
मेष राशि
अपनी इच्छाओं की पूर्ति के लिए व्यक्तिगत संबंधों का इस्तेमाल करना, आपके लिए हितकर नहीं होगा। ऐसा करने पर जीवनसंगिनी नाराज हो सकती है। उलझे हुए मामले और घने होंगे व खर्चे आपके दिमाग पर छा जाएंगे। रिश्तेदारों और दोस्तों से अचानक उपहार मिलेगा। आपका प्यार न सिर्फ परवान चढ़ेगा, बल्कि नई ऊंचाइयों को भी छूएगा। दिन की शुरुआत प्रिय की मुस्कान से होगी और रात उसके सपनों में ढलेगी। आज का दिन समझ-बूझ के कदम उठाने का है, इसलिए तब तक अपने विचार व्यक्त न करें जब तक आप उनकी सफलता के लिए आश्वस्त न हों। कई कामों को छोड़कर आप आज अपने पसंदीदा कामों को करने का मन बनाएंगे लेकिन काम की अधिकता के कारण आप ऐसा नहीं कर पाएंगे। आज आप महसूस करेंगे कि शादी का बंधन वाकई स्वर्ग में बनाया जाता है।

वृष राशि- हंसमुख रिश्तेदारों का साथ आपके तनाव को कम करेगा और आपको आवश्यक आराम देगा। आप भाग्यशाली हैं कि आपके ऐसे सगे-संबंधी हैं। आज इस राशि के कुछ बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। जिससे उनकी आर्थिक स्थिति सुधार होगा। ऐसे मुद्दों पर बात करने से बचे, जिनको लेकर प्रियजनों से वाद-विवाद होने की संभावना है। आपको अपनी हार से कुछ सबक सीखने की आवश्यकता है, क्योंकि आज अपने दिल की बात उजागर करने से नुकसान भी हो सकता है। किसी नयी परियोजना पर काम करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार लें। आज किसी सहकर्मी के साथ आप शाम का वक्त बिता सकते हैं, हालांकि अंत में आपको महसूस होगा कि आपने उनके साथ समय बर्बाद किया है। जीवनसाथी की ओर से जानबूझ कर भावनात्मक चोट मिल सकती है, जिसके चलते आप उदास हो सकते हैं।

मिथुन राशि- आज दिन लाभदायक साबित होगा और आप किसी पुरानी बीमारी में काफी आराम महसूस करेंगे। आपके पिता की कोई सलाह आज कार्यक्षेत्र में आपको धन लाभ करा सकती है। लोगों और उनके इरादों के बारे में जल्दबाजी में निर्णय न लें। हो सकता है कि वे दबाव में हों और उन्हें आपकी सहानुभूति व विश्वास की आवश्यकता हो। रोमांस के हिसाब से बहुत अच्छा दिन नहीं है, क्योंकि आप आज सच्चा प्यार ढूंढने में विफल हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके कामकाज की सराहना होगी। आज का दिन लाभदायक साबित होगा, क्योंकि ऐसा लगता है कि चीजें आपके पक्ष में जाएंगी और आप हर काम में अव्वल रहेंगे। गलतफहमी के लंबे दौर के बाद इस शाम आपको जीवनसाथी के प्यार का तोहफा नसीब होगा।

कर्क राशि
गर्भवती महिलाओं को चलते-फिरते समय खास सावधानी रखने की आवश्यकता है। अगर संभव हो तो ऐसे लोगों से दूर रहें जो धूम्रपान करते हैं, क्योंकि इससे पैदा होने वाले शिशु को नुकसान हो सकता है। जीवनसाथी की खराब तबीयत के कारण आज आपका धन खर्च हो सकता है लेकिन आपको इसको लेकर चिंता करने की जरुरत नहीं है क्योंकि धन इसीलिये बचाया जाता है कि बुरे समय में वो आपके काम आ सके। अपना कुछ समय दूसरों को देने के लिए अच्छा दिन है। आज जरा सावधान रहें क्योंकि आपका जीवनसाथी आपको लाभ लेने के उद्देश्य से आपको चूना लगा सकता है। सहकर्मियों और वरिष्ठों से मिला सहयोग आपके उत्साह में बढ़ोतरी करेगा। आज सोच-समझकर निर्णय लेने की आवश्यकता है। जहां दिल की बजाय दिमाग का अधिक उपयोग करना चाहिए। आपको महसूस होगा कि शादी के वक्त किए गए सारे वादे सच्चे हैं। आपका जीवनसाथी ही आपका हमदम है।

सिंह राशि- अपने स्वास्थ्य से जुड़े क्रियाक्लापों को फिर से शुरू करने के लिए अच्छा दिन है। आज बिना किसी की मदद के ही आप धन कमा पाने में सक्षम होंगे। आज के दिन बिना कुछ विशेष किए आप आसानी से लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रहेंगे। आपके प्रिय का डांवाडोल सोच आपको परेशान कर सकता है। आज आपके पास अपनी धनार्जन की क्षमता को बढ़ाने के लिए ताकत और समझ दोनों ही होंगे। जो भी आपसे मिले, उसके साथ विनम्र और सुखद व्यवहार करें। बहुत कम लोग ही आपके इस आकर्षण का राज जान पाएंगे। लोगों की अनावश्यक हस्तक्षेप वैवाहिक जीवन में परेशानी खड़ी कर सकती है।

कन्या राशि- आप जो शारीरिक बदलाव आज करेंगे, वे निश्चित तौर पर आपके रूप-रंग को आकर्षक बनाएगा। जमीन या किसी प्रॉपर्टी में निवेश करना आज आपके लिए घातक हो सकता है जितना हो सके इन चीजों में निवेश करने से बचें। घरेलू मामलों पर तुरंत ध्यान देने की आवश्यकता है। आपकी ओर से की गयी लापरावाही महंगी साबित हो सकती है। किसी से अचानक हुई रुमानी भेंट आपका दिन बना देगी। कार्यालय में अपनी गलती स्वीकार करना आपके पक्ष में जाएगा। लेकिन आपको इसे सुधारने के लिए विश्लेषण की जरूरत है। आपकी वजह से जिसे नुकसान हुआ हो, उससे क्षमा मांगने की जरूरत है। याद रखिए कि हर कोई गलती करता है, लेकिन केवल बेवकूफ ही उन्हें दोहराते हैं। अगर आप अपने घर से बाहर रहकर अध्ययन या नौकरी करते हैं तो आज के दिन आप खाली समय में अपने घर वालों से बात कर सकते हैं। घर की किसी खबर को सुनकर आप भावुक भी हो सकते हैं। काफ़ी वक्त बाद आप और आपका जीवनसाथी एक शांत दिन साथ बिता सकते हैं, जब कोई लड़ाई-झगड़ा न हो, सिर्फ प्यार हो।

तुला राशि
आपको काफ़ी समय से चल रही बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। आज के दिन आपको धन लाभ होने की पूरी संभावना है लेकिन इसके साथ ही आपको दान-पुण्य भी करना चाहिए क्योंकि इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। जिन लोगों से आपकी मुलाक़ात कभी-कभी ही होती है, उनसे बातचीत और संपर्क करने के लिए अच्छा दिन है। सैर-सपाटे पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है, जो आपकी ऊर्जा और उत्साह को तरोताजा कर देगा। यह उन उम्दा दिनों में से एक दिन है जब कार्यक्षेत्र में आप अच्छा महसूस करेंगे। आज आपके सहकर्मी आपके काम की तारीफ करेंगे और आपका बॉस भी आपके काम से खुश होगा। कारोबारी भी आज कारोबार में मुनाफा कमा सकते हैं। इस राशि के छात्र-छात्राएं आज अपने कीमती समय का दुरुपयोग कर सकते हैं। आप मोबाइल या टीवी पर आवश्यकता से अधिक समय जाया कर सकते हैं। आज का दिन उन्माद में घिर जाने का है, क्योंकि आप अपने जीवनसाथी के साथ प्रेम के चरम का अनुभव करेंगे।

वृश्चिक राशि
आज आप उम्मीदों की जादुई दुनिया में हैं। आज आप आसानी से पैसे इकट्ठा कर सकते हैं। लोगों को दिए पुराने कर्ज वापिस मिल सकते हैं या फिर किसी नयी परियोजना पर लगाने के लिए धन अर्जित कर सकते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ कुछ आराम के पल बिताएं। दूसरों का हस्तक्षेप गतिरोध पैदा कर सकती है। कामकाज में आपको काफी लाभ हो सकता है। अगर आप शादीशुदा हैं और आपके बच्चे भी हैं तो वो आज आपसे शिकायत कर सकते हैं क्योंकि आप उनको पर्याप्त समय नहीं दे पाते। आपका जीवनसाथी प्रतिदिन की जरूरतों को पूरा करने से अपने हाथ पीछे खींच सकता है, जिसके चलते आपका मन उदास होने की संभावना है।

धनु राशि- भीड़भाड़ भरे इलाक़ों में यात्रा करते समय रक्तचाप के रोगियों को अतिरिक्त सावधान रहने की आवश्यकता है। जिन लोगों की अब तक तनख्वाह नहीं आयी है। आज वो पैसों के लिए बहुत परेशान रह सकते हैं और अपने किसी दोस्त से उधार मांग सकते हैं। जिनसे आप प्यार करते हैं, उनसे आज सारी गलतफहमी दूर हो सकती है। कोई पौधा लगाएं। आज आराम के लिए बहुत कम समय है, क्योंकि पहले के टाले हुए काम आपको व्यस्त रखेंगे। घर से बाहर निकलकर आज आप खुली हवाओं में टहलना पसंद करेंगे। आज आपका मन शांत होगा जिसका फायदा आपको पूरे दिन मिलेगा। ज्यादा खर्चे की वजह से जीवनसाथी से खट-पट हो सकती है।

मकर राशि
आज के दिन किए गए दान-पुण्य के काम आपको मानसिक शांति और सुकून देंगे। आप अच्छा पैसा बना सकते हैं, बशर्ते आप पारंपरिक तौर पर निवेश करें। अचानक मिली कोई अच्छी खबर आपका उत्साह बढ़ा देगी। परिवार के लोगों के साथ इसे बांटना आपको उल्लास से भर देगा। अपने प्रिय के साथ आज अच्छी तरह बर्ताव करें। दूसरे आपसे काफी अधिक समय की मांग कर सकते हैं। उनसे किसी भी तरह का वादा करने से पहले यह देख लें कि आपका काम उससे प्रभावित न हो और साथ ही वे आपकी उदारता और सुहृदयता का गलत फायदा न उठाएं। आज के दिन में आप बहुत व्यस्त रहेंगे लेकिन शाम के वक्त अपने मनपसंद कामों को करने के लिए भी आपके पास पर्याप्त समय होगा। अपने जीवनसाथी की वजह से आपको मानसिक अशांति का सामना करना पड़ सकता है।

कुंभ राशि- आपका आकर्षक बर्ताव दूसरों का ध्यान आपकी तरफ खींचेगा। पैसा अचानक आपके पास आएगा, जो अपके खर्चों और बिल आदि को सम्हाल लेगा। शाम को रसोई के लिए आवश्यक चीजों की खरीदारी आपको व्यस्त रखेगी। एकतरफा लगाव आपके लिए सिर्फ दिल तोड़ने का काम करेगा। जो लोग अब तक बेरोजगार हैं। उन्हें अच्छी जॉब पाने के लिए आज और अधिक मेहनत करने की जरुरत है। मेहनत करके ही आप सही परिणाम पा पाएंगे। आज टीवी या मोबाइल पर कोई मूवी देखने में आप इतना व्यस्त हो सकते हैं कि आप जरुरी कामों को करना भी भूल जाएंगे। रिश्तेदारों का दखल शादीशुदा जिंदगी में परेशानी पैदा कर सकता है।

मीन राशि- आपका सबसे बड़ा सपना सच्चाई में बदल सकता है। लेकिन अपने उत्साह को कंट्रोल में रखें, क्योंकि ज्यादा खुशी भी परेशानी का सबब बन सकती है। आकस्मिक लाभ या सट्टेबाजी के माध्यम से आर्थिक हालात सुदृढ़ होंगे। आपके आकर्षण और व्यक्तित्व के द्वारा आपको कुछ नए दोस्त मिलेंगे। रोमांस रोमांचक होगा, इसीलिए उससे संपर्क करें। जिससे आप प्रेम करते हैं और दिन का भरपूर आनंद लें। जब तक आपको तसल्ली न हो जाए कि सारा काम पूरा हो चुका है, दस्तावेज अपने वरिष्ठ को न दें। जीवन का आनंद लेने के लिए आपको अपने दोस्तों को भी समय देना चाहिए। अगर आप समाज से कटकर रहेंगे तो आवश्यकता पड़ने पर आपके साथ भी कोई नहीं होगा। मुमकिन है कि आज आपका जीवनसाथी खुबसूरत शब्दों में यह बताए कि आप उनके लिए कितने अनमोल हैं।

प्रस्तुत – ज्योतिषाचार्य पंडित राजेश पाठक
सम्पर्क – +919431339858, +919508341776





