• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Sunday, October 11, 2026
30 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राशिफल

horoscope-know-your-day-wednesday-10th-november-2021-राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-बुधवार 10 नवंबर 2021

horoscope-know-your-day-wednesday-10th-november-2021-राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-बुधवार 10 नवंबर 2021
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

मेष राशि
आज का दिन ऐसे काम करने के लिए बेहतरीन है, जिन्हें करके आप स्वयं के बारे में अच्छा सोच सकते हैं। आज आपको अपने उन रिश्तेदारों को पैसा उधार नहीं देना चाहिए जिन्होंने आपका पिछला उधार अब तक वापस नहीं किया है। आपका जीवनसाथी आपकी सहायता करेगा और मददगार साबित होगा। क्या आपने कभी गुलाब और केवड़े की महक को एक साथ महसूस किया है? आज उसी तरह प्यार-मोहब्बत महकने को है। अगर आप कामकाज के लिए ज़रूरत से ज़्यादा दबाव बनाएंगे तो लोग भड़क सकते हैं – कोई भी निर्णय लेने से पहले दूसरों की अहसास को समझने की कोशिश करें। अगर आप अपनी सामानों का ध्यान नहीं रखेंगे, तो उनके खोने या चोरी होने की संभावना है। ज़िन्दगी बहुत ख़ूबसूरत नज़र आएगी, क्योंकि आपके जीवनसाथी ने आपके लिए कुछ ख़ास योजना बनाई है।

वृष राशि
आपकी नाराजगी राई का पहाड़ बना सकता है, जो आपके परिवार को नाराज़ कर सकता है। वे लोग ख़ुशक़िस्मत हैं जो अपने ग़ुस्से पर क़ाबू रख सकते हैं। इससे पहले कि आपका ग़ुस्सा आपको ख़त्म करे, आप उसे ख़त्म कर दें। बैंक से जुड़े लेन-देन में काफ़ी सावधानी बरतने की ज़रूरत है। आपके माता-पिता की सेहत चिंता और घबराहट का कारण बन सकती है। आज प्रेम-संबंधों में अपने स्वतन्त्र विवेक का इस्तेमाल कीजिए। अपने वरिष्ठों को नज़रअंदाज़ न करें। आप चाहें तो परेशानियों को मुस्कुराकर दरकिनार कर सकते हैं या उनमें फँसकर परेशान हो सकते हैं। चुनाव आपको करना है। कुछ लोग सोचते हैं कि वैवाहिक जीवन ज़्यादातर झगड़ों और सेक्स के इर्द-गिर्द ही घूमता है, लेकिन आज आपके सब कुछ शान्त रहने वाला है।

मिथुन राशि
आपका आकर्षक बर्ताव दूसरों का ध्यान आपकी ओर खींचेगा। घर की जरुरतों को देखते हुए आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कोई कीमती सामान खरीद सकते हैं जिससे आर्थिक हालात थोड़े तंग हो सकते हैं। बच्चे आपको अपनी उपलब्धियों से गर्व का अनुभव कराएंगे। आज आप अपने प्रेमी के साथ कहीं घूमने का प्लान बनाएंगे लेकिन किसी जरुरी काम के आने की वजह से यह प्लान कामयाब नहीं हो पाएगा जिसकी वजह से आप दोनों के बीच कहासुनी हो सकती है। महिला सहकर्मी बहुत मददगार रहेंगी और अटके कामों को भली-भांति पूरा करने में सहयोग देंगी। आज के समय में अपने लिए वक्त निकाल पाना बहुत मुश्किल है। लेकिन आज ऐसा दिन है जब आपके पास अपने लिए भरपूर समय होगा। शादीशुदा ज़िन्दगी के तमाम मुश्किल दिनों के बाद आप और आपका हमदम फिर प्यार की गर्माहट महसूस कर सकते हैं।

कर्क राशि
स्वयं को शांत बनाए रखें क्योंकि आज आपको ऐसी कई बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है, जिनके चलते आप काफ़ी मुश्किल में पड़ सकते हैं। ख़ास तौर पर अपने ग़ुस्से पर क़ाबू रखें, क्योंकि यह और कुछ नहीं बल्कि थोड़ी देर पागलपन है। आज कोई लेनदार आपके दरवाजे पर आ सकता है और आपसे पैसे उधार मांग सकता है। उन्हें पैसे लौटाकर आप आर्थिक तंगी में आ सकते हैं। आपको सलाह दी जाती है कि उधार लेने से बचें। छोटे भाई-बहन आपसे राय मांग सकते हैं। आज आपका प्रिय आपके साथ में समय बिताने और तोहफ़े की उम्मीद कर सकता है। अहम लोगों से बातचीत करते वक़्त अपने आँख-कान खुले रखिए, हो सकता है आपके हाथ कोई क़ीमती बात या विचार लग जाए। आज आपके पास खाली समय होगा और इस समय का इस्तेमाल आप ध्यान योग करने में कर सकते हैं। आपको आज मानसिक शांति का अहसास होगा। सेहत के हिसाब से गले लगने के अपने फ़ायदे हैं और आपको यह एहसास आज अपने जीवनसाथी से मिल सकता है।

सिंह राशि
रक्तचाप के मरीज़ों को ख़ास ख़याल रखने और दवा करने की ज़रूरत है। साथ ही उन्हें कॉलेस्ट्रोल को वश में रखने की कोशिश भी करनी चाहिए। ऐसा करना आगे लाभदायक सिद्ध होगा। विदेशों में पड़ी आपकी जमीन आज अच्छे दामों में बिक सकती है जिससे आपको मुनाफा होगा। पुराने परिचितों से मिलने-जुलने और पुराने रिश्तों को फिर से तरोताज़ा करने के लिए अच्छा दिन है। आज आपकी कोई बुरी आदत आपके प्रेमी को बुरी लग सकती है और वो आपसे नाराज हो सकते हैं। दूसरों को ऐसा काम करने के लिए बाध्य न करें, जो आप स्वयं न करना चाहें। अपना समय और ऊर्जा दूसरों की मदद करने में लगाएँ, लेकिन ऐसे मामलों में पड़ने से बचें जिनसे आपका कोई लेना-देना नहीं है। आपके जीवनसाथी की एक मुस्कान आपको काफी सुकून देगा।

कन्या राशि
आज का दिन मौज-मस्ती और आनन्द से भरा रहेगा- क्योंकि आप ज़िन्दगी को पूरी तरह जिएंगे। आज आप अपने घर केे सदस्यों को कहीं घुमाने ले जा सकते हैं और आपका काफी धन खर्च हो सकता है। आज हर कोई आपसे दोस्ती करना चाहता है और आप उनकी ये इच्छा पूरी करने में ख़ुशी महसूस करेंगे। आज वे कपड़े न पहनें जो आपके प्रिय को पसंद न हों, नहीं तो मुमकिन है कि वो आहत महसूस करे। कार्यक्षेत्र में प्रगतिशील और बड़े बदलाव करने में सहकर्मी आपका पूरा सहयोग करेंगे। आपको भी तेज़ी से क़दम उठाने के लिए तैयार रहना चाहिए। मातहतों को कड़ी मेहनत के लिए प्रेरित करना सकारात्मक परिणाम देगा। आज ऐसी कई सारी चीज़ें होंगी – जिनकी तरफ़ तुरन्त ग़ौर करने की आवश्यकता है। किसी ख़बसूरत याद के कारण आपके और आपके जीवनसाथी के बीच की अनबन रुक सकती है। इसलिए वाद-विवाद की हालत में पुराने दिनों की यादों को ताज़ा करना न भूलें।

तुला राशि
शरीर के किसी अंगे में दर्द होने की संभावना है। किसी भी ऐसे काम से बचें, जिसमें ज़्यादा शारीरिक मेहनत की ज़रूरत हो। पर्याप्त आराम भी करें। लम्बे समय से अटके मुआवज़े और कर्ज़ आदि आख़िरकार आपको मिल जाएंगे। घर में मरम्मत का काम या सामाजिक मेल-मिलाप आपको व्यस्त रखेगा। दिन को ख़ास बनाने के लिए स्नेह और उदारता के छोटे-छोटे तोहफ़े लोगों को दें। इस राशि के कारोबारियों को आज कारोबार के सिलसिले में अनचाही यात्रा करनी पड़ सकती है। यह यात्रा आपको मानसिक तनाव दे सकती है। नौकरी पेशा लोगों को आज ऑफिस में इधर-उधर की बातें करने से बचना चाहिए। आपको याद रखने की ज़रूरत है कि भगवान उसी की मदद करता है, जो ख़ुद अपनी मदद करता है। आज से पहले शादीशुदा ज़िन्दगी इतनी अच्छी कभी नहीं रही।

वृश्चिक राशि
आज आपके पास अपनी सेहत और लुक्स से जुड़ी चीज़ों को सुधारने के लिए पर्याप्त समय होगा। प्राप्त हुआ धन आपकी उम्मीद के मुताबिक़ नहीं होगा। आपको परिवार के सदस्यों और दोस्तों के साथ बिताने के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। रोमांटिक मुलाक़ात आपकी ख़ुशी में तड़के का काम करेगी। कार्यक्षेत्र में आज आप अपने काम में प्रगति देखेंगे। अपने किस मित्र के साथ आज समय बिता सकते हैं लेकिन इस दौरान आप शराब का सेवन करने से बचना चाहिए नहीं तो समय की बर्बादी हो सकती है। आपको महसूस होगा कि आपका जीवनसाथी इससे बेहतर पहले कभी नहीं हुआ।

धनु राशि
नफ़रत की भावना महंगी पड़ सकती है। यह न केवल आपकी सहन-शक्ति घटाती है, बल्कि आपके विवेक को भी ज़ंग लगा देती है और रिश्तों में हमेशा के लिए दरार डाल देती है। जो लोग काफी वक्त से आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे उन्हें आज कहीं से धन प्राप्त हो सकता है जिससे जीवन की कई परेशानियां दूर हो जाएंगी। दोस्त और रिश्तेदार साथ में ज़्यादा वक़्त बिताने की मांग करेंगे लेकिन यह सभी दरवाज़े बन्द करके राजसी आनन्द लेने का समय है। सावधान रहें, क्योंकि प्यार में पड़ना आज के दिन आपके लिए दूसरी कठिनाइयाँ खड़ी कर सकता है। पैसे बनाने के उन नए विचारों का उपयोग करें, जो आज आपके ज़ेहन में आएँ। मुमकिन है कि आपके अतीत से जुड़ा कोई शख़्स आज आपसे संपर्क करेगा और इस दिन को यादगार बना देगा। जीवनसाथी से बिना पूछे योजना बनाएंगे, तो उनकी ओर से नकारात्मक प्रतिक्रिया मिल सकती है।

मकर राशि
तनाव को नज़रअंदाज़ न करें। यह तम्बाकू और शराब की ही तरह ख़तरनाक महामारी है, जो तेज़ी से पाँव पसार रही है। प्रोपर्टी से जुड़े लेन-देन पूरे होंगे और लाभ पहुँचाएंगे। दिन के दूसरे हिस्से में कुछ दिलचस्प और रोमांचक काम करने के लिए बढ़िया वक़्त है। शाम के लिए कोई ख़ास योजना बनाएँ और कोशिश करें कि यह ज़्यादा-से-ज़्यादा रुमानी हो। अगर आप सही लोगों को अपनी क्षमताएँ और प्रतिभा दिखाएंगे, तो जल्दी ही लोगों की निगाहों में आपकी नयी और बेहतर छवि होगी। इस राशि वालों को आज खुद के लिए काफी समय मिलेगा। इस समय का उपयोग आप अपने शोकों को पूरा करने में कर सकते हैं। आप कोई किताब पढ़ सकते हैं या अपना पसंदीदा म्यूजिक सुन सकते हैं। जीवनसाथी के साथ थोड़ा हँसी-मज़ाक़, थोड़ी छेड़-छाड़ आपको किशोरावस्था के दिनों की याद दिला देंगे।

कुंभ राशि
जो धुंध आपके चारों तरफ़ छायी हुई है और आपकी प्रगति को बाधित कर रही है, उससे बाहर निकलने का समय है। पैसे की अहमियत को आप अच्छे से जानते हैं इसलिए आज के दिन आपके द्वारा बचाया गया धन आपके बहुत काम आ सकता है और आप किसी बड़ी मुश्किल से निकल सकते हैं। जिन लोगों से आपकी मुलाक़ात कभी-कभी ही होती है, उनसे बातचीत और संपर्क करने के लिए अच्छा दिन है। आपकी प्रेम कहानी आज एक नया मोड़ ले सकती है, आपका साथी आज आपसे शादी को लेकर बात कर सकता है। ऐसे में कोई भी फैसला लेने से पहले आपको विचार अवश्य करना चाहिए। हाल में विकसित किए गए व्यावसायिक संबंध आगे चलकर बहुत फ़ायदा देंगे। आपके घर का कोई करीबी शख्स आज आपके साथ वक्त बिताने की बात कहेगा लेकिन आपके पास उनके लिए वक्त नहीं होगा जिसकी वजह से उनको तो बुरा लगेगा ही आपको भी बुरा लगेगा। आपके वैवाहिक जीवन में शारीरिक सुख के नज़रिए से कुछ ख़ूबसूरत परिवर्तन हो सकता है।

मीन राशि
दौड़-भाग भरा दिन आपको तुनकमिज़ाज बना सकता है। आपकी लगन और मेहनत पर लोग ग़ौर करेंगे और आज इसके चलते आपको कुछ वित्तीय लाभ मिल सकता है। घर से जुड़ी योजनाओं पर विचार करने की ज़रूरत है। गर्लफ़्रेंड/बॉयफ़्रेंड के साथ अभद्र व्यवहार न करें। नयी योजनाओं को शुरू करने के लिए बढ़िया दिन है। अपनी कमियों पर आपको काम करने की जरुरत है इसके लिए आपको अपने लिए समय निकालना चाहिए। अपने जीवनसाथी के किसी छोटी बात को लेकर बोेले गए झूठ से आप आहत महसूस कर सकते हैं।

प्रस्तुत – ज्योतिषाचार्य पंडित राजेश पाठक
सम्पर्क – +919508341776

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Horoscope Know Your Day Sunday 11th October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 11 अक्टूबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Sunday 11th October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 11 अक्टूबर 2026

October 11, 2026
Horoscope Know Your Day Friday 9th October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 9 अक्टूबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Friday 9th October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 9 अक्टूबर 2026

October 9, 2026
Horoscope Know Your Day Thursday 8th October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 8 अक्टूबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Thursday 8th October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 8 अक्टूबर 2026

October 8, 2026
Next Post
saraikela-dead-body-found-कांड्रा-चौका-चांडिल मुख्य मार्ग पर मिली लाश, हत्या कर शव को फेंकने की आशंका

saraikela-dead-body-found-कांड्रा-चौका-चांडिल मुख्य मार्ग पर मिली लाश, हत्या कर शव को फेंकने की आशंका

saraikela-accident-हाता-चाईबासा मार्ग पर हादसे में घायल की मौत, एक की हालत गंभीर

saraikela-accident-हाता-चाईबासा मार्ग पर हादसे में घायल की मौत, एक की हालत गंभीर

jamshedpur-chath-alert-जमशेदपुर में छठ को लेकर प्रशासन की तैयारी पूरी, डेंजर जोन में एनडीआरएफ की टीम को किया गया तैनात, एसएसपी ने किया निरीक्षण-video-चोरों के लिए बढ़ाई गश्ती-video

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

jamshedpur bjp rural : पूर्वी सिंहभूम जिले में बालू की तस्करी और जंगलों की अवैध कटाई का मुद्दा गरमाया, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से की मुलाकात

Jamshedpur agrawal yuva manch ration donation : जमशेदपुर अग्रवाल युवा मंच ने अग्रसेन जयंती पर इस्कॉन मंदिर में किया राशन दान, समाज में सेवा, सहयोग और मानवीय संवेदना को प्रोत्साहित करना था उद्देश्य

Jamshedpur agrasen jayanti celebration : महाराजा अग्रसेन जयंती पर ‘अग्रसेन परमार्थ भोज’ का हुआ आयोजन, पुरोहितों ने की महाराजा अग्रसेन की पूजा-अर्चना, 61 ब्राह्मणों को कराया गया भोजन,  वस्त्र एवं दक्षिणा देकर किया गया सम्मानित

Jamshedpur bjp sonari : भाजपा सोनारी मंडल ने किया सेवा ही मेरा योगदान कार्यक्रम आयोजित, पीएम मोदी के कार्यों की सराहना

Jamshedpur traffic police road safety campaign : जमशेदपुर ट्रैफिक पुलिस ने साकची गोलचक्कर पर चलाया सड़क सुरक्षा अभियान, बिना हेलमेट दुपहिया वाहन चलाने वालों को बांटे गए हेलमेट

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jamshedpur bjp rural : पूर्वी सिंहभूम जिले में बालू की तस्करी और जंगलों की अवैध कटाई का मुद्दा गरमाया, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से की मुलाकात

Jamshedpur agrawal yuva manch ration donation : जमशेदपुर अग्रवाल युवा मंच ने अग्रसेन जयंती पर इस्कॉन मंदिर में किया राशन दान, समाज में सेवा, सहयोग और मानवीय संवेदना को प्रोत्साहित करना था उद्देश्य

Jamshedpur agrasen jayanti celebration : महाराजा अग्रसेन जयंती पर ‘अग्रसेन परमार्थ भोज’ का हुआ आयोजन, पुरोहितों ने की महाराजा अग्रसेन की पूजा-अर्चना, 61 ब्राह्मणों को कराया गया भोजन,  वस्त्र एवं दक्षिणा देकर किया गया सम्मानित

Jamshedpur bjp sonari : भाजपा सोनारी मंडल ने किया सेवा ही मेरा योगदान कार्यक्रम आयोजित, पीएम मोदी के कार्यों की सराहना

Jamshedpur traffic police road safety campaign : जमशेदपुर ट्रैफिक पुलिस ने साकची गोलचक्कर पर चलाया सड़क सुरक्षा अभियान, बिना हेलमेट दुपहिया वाहन चलाने वालों को बांटे गए हेलमेट

Jamshedpur bjp parsudih : भाजपा परसुडीह मंडल के ज्ञापन का असर, बाजार में शुरू हुई साफ-सफाई

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News