
जमशेदपुर : टाटा स्टील डिजी-शाला अपने संस्थापक जमशेदजी नसरवानजी टाटा की 183वीं जयंती के उपलक्ष्य में अपने शिक्षण उत्पादों पर “फाउंडर्स डे फ्लैश सेल ऑफर” दे रही है. यह ऑफर 1 मार्च के रात्रि 12:00 बजे से शुरू होकर 7 मार्च के रात्रि 11:59 बजे तक चलेगा. इस ऑफ़र का लाभ उठाने के लिए, कंपनी की वेबसाइट www.capabilityDevelopment.org देखें. ई-लर्निंग पाठ्यक्रमों पर कई बेहतरीन ऑफर हैं, जिनका लाभ इस ऑफर अवधि के दौरान उठाया जा सकता है. कंपनी के पैकेजों, ई-लर्निंग पाठ्यक्रमों, ऐसेस्मेंट्स के साथ-साथ प्रबंधकीय पाठ्यक्रमों के लिए फ्लैट छूट का लाभ उठाएं. इनमें से कुछ ई-लर्निंग पाठ्यक्रम इंडस्ट्री 4.0, पीएलसी, प्राइमरी स्टील मेकिंग, टोटल क्वालिटी मैनेजमेंट, एडवांस्ड एक्सेल, हीट ट्रीटमेंट आदि पर हैं. इसके साथ ही, टाटा स्टील डिजी-शाला 3 से 6 मार्च तक “फाउंडर्स डे क्विज” क्विज पोस्ट का आयोजन करेगी. इसमें जेएन टाटा एवं जमशेदपुर शहर से जुड़े पहलू होंगे. प्रत्येक दिन क्विज के विजेता को आकर्षक उपहार और वाउचर मिलेंगे. फेसबुक, इंस्टाग्राम या लिंक्डइन पर टाटा स्टील के सोशल मीडिया हैंडल पर कंपनी को फॉलो करके कोई भी इसमें भाग ले सकता है. इस आयोजन में दुनिया भर के स्कूलों, कॉलेजों के विद्यार्थियों और कामकाजी प्रोफेशनल्स सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों की व्यापक भागीदारी की उम्मीद है. ये सेवाएं सीखने और कौशल बढ़ाने के अवसर पैदा करने तथा युवाओं का भविष्य संवारने और उन्हें उद्योग के लिए तैयार करने में मदद करेंगी.






