• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Thursday, September 3, 2026
27 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राशिफल

Horoscope-Know-Your-Day-Tuesday-4th-October-2022-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-मंगलवार 4 अक्टूबर 2022

Horoscope-Know-Your-Day-Tuesday-4th-October-2022-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-मंगलवार 4 अक्टूबर 2022
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

मेष राशि
आज माता रानी के आशीर्वाद से व्यावसायिक साझीदार सहयोग करेंगे और आप साथ मिलकर टलते आ रहे कामों को पूरा कर सकते हैं। कोई आध्यात्मिक गुरू या बड़ा आपकी सहायता कर सकता है। यह दिन आपके सामान्य वैवाहिक जीवन से कुछ हटकर होने वाला है। आपको अपने जीवनसाथी की ओर से कुछ खास देखने को मिल सकता है। अपने आप पर एक सीमा के बाद दबाव न डालें और पर्याप्त आराम लें। आपकी माता पक्ष से आज आपको धन लाभ होने की पूरी संभावना है, हो सकता है कि आपके मामा या नाना आपकी आर्थिक मदद करें। परिवार के साथ सामाजिक गतिविधियां सभी को प्रसन्न रखेंगी। आज जरा संभल कर रहें, आपकी प्रिय आज आपको बहला फुसलाकर अपना काम निकाल सकती है।

वृष राशि
आज आपको परिवार के सदस्यों के साथ थोड़ी परेशानी होगी, लेकिन इस वजह से अपनी मानसिक शांति भंग न होने दें। आपकी शोहरत बढ़ेगी और आप आसानी से दूसरे लिंग के लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करेंगे। आज आप दूसरे दिनों की तुलना में अपने लक्ष्यों को कुछ अधिक ही ऊंचा तय कर सकते हैं। अगर परिणाम आपकी उम्मीद के अनुसार न आए, तो निराश न हों। सामाजिक और धार्मिक समारोह के लिए बेहतरीन दिन है। आपको खुशी से भरी शादीशुदा जिंदगी का महत्व का एहसास होगा। आपमें से जो कार्यालय में ओवरटाइम कर रहे थे और ऊर्जा की कमी से जूझ रहे थे, आज उन्हें फिर वैसी ही समस्याओं से दो-चार होना पड़ सकता है। घर की जरुरतों को देखते हुए आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कोई कीमती सामान खरीद सकते हैं। जिससे आर्थिक हालात थोड़े तंग हो सकते हैं।

मिथुन राशि
ऊर्जा के स्तर को आज अच्छे काम में लगाएं। आपने बीते समय में बहुत पैसा खर्च किया है। जिसका खामियाजा आज आपको भुगतना पड़ सकता है। आज आपको पैसों की जरुरत होगी लेकिन वो आपको मिल नहीं पाएगा। रिश्तेदारों से सहयोग मिलेगा और दिमागी बोझ से छुटकारा मिलेगा। अपने प्रिय के साथ आज अच्छी तरह बर्ताव करें। काम और घर पर दबाव आपको थोड़ा क्रोधी बना सकता है। आज खाली वक्त का सही उपयोग करने के लिए आप अपने पुराने मित्रों से मिलने का प्लान बना सकते हैं। जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ गड़बड़ हो सकता है।

कर्क राशि
इससे पहले कि नकारात्मक विचार मानसिक बीमारी का रूप ले लें, आप उन्हें समाप्त कर दें। ऐसा आप किसी दान-पुण्य के काम में सहभागिता के माध्यम से कर सकते हैं, जिससे आपको मानसिक संतोष मिलेगा। पैसे कमाने के नए अवसर मुनाफा देंगे। घर का कुछ समय से टलता आ रहा काम-काज आपका थोड़ा वक्त ले सकता है। व्यक्तिगत संबंध संवेदनशील और नाज़ुक रहेंगे। कैरियर के दृष्टि से शुरू किया सफर कारगर रहेगा। लेकिन ऐसा करने से पहले अपने माता-पिता से अनुमति अवश्य ले लें, नहीं तो बाद में वे आपत्ति कर सकते हैं। जो चीजें आपके लिए आवश्यक नहीं हैं उनपर आज अपना अधिकतर समय आप जाया कर सकते हैं। ज़्यादा खर्चे की वजह से जीवनसाथी से खट-पट हो सकती है।

सिंह राशि
गर्दन/कमर में लगातार दर्द परेशान कर सकता है। इसे समस्या को टालें नहीं, समस्याएं बढ़ सकती है। आज के दिन आराम करना बहुत आवश्यक है। आपका कोई पड़ोसी आज आपसे धन उधार मांगने आ सकता है, आपको सलाह दी जाती है कि उधार देने से पहले उनकी विश्वसनीयता अवश्य जांच लें नहीं तो धन हानि हो सकती है। घर को सजाने-संवारने के अलावा बच्चों की आवश्यकताओं पर भी ध्यान दें। बच्चों के बिना घर आत्मा के बिना शरीर की तरह है, फिर चाहे वह कितना भी खुबसूरत क्यों न हो। बच्चे घर में उत्साह और प्रसन्नता की सौगात लाते हैं। रोमांस आपके दिल पर बोझ है। काम में धीमी प्रगति हल्का-सा मानसिक तनाव दे सकती है। आप अपनी छुपी प्रतिभाओं का इस्तेमाल कर दिन को बेहतरीन बनाएंगे। आप अपने जीवनसाथी के प्यार की मदद से जिंदगी की मुश्किलों का आसानी से सामना कर सकते हैं।

कन्या राशि
भागम भाग भरे दिन के बावजूद आपकी सेहत पूरी तरह दुरुस्त रहेगी। आपके मन में जल्दी पैसे कमाने की तीव्र इच्छा पैसा होगी। आज के दिन बिना कुछ विशेष किए आप आसानी से लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रहेंगे। किसी की अनावश्यक हस्तक्षेप के चलते आपके और आपके प्रिय के रिश्ते में दूरियां आ सकती हैं। साझेदारी में किए गए काम आखिरकार फ़ायदेमंद साबित होंगे, लेकिन आपको अपने भागीदारों से काफी विरोध का सामना करना पड़ सकता है। आज अपनेे विवेक का इस्तेमाल करते हुए ही घर के लोगों से बातें करें अगर आप ऐसा नहीं करते तो बेवजह के झगड़ों की वजह से आपका समय खराब हो सकता है। अगर आपके जीवनसाथी का मन खिन्न है और चाहते हैं की दिन अच्छा गुजरे, तो चुप्पी साधे रहें।

तुला राशि
व्यस्त दिनचर्या के बावजूद स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। धन से जुड़ा कोई मसला आज हल हो सकता है और आपको धन लाभ हो सकता है। घरेलू मोर्चे पर समस्या खड़ी हो सकती है, इसलिए तोल-मोल कर ही बोलें। किसी छोटी-मोटी बात को लेकर भी आपके प्रिय से आपकी नोंक-झोंक हो सकती है। अपने वरिष्ठों को अनदेखा न करें। अगर आप लंबे समय से अपने जीवन में किसी रोचक चीजों के होने का प्रतिक्षा कर रहे हैं, तो निश्चय ही आपको उसके संकेत दिखाई देने लगेंगे। जीवनसाथी की वजह से आपकी कोई योजना या कार्य गड़बड़ हो सकता है, लेकिन धैर्य बनाए रखें।

वृश्चिक राशि
आज जीवनसाथी प्रसन्नता की वजह साबित होगा। आकस्मिक लाभ या सट्टेबाजी के माध्यम से आर्थिक हालात सुदृढ़ होंगे। ग्लानि और पछतावे में समय बर्बाद न करें, बल्कि जीवन से सीखने की कोशिश करें। आपका प्रिय आपसे वादे की मांग करेगा, लेकिन ऐसा वादा न करें जिसे आप पूरा न कर सकें। व्यापारियों के लिए अच्छा दिन है। व्यवसाय के लिए अचानक की गयी कोई यात्रा सकारात्मक परिणाम देगी। यात्रा के दौरान आप नयी जगहों को जानेंगे और महत्वपूर्ण लोगों से भेंट होगी। आज आप अपने जीवनसाथी से काफी आत्मीय बातचीत कर सकते हैं।

धनु राशि
आपका विनम्र स्वभाव सराहा जाएगा। कई लोग आपकी खासी प्रशंसा कर सकते हैं। जिन लोगों ने किसी अनजान शख्स की सलाह पर कहीं निवेश किया था आज उन्हें उस निवेश से फायदा होने की पूरी संभावना है। पुराने परिचितों से मिलने-जुलने और पुराने रिश्तों को फिर से तरोताजा करने के लिए अच्छा दिन है। आप साथ में कहीं घूमने-फिरने जाकर अपने प्रेम-जीवन में नयी ऊर्जा का संचार कर सकते हैं। पर्यटन क्षेत्र आपको बढ़िया कैरियर दे सकता है। यह समय अपनी महत्वाकांक्षा को समझने और उसे पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करने का है। सफलता आपका बेताबी से प्रतिक्षा कर रही है। खाली समय में आप कोई खेल आज के दिन खेल सकते हैं लेकिन इस दौरान किसी तरह की दूर्घटना होने की भी संभावना है इसलिए संभलकर रहें। अगर आप कोशिश करें तो आप अपने जीवनसाथी के साथ अपने जीवन का सबसे अच्छा दिन आज व्यतीत कर सकते हैं।

मकर राशि
अपने कार्यालय से जल्दी निकलने की कोशिश करें और वे काम करें, जिन्हें आप सही मायने में पसंद करते हैं। आज यदि आप अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा रहे हैं तो पैसा सोच समझकर खर्च करें। धन हानि हो सकती है। जब आप अकेलापन महसूस करें तो अपने परिवार की मदद लीजिए। यह आपको अवसाद से बचाएगा। साथ ही यह समझदारी भरा एक निर्णय लेने में आपकी मदद करेगा। आपको अपनी ओर से सबसे अच्छा बर्ताव करने की आवश्यकता है, क्योंकि आपके प्रिय का मूड बहुत अनिश्चित होगा। व्यावसायिक मीटिंग के दौरान भावुक और बड़बोले न हों अगर आप अपनी जुबान पर लगाम नहीं लगाई तो आप आसानी से अपनी प्रतिष्ठा धूमिल कर सकते हैं। जिंदगी में चल रही आपाधापी के बीच आज आपको अपने लिए पर्याप्त समय मिलेगा और और आप अपने पसंदीदा कामों को कर पाने में कामयाब हो पाएंगे। अपने जीवनसाथी के किसी काम की वजह से आप कुछ शर्मिंदगी महसूस कर सकते हैं। लेकिन बाद में आपको महसूस होगा कि काम अच्छे के लिए ही हुआ।

कुंभ राशि
अपनी नकारात्मक भावनाओं को आज उजागर न होने दे, और वृत्तियों पर लगाम लगाकर रखें। आपकी रुढ़िवादी सोच/ पुराने ख्याल आपकी प्रगति में रोड़ा बन सकते हैं, उसकी दिशा बदल सकते हैं और आपकी राह में आगे कई बाधाएं खड़ी कर सकते हैं। आप दूसरों पर कुछ अधिक ही खर्चा कर सकते हैं। अगर आज आप अपने परिचितों पर अपने विचार थोपने की कोशिश करेंगे, तो आप अपने हितों को ही क्षति पहुंचाएंगे। हालात का सामना धैर्य से करना ही अच्छे परिणाम दे सकता है। प्रेमी को आज आपकी कोई बात चुभ सकती है। वो आपसे रुठें इससे ही पहले ही अपनी गलती का अहसास कर लें और उन्हें मना लें। लंबित व्यावसायिक योजनाएं शुरू होंगी। कर्म-काण्ड/हवन/पूजा-पाठ आदि का आयोजन घर मे होगा। जीवनसाथी से पूर्णरूपेण सहयोग न मिलने के कारण आप निराश हो सकते हैं।

मीन राशि
अपने आहार पर नियंत्रण रखें और चुस्त-दुरुस्त रहने के लिए नियमित व्यायाम करें। अतिरिक्त धन को रियल एस्टेट में निवेश किया जा सकता है। ऐसे कामों में सहभागिता करने के लिए अच्छा समय है, जिसमें युवा लोग जुड़े हों। किसी छोटी-मोटी बात को लेकर भी आपके प्रिय से आपकी नोंक-झोंक हो सकती है। काम के बाद आपके सहकर्मी आपको किसी छोटे घरेलू उत्सव पर आमंत्रित कर सकते हैं। इस राशि के लोगों को आज अपने आप को समझने की जरुरत है। यदि आपको लगता है कि आप दुनिया की भीड़ में कहीं खो गये हैं तो अपने लिए वक्त निकालें और अपने व्यक्तित्व का आकलन करें। शादीशुदा जीवन के नजरिए से यह थोड़ा मुश्किल समय है।

प्रस्तुत – ज्योतिषाचार्य पंडित राजेश पाठक
सम्पर्क – +919508341776, +919431339858

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Horoscope Know Your Day Thursday 3rd September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 3 सितंबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Thursday 3rd September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 3 सितंबर 2026

September 3, 2026
Horoscope Know Your Day Wednesday 2nd September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 2 सितंबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Wednesday 2nd September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 2 सितंबर 2026

September 2, 2026
Horoscope Know Your Day Tuesday 1st September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-मंगलवार 1 सितंबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Tuesday 1st September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-मंगलवार 1 सितंबर 2026

September 1, 2026
Next Post

tata-steel-md-online-टाटा स्टील में दोपहिया वाहनों के परिचालन को लेकर एमडी ऑनलाइन में उठे सवाल, एमडी ने कहा-टाटा स्टील जमशेदपुर प्लांट ही एक मात्र कंपनी, जहां दोपहिया कंपनी के भीतर जाती है, उसके विकल्पों की तलाश कर रहे है, एमडी ने यूनियन कमेटी मेंबरों से क्या की अपील, क्या-क्या उठा मुद्दा, जानें

jamshedpur-firing-उलीडीह में फिर अपराधियों ने एक घर पर की फायरिंग, एक घायल-देखिये-video-फायरिंग कर भाग रहे अपराधी को पुलिस ने पकड़ लिया, इनकाउंटर की बनी स्थिति के बाद अपराधी शोले पकड़ाया, एक  भागने में कामयाब, देखिये-तस्वीरें

jamshedpur-firing-उलीडीह में फिर अपराधियों ने एक घर पर की फायरिंग, एक घायल-देखिये-video-फायरिंग कर भाग रहे अपराधी को पुलिस ने पकड़ लिया, इनकाउंटर की बनी स्थिति के बाद अपराधी शोले पकड़ाया, एक भागने में कामयाब, देखिये-तस्वीरें

jamshedpur-telco-mango-firing-टेल्को के रंजीत हत्याकांड में शामिल था उलीडीह में फायरिंग कर भागने के दौरान पकड़ा गया अपराधी शोले, भागने में पैर टूटा, एसएसपी के नेतृत्व में लगातार हो रहा था उसका पीछा, सभी अपराधियों की हुई पहचान

jamshedpur-telco-mango-firing-टेल्को के रंजीत हत्याकांड में शामिल था उलीडीह में फायरिंग कर भागने के दौरान पकड़ा गया अपराधी शोले, भागने में पैर टूटा, एसएसपी के नेतृत्व में लगातार हो रहा था उसका पीछा, सभी अपराधियों की हुई पहचान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

jharkhand pan tanti samaj : कोल्हान प्रमंडल के पान तांती समाज को अनुसूचित जाति की सूची में शामिल करने के लिए मंत्री चमरा लिण्डा को सौंपा ज्ञापन, सकारात्मक आश्वासन

jharkhand cm meets iit madi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आईआईटी मण्डी के निदेशक प्रो लक्ष्मीधर बेहरा ने की मुलाकात, जन्माष्टमी में हिस्सा लेने का किया आग्रह

Jamshedpur Shyam Bhatli Parivar-खीर जलेबी दाल चुरमा बाबा खावे जम के….. भजनों पर झूमे श्रद्धालु,श्याम भटली परिवार चेरिटेबल ट्रस्ट जमशेदपुर का पुरूलिया धाम में मासिक महोत्सव आयोजित

jharkhand sanyukt yuva sangha : हितेश सिन्हा बने संयुक्त युवा संघ के सरायकेला खरसावां अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष रवि सिंह चंदेल बोले – झारखंड के युवाओं को उनका अधिकार दिलाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता

jamshedpur rural theft- कोवाली में एक ही रात तीन घरों में चोरी, पंचायत सचिवालय से इनवर्टर व बैटरी भी उड़ाये

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jharkhand pan tanti samaj : कोल्हान प्रमंडल के पान तांती समाज को अनुसूचित जाति की सूची में शामिल करने के लिए मंत्री चमरा लिण्डा को सौंपा ज्ञापन, सकारात्मक आश्वासन

jharkhand cm meets iit madi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आईआईटी मण्डी के निदेशक प्रो लक्ष्मीधर बेहरा ने की मुलाकात, जन्माष्टमी में हिस्सा लेने का किया आग्रह

Jamshedpur Shyam Bhatli Parivar-खीर जलेबी दाल चुरमा बाबा खावे जम के….. भजनों पर झूमे श्रद्धालु,श्याम भटली परिवार चेरिटेबल ट्रस्ट जमशेदपुर का पुरूलिया धाम में मासिक महोत्सव आयोजित

jharkhand sanyukt yuva sangha : हितेश सिन्हा बने संयुक्त युवा संघ के सरायकेला खरसावां अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष रवि सिंह चंदेल बोले – झारखंड के युवाओं को उनका अधिकार दिलाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता

jamshedpur rural theft- कोवाली में एक ही रात तीन घरों में चोरी, पंचायत सचिवालय से इनवर्टर व बैटरी भी उड़ाये

Jamshedpur police got 40 new bolero vehicles :  जमशेदपुर पुलिस के गश्ती बल में जुड़ीं 40 नई बोलेरो गाड़ियां, एसएसपी ने पुलिस लाइन में हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस गश्त बढ़ाने में होंगी मददगार

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News