जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो के सर्वोदय पथ निवासी शिशिर सिन्हा उर्फ बबलू श्रीवास्तव की लिफ्ट के गड्ढे में वे गिर गये, जिससे उनकी मौत हो गयी. यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गयी. वे लिफ्ट के चौथे मंजिल पर बिजली कट जाने के कारण फंस गये थे. लिफ्ट से निकलने की कोशिश जैसे ही उन्होंने की, वैसे ही वे लिफ्ट के गड्ढे में गिर गये, जिससे उनकी मौत हो गयी. इस घटना के बाद परिवार सदमा में है. (नीचे देखे पूरी खबर)

जमशेदपुर के मानगो के सर्वोदय पथ में रहने वाले शिशिर सिन्हा उर्फ बबलू श्रीवास्तव अपने मित्र से मिलने डिमना रोड के नीलकंठ अपार्टमेंट गए थे. उनका मित्र पांचवी मंजिल में रहते है. अचानक बिजली चले जाने के कारण लिफ्ट चौथे मंजिल में रुक गई. कुछ देर तक बिजली नहीं आई तो बबलू श्रीवास्तव ने अपने मित्र के सहयोग से लिफ्ट का दरवाजा खोलकर सोचे की छलांग लगाकर चौथे मंजिल में उतर जायेंगे. लेकिन ईश्वर को कुछ और मंजूर था, वे बरामदे के बजाएं सीधे लिफ्ट के बने गड्ढे में चल गये. उनके साथी उन्हें इलाज कराने के लिए टाटा मुख्य अस्पताल लेकर गए, जहां जगह नहीं मिलने पर ब्रह्मानंद अस्पताल ले जाया गया. ब्रह्मानंद अस्पताल में जगह नहीं मिलने पर मानगो के उमा अस्पताल गए, जहां से डाक्टरों ने सीधे उनको रांची के रिम्स ले जाने को कहा. रिम्स ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गयी. उनके रिश्तेदारों ने भाजपा नेता विकास सिंह को बुलाकर मामले की जानकारी दी. विकास सिंह उनके आवास में जाकर शोकाकुल परिवार से मिलकर शोक प्रकट करते हुए कहा कि आपको अगर किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई करनी होगी तो हम लोग आपके साथ खड़े रहेंगे. बबलू श्रीवास्तव का पार्थिव शरीर रिम्स में पोस्टमार्टम करने के बाद जमशेदपुर के लिए प्रस्थान कर चुका है.






