्यकता होगी। वैवाहिक जीवन में कठिन दौर से गुजरने के बाद आपको अब कुछ राहत का एहसास होगा।

वृष राशि
आज दिन की शुरुआत भले ही थोड़ी थकाऊ रहे लेकिन जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेगा आपको अच्छे फल मिलने लगेंगे। दिन के अंत में आपको अपने लिए समय मिल पाएगा और आप किसी करीबी से मुलाकात करके इस समय का सदुपयोग कर सकते हैं। अच्छे विचारों को ग्रहण करने के लिए आज आप पूरी तरह से तैयार रहेंगे। जिन लोगों ने पूर्व में कहीं धन का इन्वेस्ट किया था। उनके लिए आज बुरी खबर मिल सकती है। आज के दिन आपको आर्थिक हानि होने की संभावना है। बच्चों को पढ़ाई का बहाना बनाकर घर से ज्यादा देर तक बाहर रहना आपको माता-पिता के गुस्से का शिकार बना सकता है। कैरियर के लिए योजना बनाना उतना ही आवश्यक है, जितना कि खेलना-कूदना। इसलिए माता-पिता को खुश करने के लिए दोनों में संतुलन बनाना आवश्यक है। प्रेम-जीवन में आशा की नई किरण आयेगी। अन्य दिनों की अपेक्षा आज आपके सहकर्मी आपको अधिक समझने की कोशिश करेंगे।

मिथुन राशि
आज अचानक नए स्रोतों से धन मिलेगा, जो आपके दिन को प्रसन्नचित कर देगा। आपकी परेशानी आपके लिए बड़ी हो सकती है, लेकिन आस-पास के लोग आपके दर्द को नहीं समझेंगे। शायद उन्हें लगता हो कि इससे उन्हें कोई लेना-देना नहीं है। आज आपकी कलात्मक और रचनात्मक क्षमता को काफी सराहना मिलेगी और इसके चलते अचानक लाभ मिलने की संभावना भी है। घर के कामों को पूरा करने के बाद इस राशि की गृहणियां आज के दिन फुर्सत में टीवी या मोबाइल पर कोई मूवी देख सकती हैं। वैवाहिक जीवन के दृष्टिकोण से देखें तो चीजें आपके पक्ष में जाती हुई नजर आ रही हैं।

कर्क राशि
आज आर्थिक पक्ष अच्छा रहेगा लेकिन इसके साथ ही आपको यह ध्यान भी रखना होगा कि आप अपने पैसे को व्यर्थ में खर्च न करें। ऐसी जानकारी उजागर न करें, जो व्यक्तिगत और गोपनीय हो। उदास न हों, कभी-कभी विफल होना कोई खराब बात नहीं है। नौकरी पेेशा से जुड़े लोगों को आज कार्यक्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आज आप न चाहते हुए भी कोई गलती कर बैठेंगे। जिसकी वजह से आपको अपने सीनियर्स की डांट सहनी पड़ सकती है। कारोबारियों के लिए दिन सामान्य रहने की उम्मीद है। जो चीजें आपके लिए आवश्यक नहीं हैं उन पर आज अपना अधिकतर समय बर्बाद कर सकते हैं। शादीशुदा जिंदगी के नजरिए से यह थोड़ा मुश्किल समय है।

सिंह राशि
आज किसी जमीन जायदाद के कारोबार में निवेश करना आपके लिए हानिकारक सिद्ध हो सकता है। जितना हो सके इन चीजों में निवेश करने से बचें। आपका हंसमुख स्वभाव सामाजिक मेल-जोल की जगहों पर आपकी लोकप्रियता में बढ़ोतरी करेगा। जिनकी सगाई हो चुकी है, वे अपने मंगेतर से बहुत सारी खुशियां प्राप्त करेंगे। सहकर्मियों और जूनियर्स के चलते चिंता और तनाव के क्षणों का सामना करना पड़ सकता है। आप अपने जीवनसाथी के प्यार की मदद से जीवन की मुश्किलों का आसानी से सामना कर सकते हैं।

कन्या राशि
आपको आज कमीशन, लाभांश या रोयल्टी के माध्यम से लाभ होगा। भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए कैरियर पर ध्यान देना काफी आवश्यक है। आपका जीवन साथी आपको प्रसन्न रखने के लिए कुछ अलग करेगा। जिससे आपका मन प्रफुल्लित हो उठेगा। काम को मनोरंजन के साथ न मिलाएं। ऐसे बदलाव लाएं जो आपके रूप रंग में निखार ला सके और संभावित साथियों को आपकी ओर आकर्षित करे।

तुला राशि
आपके पिता की कोई सलाह आज कार्यक्षेत्र में आपको धन लाभ करा सकती है। अपने परिवार की भलाई के लिए बुजुर्गो की सलाह पर जमकर मेहनत करें। आपके कामों के पीछे लगाव और दूरदृष्टि की भावना होनी चाहिए। शाम के लिए कोई खास योजना बनाएं और जितना हो सके, इसे उतना खुशनुमा बनाने की कोशिश करें। जो कला और रंगमंच आदि से जुड़े हैं, उन्हें आज अपना कौशल दिखाने के लिए कई नए अवसर मिलेंगे। आज आपको अपने जीवनसाथी से एक बार फिर प्यार हो जाएगा।

वृश्चिक राशि
आज क्रोधित अवस्था में कोई भी निर्णय न करें। यह आपके बच्चों के हितों को हानि पहुंचा सकता है। आज मुमकिन है कि आपको धन से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है, लेकिन अपनी सूझबूझ से आप हानि को भी मुनाफे में बदल सकते हैं। आज काफी अच्छा दिन है। जब आप सबके ध्यान को अपनी ओर आकर्षित करेंगे। अपने प्रिय की ईमानदारी पर शक न करें। अपने चारों ओर होने वाली गतिविधियों का ध्यान रखें, क्योंकि आपके काम का श्रेय कोई दूसरा ले सकता है। वह काम जो आज आप दूसरों के लिए स्वेच्छा से करेंगे, न सिर्फ औरों के लिए मददगार साबित होगा बल्कि आपके दिल में खुद की छवि भी सकारात्मक होगी।

धनु राशि
आज दिन के दूसरे पक्ष में आर्थिक तौर पर लाभ होता दिख रहा है। अपने परिवार के सदस्यों की आवश्यकताओं पर ध्यान देना आज आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। प्रेमी को आज आपकी कोई बात चुभ सकती है। वो आपसे नाराज हो, इसके पहले ही अपनी गलती का एहसास कर लें और उन्हें मना लें। आज आप बिना किसी वजह के कुछ लोगों के साथ उलझ सकते हैं। ऐसा करना आपके मूड को तो खराब करेगा ही साथ ही इससे आपका कीमती समय भी बर्बाद होगा।

मकर राशि
आपको आज महत्वपूर्ण निर्णय लेने होंगे, जिसके चलते आपको तनाव और बेचैनी का सामना करना पड़ सकता है। धन की आवाजाही आज दिन भर होती रहेगी और दिन ढलने के बाद आप बचत करने में भी सक्षम हो पाएंगे। बच्चे आपको अपनी उपलब्धियों से गर्व का अनुभव कराएंगे। प्यार के मामले में आज आप गलत समझे जा सकते हैं। आप लम्बे समय से कार्यालय में किसी से बात करना चाह रहे थे। आज ऐसा होना मुमकिन है। आपके द्वारा आज खाली समय में ऐसे काम किए जाएंगे जिनके बारे में आप अक्सर सोचा करते हैं लेकिन उन कामों को कर पाने में समर्थ नहीं हो पाते।

कुंभ राशि
आज अचानक आए खर्चे आर्थिक संकट को बढ़ा सकते हैं। घर में और आस-पास छोटे-मोटे बदलाव घर की सजावट में चार चांद लगा देंगे। आज आप एक टीम का नेतृत्व करने के लिए मजबूत स्थिति में होंगे और लक्ष्य को पाने के लिए मिलकर काम करेंगे। अपने काम से आराम लेकर आज आप कुछ समय अपने जीवनसाथी के साथ बिता सकते हैं। आपको महसूस होगा कि आपका वैवाहिक जीवन बहुत शानदार है।

मीन राशि
आपका भाई आज आपके लिए काफी बड़ा सहारा बनकर तैयार रहेगा। जिससे आपको गर्व महसूस होगा। आज धन को जमीन जायदाद के कारोबार में लगाने पर लाभ मिल सकता है। अपने दोस्त से बहुत लम्बे समय बाद मिलने का ख्याल आपके दिल की धड़कन को तेज कर सकता है। अगर आप सीधा जवाब नहीं देंगे तो आपके सहयोगी आपसे नाराज हो सकते हैं। भरपूर रचनात्मकता और उत्साह आपको एक और लाभदायक दिन की ओर ले जाएंगे। वैवाहिक जीवन को अधिक सुखमय बनाने के आपके प्रयास उम्मीद से ज्यादा रंग लाएंगे।

प्रस्तुत – ज्योतिषाचार्य पंडित राजेश पाठक
सम्पर्क – 9508341776, 9431339858




