आदित्यपुर : सरायकेला-खरसावां जिला के आदित्यपुर थाना अंतर्गत हरिओम नगर रोड नंबर 1, 6-एलएफ क्वार्टर नंबर 6/2 निवासी अमित कुमार सिंह के घर लाखों की चोरी का मामला प्रकाश में आया है. बताया जा रहा है कि अमित परिवार सहित छठ मनाने बिहार के बांका संग्रामपुर स्थित अपने पैतृक गांव गए थे. बीती रात 12:00 बजे के आसपास घर लौटने पर देखा चोरों ने घर में रखे पांच लाख से अधिक के जेवरात और 10 हजार के आसपास नगदी सहित अन्य सामान गायब कर दिए हैं. इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. बताया जा रहा है कि पुलिस ने कुछ युवकों को हिरासत में भी लिया है जिनसे पूछताछ की जा रही है.





