
जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा थाना अंतर्गत सनराइज टावर निवासी पी श्रीलक्ष्मी के घर पर पेंट करने के दौरान फैसल अहमद नमक युवक ने सोने की ईट चुरा ली. इसकी जानकारी उन्हे तब हुई जब काम खत्म होने के कुछ दिनों बाद घर का अलमीरा की जांच की. जांच करने पर पाया कि अलमीरा में रखा सोने का ईट जिसकी कीमत लगभग दो लाख रुपए है वह गायब है. उन्होंने तत्काल अपने ठेकेदार ताहिर अंसारी से संपर्क किया. ताहिर ने जब फैसल से संपर्क कर इस बारे में पूछा तो फैसल ने चोरी की बात स्वीकार की और कहा कि आज वह सोने की ईट लौटा देगा पर बाद में जानकारी हुई की उसने वह ईट मानगो के एक सोनार को बेच दी. (नीचे देखे पूरी खबर)

बाद में पुलिस को सोनार ने खुद फोन कर बताया कि उसके पास एक व्यक्ति सोने की ईट लेकर बेचने आया है. पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए फैसल को हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू की. पूछताछ में फैसल ने सारी कहानी पुलिस को बताई. पी श्रीलक्ष्मी ने बताया कि उन्होंने घर में ताहिर अंसारी को ठेके में पेंट करने को दिया था. ताहिर ने मो आरिफ और फैसल अहमद को काम पर रखा. पहले फैसल ने उनके घर से एक हेडफोन की चोरी की थी, जिसे बाद में गलती बताते हुए वापस किया था. बाद में उसने घर के अलमीरा से सोने की ईट चुरा ली. फिलहाल पुलिस फैसल से पूछताछ कर रही है.





