• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Friday, September 4, 2026
29 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राशिफल

horoscope-know-your-day-tuesday-21st-june-2022-राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-मंगलवार 21 जून 2022

horoscope-know-your-day-tuesday-21st-june-2022-राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-मंगलवार 21 जून 2022
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

मेष राशि
ध्यान और योग आपको शारीरिक लाभ पहुंचाएंगे। आज आप काफी पैसे बना सकते हैं, लेकिन इसे अपने हाथों से फिसलने न दें। दोस्तों के साथ घूमना-फिरना मजेदार रहेगा, लेकिन ज्यादा पैसे खर्च न करें, नहीं तो आप खाली जेब लेकर घर पहुंचेंगे। आज के दिन अपने प्रिय की भावनाओं को समझें। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि हो रहा है और उन्नति साफ नजर आ रही है। खाली वक्त का सही इस्तेमाल करना आपको सीखना ही होगा नहीं तो जीवन में आप कई लोगों से पीछे रह जाएंगे। आपका जीवनसाथी आज आपके लिए कुछ बहुत खास करने वाला है।

वृष राशि
शारीरिक व्यायाम और वजन घटाने की कोशिशें आपके रंग-रुप को निखार सकते हैं। आपके पास आज पैसा भी पर्याप्त मात्रा में होगा और इसके साथ ही मन में शांति भी होगी। अगर आप कार्यालय में अतिरिक्त समय लगाएंगे, तो आपकी घरेलू जीवन पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। सावधान रहें, कोई आपसे दिल्लगी या धोखा करके अपना उल्लू सीधा कर सकता है। नई शुरू की परियोजनाएं उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं देंगी। इस राशि के जातक आज के दिन अपने भाई-बहनों के साथ घर पर कोई मूवी या मैच देख सकते हैं। ऐसा करके आप लोगों के बीच प्यार में इजाफा होगा। अपने जीवनसाथी के किसी काम की वजह से आप कुछ शर्मिंदगी महसूस कर सकते हैं। लेकिन बाद में आपको महसूस होगा कि जो हुआ, अच्छे के लिए ही हुआ।

मिथुन राशि
कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों का दबाव और घर में अनबन के चलते आपको तनाव का सामना करना पड़ सकता है। जो काम में आपकी एकाग्रता को भंग करेगा। सिर्फ दिमाग से किया गया निवेश ही फलदायी होगा। इसीलिए अपनी मेहनत की कमाई सोच-समझ कर लगाएं। हालात को कंट्रोल में रखने के लिए अपने भाई की मदद लें। विवाद को अधिक तूल देने की बजाय उसे दोस्ताना तरीके से हल करने की कोशिश करें। आज कार्यक्षेत्र में आपके किसी पुराने काम की तारीफ हो सकती है। आपके काम को देखते हुए आज आपकी तरक्की भी संभव है। कारोबारी आज अनुभवी लोगों से करोबार को आगे बढ़ाने की सलाह ले सकते हैं। आपका व्यक्तित्व और लोगों से थोड़ा अलग है आप अकेले वक्त बिताना पसंद करते हैं। आज आपको अपने लिए वक्त तो मिलेगा लेकिन ऑफिस की कोई समस्या आपको सताती रहेगी। आपकी व्यस्त दिनचर्या के चलते आपका जीवनसाथी आपके ऊपर शक कर सकता है। लेकिन दिन के अंत तक वह आपकी बात समझेगा और आपको गले लगाएगा।

कर्क राशि
स्वास्थ्य के लिहाज से बहुत अच्छा दिन है। आपकी खुशमिजाजी ही आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी करेगी। आज मुमकिन है कि आपको धन से जुड़ी कोई समस्या हो लेकिन अपनी सूझबूझ से आप हानि को भी मुनाफे में बदल सकते हैं। एक बेहतरीन शाम के लिए रिश्तेदार, दोस्त घर आ सकते हैं। प्रेम-संबंध में गुलाम की तरह व्यवहार न करें। आपका आत्मविश्वास आपकी पेशेवर जीवन में खास असर छोड़ेगा। यह दूसरों को आपका नजरिया समझाने और उनकी मदद हासिल करने में कारगर रहेगा। बातचीत में कुशलता आज आपका मजबूत पक्ष साबित होगी। जीवनसाथी के साथ कुछ तनातनी मुमकिन है, लेकिन शाम के खाने के साथ चीजें भी सुलझ जाएंगी।

सिंह राशि
आज परेशानियों से भरा दिन आपको गुस्सैल बना सकता है। आज धन आपके हाथ में नहीं टिकेगा, आपको धन संचय करने में आज बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आपका जीवनसाथी आपकी सहायता करेगा और मददगार साबित होगा। आपकी लगन और आत्मविश्वास का स्तर ऊंचा होगा और आप उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन करेंगे। आपका कम्यूनिकेशन और काम करने की क्षमता असरदार सिद्ध होंगे। समय की कमी की वजह से आप दोनो के बीच निराशा या कुंठा के भाव पनप सकते हैं।

कन्या राशि
आपको कामकाम के मोर्चे पर धक्का लग सकता है, क्योंकि आपकी सेहत आपके साथ नहीं है और इसके चलते आपको कोई जरूरी काम अधर में ही छोड़ना पड़ सकता है। ऐसे हालात में धैर्य और होशियारी से काम लें। अगर आप छात्र हैं और विदेशों में जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं तो घर की आर्थिक तंगी आज आपके माथे पर शिकन ला सकती है। आपको अपनी भावनाओं को नियंत्रित करने में कठिनाई होगी, लेकिन आस-पास के लोगों से झगड़ा न करें नहीं तो आप अकेले रह जाएंगे। आज आपके दिल की धड़कनें अपने प्रिय के साथ ताल-से-ताल मिलाती मालूम होंगी। दफ्तर में आपको पता लग सकता है कि जिसे आप अपना दुश्मन समझते थे, वह दरअस्ल आपका शुभचिंतक है। छात्र-छात्राओं को आज अपने काम को कल पर नहीं टालना चाहिए, आपको जब भी खाली समय मिले अपने काम को पूरा कर लें। ऐसा करना आपके लिए हितकारी है। संभावना है कि आपके और आपके जीवनसाथी के बीच तनाव और बढ़ सकता है। इससे बचाव न करने की स्थिति में इसके दूरगामी परिणाम अच्छे नहीं होंगे।

तुला राशि
आपका मनमौजी बर्ताव सेहत के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। विदेशों में पड़ी आपकी जमीन आज अच्छे दामों में बिक सकती है जिससे आपको मुनाफा होगा। कोई चिट्ठी या ई-मेल पूरे परिवार के लिए अच्छी खबर लाएगा। आपके काम की गुणवत्ता देखकर आपके वरिष्ठ आपसे प्रभावित होंगे। आज ऐसे बर्ताव करें जैसे कि आप ‘सुपर-स्टार’ हैं, लेकिन सिर्फ उन चीजों की ही प्रशंसा करें जो उसके मुताबिक हैं। एक बढ़िया जीवनसाथी के साथ जीवन वाकई अद्भुत लगता है और आज आप इस बात का अनुभव कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि
बहुत अधिक चिंता करना मानसिक शांति को बर्बाद कर सकता है। इससे बचें, क्योंकि जरा सी चिंता और मानसिक तनाव भी शरीर पर खराब असर डालते हैं। आज यार दोस्तों के साथ पार्टी में आप खूब पैसे लुटा सकते हैं लेकिन इसके बावजूद भी आपका आर्थिक पक्ष आज मजबूत रहेगा। मुमकिन है कि आप अपने घर में या उसके आस-पास आज कुछ बड़े बदलाव करें। कोई आपको दिल से सराहेगा। यह दूसरे देशों में व्यावसायिक सम्पर्क बनाने का बेहतरीन समय है। घर के छोटे सदस्यों को साथ लेकर आज आप किसी पार्क या शॉपिंग मॉल में जा सकते हैं। अपने साथी पर किया गया संदेह एक बड़ी लड़ाई का रूप ले सकता है।

धनु राशि
आपका प्रबल आत्मविश्वास और आज के दिन का आसान कामकाज मिलकर आपको आराम के लिए काफी समय देंगे। आज आपको किसी अज्ञात स्रोत से पैसा प्राप्त हो सकता है। जिससे आपकी कई आर्थिक परेशानियां दूर हो जाएंगी। दोस्तों के साथ शाम बिताना या खरीदारी करना मजेदार और रोमांचक रहेगा। आपकी मुलाकात एक ऐसे दोस्त से होगी, जिसे आपका ध्यान है और जो आपको समझता भी है। नए प्रस्ताव आकर्षक होंगे, लेकिन जल्दबाजी में निर्णय लेना समझदारी का काम नहीं है। कुछ लोगों के लिए आकस्मिक यात्रा दौड़-भाग भरी और तनावपूर्ण रहेगी। जब आपका जीवनसाथी जब सारे मनमुटाव भुलाकर प्यार के साथ आपके पास फिर आएगा, तो जीवन और भी सुन्दर लगेगा।

मकर राशि
पुरानी परियोजनाओं की सफलता आत्मविश्वास में वृद्धि करेगी। जो लोग अपने करीबियों या रिश्तेदारों के साथ मिलकर बिजनेस कर रहे हैं‌। उन्हें आज बहुत सोच समझकर कदम रखने की जरुरत है नहीं तो आर्थिक नुक्सान हो सकता है। आपको परिवार के सदस्यों के साथ थोड़ी परेशानी होगी, लेकिन इस वजह से अपनी मानसिक शांति भंग न होने दें। प्यार का बुखार आपके सर पर चढ़ने के लिए तैयार है। इसका अनुभव कीजिए। दिवास्वप्नों में समय खपाना नुकसानदेह रहेगा, इस मुगालते में न रहें कि दूसरे आपका काम करेंगे। जो भी आपसे मिले, उसके साथ विनम्र और सुखद व्यवहार करें। बहुत कम लोग ही आपके इस आकर्षण का राज जान पाएंगे। आज आपको ऐसा अनुभव होगा कि आपके जीवनसाथी के द्वारा आपको नीचा दिखाया जा रहा है। जहां तक सम्भव हो इसे नजरअंदाज करें।

कुंभ राशि
आपका तेज काम आपको प्रेरित करेगा। सफलता हासिल करने के लिए समय के साथ अपने विचारों में बदलाव लाएं। इससे आपका दृष्टिकोण व्यापक होगा, समझ का दायरा बढ़ेगा, व्यक्तित्व में निखार आएगा और दिमाग विकसित होगा। आज आपको बेवजह पैसा खर्च करने से खुद को रोकना चाहिए नहीं तो जरुरत के समय आपके पास पैसे की कमी हो सकती है। अपनी नई परियोजनाओं के लिए अपने माता-पिता को विश्वास में लेने का सही समय है। प्यार-मोहब्बत की नजरिए से बेहतरीन दिन है। प्यार का मजा चखते रहें। मशहूर लोगों से मेलजोल आपको नई योजनाएं और आइडिया सुझाएगा। आज जितना हो सके लोगों से दूर रहें। लोगों को वक्त देने से बेहतर है अपने आपको वक्त दें। आपके जीवनसाथी का आन्तरिक सौन्दर्य बाहर भी पूरी तरह महसूस होगा।

मीन राशि
पेचीदा हालात में फंसने पर घबराएं नहीं। जैसे खाने में थोड़ा-सा तीखापन उसे और भी स्वादिष्ट बना देता है, उसी तरह ऐसी परिस्थितियां आपको खुशियों की सही कीमत बताती हैं। अपना मूड बदलने के लिए किसी सामाजिक आयोजन में शिरकत करें। आज आप अपने घर के वरिष्ठ जनों से पैसे की बचत करने को लेकर कोई सलाह ले सकते हैं और उस सलाह को जिंदगी में जगह भी दे सकते हैं। बच्चे भले ही आपका ध्यान अपनी ओर आकर्षित करना चाहते हों, लेकिन साथ ही खुशियों की वजह भी साबित होते हैं। विवादित मुद्दों को उठाने से बचें, अगर आप आज ‘डेट’ पर जा रहे हैं तो। आज आपका कोई छुपा विरोधी आपको गलत साबित करने की पुरजोर कोशिश करेगा। बिना किसी को बताएं आज आप अकेले वक्त बिताने घर से बाहर जा सकते हैं। लेकिन आप अकेले तो होंगे लेकिन शांत नहीं, आपके दिल में आज के दिन कई चिंताएं हैं होंगी। पड़ोसियों का दखल शादीशुदा जीवन में परेशानी पैदा करने की कोशिश कर सकता है, लेकिन आप व आपके जीवनसाथी के बीच का बंधन बहुत मजबूत है और इसे तोड़ना आसान नहीं है।

प्रस्तुत – ज्योतिषाचार्य पंडित राजेश पाठक
सम्पर्क – +919508341776, +919431339858

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Horoscope Know Your Day Friday 4th September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 4 सितंबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Friday 4th September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 4 सितंबर 2026

September 4, 2026
Horoscope Know Your Day Thursday 3rd September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 3 सितंबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Thursday 3rd September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 3 सितंबर 2026

September 3, 2026
Horoscope Know Your Day Wednesday 2nd September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 2 सितंबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Wednesday 2nd September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 2 सितंबर 2026

September 2, 2026
Next Post
Chakradharpur : हत्या के आरोप में तीन गिरफ्तार

Chakradharpur : हत्या के आरोप में तीन गिरफ्तार

tata-motors-block-closure-टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट में उत्पादन घटा, एक साथ तीन दिनों का कंपनी ने लिया ब्लॉक क्लोजर, काम से बैठाये गये बाइ-सिक्स कर्मचारी, आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र पर भी असर

tata-steel-bonus-news-टाटा स्टील के कर्मचारियों को इस साल मिलेगा बमबम ''बोनस'', नये सिरे से तय होगा बोनस का फार्मूला, एजीएम के बाद शुरू होगी बोनस वार्ता, जानें कितना मिल सकता है कर्मचारियों को इस साल बोनस, पिछले सालों के वनस्पत कैसा है बोनस समझौता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

jharkhand pan tanti samaj : कोल्हान प्रमंडल के पान तांती समाज को अनुसूचित जाति की सूची में शामिल करने के लिए मंत्री चमरा लिण्डा को सौंपा ज्ञापन, सकारात्मक आश्वासन

jharkhand cm meets iit madi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आईआईटी मण्डी के निदेशक प्रो लक्ष्मीधर बेहरा ने की मुलाकात, जन्माष्टमी में हिस्सा लेने का किया आग्रह

Jamshedpur Shyam Bhatli Parivar-खीर जलेबी दाल चुरमा बाबा खावे जम के….. भजनों पर झूमे श्रद्धालु,श्याम भटली परिवार चेरिटेबल ट्रस्ट जमशेदपुर का पुरूलिया धाम में मासिक महोत्सव आयोजित

jharkhand sanyukt yuva sangha : हितेश सिन्हा बने संयुक्त युवा संघ के सरायकेला खरसावां अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष रवि सिंह चंदेल बोले – झारखंड के युवाओं को उनका अधिकार दिलाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता

jamshedpur rural theft- कोवाली में एक ही रात तीन घरों में चोरी, पंचायत सचिवालय से इनवर्टर व बैटरी भी उड़ाये

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur mgm hospital – एमजीएम अस्पताल में सर्जरी विभाग ने किया जटिल अपेंडिक्स का सफल ऑपरेशन

Jharkhand tourism : झारखंड के पर्यटन स्थलों एवं पर्यटन परिसंपत्तियों के बेहतर प्रबंधन के लिए कर्नाटक मॉडल का अध्ययन, पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार के नेतृत्व में झारखंड के अध्ययन दल ने किया कर्नाटक का भ्रमण

Tata steel mines bonus : टाटा स्टील के झरिया व वेस्ट बोकारो के कर्मियों में बंटेगा 82 करोड़ रुपये बोनस, विधायक अनूप सिंह ने मैनेजमेंट के साथ किया बोनस समझौता, टुन्नु चौधरी के घर पहुंचे, कहीं यह बात, देखिये – video

Tata consultancy services : टीसीएस की 27वीं रूरल आईटी क्विज के लिए पंजीकरण शुरू, छोटे शहरों के छात्रों को मिलेगा मौका

Jamshedpur surya mandir : सिदगोड़ा सूर्य मंदिर समिति के तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के दूसरे दिन सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, विभिन्न थीम एवं सामाजिक संदेशों पर प्रतिभागियों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

Jharkhand ranchi development : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने ग्रेटर रांची डेवलपमेंट अथॉरिटी एवं स्मार्ट सिटी के तहत भूमि संबंधी कार्यों की समीक्षा की, शहरीकृत जिलों में सैटलाइट टाउनशिप विकसित करने की संभावनाओं पर कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News