• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Tuesday, October 6, 2026
31 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राशिफल

Horoscope : आज का राशिफल : 06 मई 2022, शुक्रवार : जानें आज कैसा रहेगा आपका दिन

Horoscope : आज का राशिफल : 06 मई 2022, शुक्रवार : जानें आज कैसा रहेगा आपका दिन
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

मेष राशि : आज व्यापार को मजबूती देने के लिए आप कोई अहम कदम उठा सकते हैं। जिसके लिए आपका कोई करीबी आपकी आर्थिक मदद कर सकता है। आज के दिन बिना कुछ खास किए आप आसानी से लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रहेंगे। अपने प्रिय को नजरंदाज करना घर पर तनाव का कारण बन सकता है। नए ग्राहकों से बात करने के लिए बेहतरीन दिन है। अपने जिगरी यारों के साथ आज आप खाली समय का आनंद लेने का विचार बना सकते हैं। जीवनसाथी की वजह से आपको अनमने ढंग से बाहर जाना पड़ सकता है, जो बाद में आपकी झल्लाहट की वजह बनेगा।

वृष राशि : अनजाने में ही आपके व्यवहार से किसी की भावनाओं को आहत कर सकता है। यह बात भली भांति समझ लें कि दुख की घड़ी में आपका संचित धन ही आपके काम आएगा। इसलिए आज के दिन अपने धन का संचय करने का विचार बनाएं। अपने परिवार की भलाई के लिए मेहनत करें। आपके कामों के पीछे प्यार और दूरदृष्टि की भावना होनी चाहिए। आप रोमांटिक ख्यालों और सपनों की दुनिया में खोए रहेंगे। आपकी सबको साथ लेकर चलने की क्षमता और भली-भांति विश्लेषण करने की प्रमुखता को लोग सराहेंगे। आज आपको अपने कामों को समय पर निपटाने की कोशिश करनी चाहिए। ख्याल रखें कि घर पर आपका कोई इंतजार कर रहा है जिसको आपकी जरुरत है। आपको महसूस होगा कि शादी के वक्त किए गए सारे वादे सच्चे हैं। आपका जीवनसाथी ही आपका हमदम है।

मिथुन राशि : आज दिन लाभदायक साबित होगा और आप किसी पुरानी बीमारी में काफी आराम महसूस करेंगे। आपका कोई दोस्त आपसे आज बड़ी रकम उधार मांग सकता है, अगर आप उनको यह रकम देते हैं तो आप आर्थिक तंगी में आ सकते हैं। आज आपका ऊर्जा से भरपूर, जिंदादिल और गर्मजोशी से भरा व्यवहार आपके आस-पास के लोगों को प्रसन्न कर देगा। जो लोग प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें दिमाग शांत रखने की आवश्यकता है। परीक्षा की घबराहट को हावी न होने दें। आपका प्रयास सकारात्मक परिणाम अवश्य देगा। यह ऐसा दिन है जब आप खुद को समय देने की कोशिश करते रहेंगे लेकिन आपको अपने लिए समय नहीं मिल पाएगा। पड़ोसियों का हस्तक्षेप शादीशुदा जीवन में परेशानी पैदा करने की कोशिश कर सकता है, लेकिन आप व आपके जीवनसाथी के बीच का बंधन बहुत मजबूत है और इसे तोड़ना आसान नहीं है।

कर्क राशि : बेहतर जीवन के लिए अपनी सेहत और व्यक्तित्व में सुधार लाने कि कोशिश करें। आपका कोई पड़ोसी आज आपसे धन उधार मांगने आ सकता है, आपको सलाह दी जाती है कि उधार देने से पहले उनकी विश्वसनीयता अवश्य जांच लें नहीं तो धन हानि हो सकती है। आवश्यकता के समय आपको दोस्तों का सहयोग मिलेगा। हालांकि प्यार में निराशा हाथ लग सकती है लेकिन हिम्मत मत हारिए क्योंकि आखिर में जीत सच्चे प्यार की ही होती है। आपमें बहुत-कुछ हासिल करने की क्षमता है। इसीलिए अपने रास्ते में आने वाले सभी अवसरों को झट से दबोच लें। सेमिनार और प्रदर्शनी आदि आपको नई जानकारियां और तथ्य मुहैया कराएंगे। जीवनसाथी के साथ एक आरामदायक दिन बीतेगा।

सिंह राशि : आपका विनम्र स्वभाव सराहा जाएगा। कई लोग आपकी प्रशंसा कर सकते हैं। आज निवेश के जो नए अवसर आपकी ओर आएं, उन पर विचार करें। लेकिन धन तभी लगाएं जब आप उन योजनाओं का भली-भांति अध्ययन कर लें। अपने परिवार को पर्याप्त समय दें। उन्हें महसूस होने दें कि आप उनका ख्याल रखते हैं। उनके साथ अच्छा वक्त बिताएं और शिकायत करने का अवसर न दें। आपकी मुलाकात एक ऐसे दोस्त से होगी, जिसे आपका ध्यान है और जो आपको समझता भी है। आपमें बहुत-कुछ हासिल करने की क्षमता है। आप उन लोगों की तरफ वादे का हाथ बढ़ाएंगे, जो आपसे मदद की गुहार करेंगे।

कन्या राशि : आज धन के हालात और उससे जुड़ी समस्याएं तनाव का कारण साबित हो सकती हैं। अपने गुस्से पर काबू रखें और ऑफिस में सबके साथ ढ़ंग से व्यवहार करें अगर आप ऐसा नहीं करते तो आपकी जॉब जा सकती है और आपकी आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। अपने निर्णय बच्चों पर थोपना उन्हें नाराज कर सकता है। बेहतर होगा कि आप उन्हें अपनी भावना से अवगत कराएं, ताकि वे उसके पीछे की वजह को समझकर आपकी बात को आसानी से स्वीकार कर सकें। अपने दोस्त से बहुत लम्बे समय बाद मिलने का सोच आपके दिल की धड़कन को बढ़ा सकता है। व्यावसायिक साझीदार सहयोग करेंगे और आप साथ मिलकर टलते आ रहे कामों को पूरा कर सकते हैं। आपकी कम्यूनिकेशन की क्षमता प्रभावशाली साबित होगी।

तुला राशि : आप अच्छा पैसा बना सकते हैं, बशर्ते आप पारंपरिक तौर पर निवेश करें। घर का कुछ समय से टलता आ रहा काम-काज आपका थोड़ा वक्त ले सकता है। बचपन की यादें आपके मन पर छाई रहेंगी। लेकिन इस काम में आप खुद को मानसिक तनाव दे सकते हैं। आपके तनाव और परेशानी की एक बड़ी वजह बचपन की मासूमियत को जीने की चाह है, इसलिए खुलकर जिएं। आज आप खुद को अपने प्रिय के प्यार से सराबोर महसूस करेंगे। इस लिहाज से आज का दिन बहुत खूबसूरत रहेगा। नए प्रस्ताव आकर्षक होंगे, लेकिन जल्दबाजी में निर्णय लेना समझदारी का काम नहीं है। बेवजह की उलझनों से दूर होकर आज आप किसी मंदिर, गुरुद्वारे या किसी भी धार्मिक स्थल पर अपना खाली समय बिता सकते हैं। आप महसूस करेंगे कि आपके जीवनसाथी में शहद से भी ज्यादा मिठास है।

वृश्चिक राशि : अपने हालात की शिकायत करने और उसे लेकर दुःखी होने से कुछ हासिल नहीं होने वाला। यह ज्यादा मांगने वाली सोच जीवन की सुगंध को खत्म कर देती है और संतोषी जीवन की आशा का गला घोंट देती है। आर्थिक पक्ष के मजबूत होने की पूरी संभावना है। अगर आपने किसी शख्स को पैसा उधार दिया था तो आज आपको वो पैसा वापस मिलने की उम्मीद है। आपको अपना बाकी वक्त बच्चों के संग ब्यतित करना चाहिए, चाहे इसके लिए आपको कुछ खास ही क्यों न करना पड़े। आज आप हर तरफ प्यार-ही-प्यार फैलाएंगे। दफ्तर में आपके दुश्मन भी आज आपके दोस्त बन जाएंगे। आपके सिर्फ एक छोटे से अच्छे काम की बदौलत। किसी वजह से आज आपके ऑफिस में जल्दी छुट्टी हो सकती है। इसका आप फायदा उठाएंगे और अपने परिवार के लोगों के साथ कहीं घूमने जाएंगे। आपका जीवनसाथी आज आपके लिए कुछ बहुत ख़ास करने वाला है।

धनु राशि : आपमें आज चुस्ती-फुर्ती देखी जा सकती है। आपका स्वास्थ्य आज पूरी तरह से आपका साथ देगा। कोई बेहतरीन नया विचार आपको आर्थिक तौर पर लाभ दिलायेगा। अगर आप सामूहिक गतिविधियों में हिस्सा लेंगे, तो आप नए दोस्त बना सकते हैं। जीवन की भाग-दौड़ में आप स्वयं को खुशनसीब पाएंगे, क्योंकि आपका हमदम सबसे बेहतरीन है। नयी साझीदारी आज के दिन फलदायी रहेगी। आपके पास समय तो होगा लेकिन बावजूद इसके भी आप कुछ ऐसा नहीं कर पाएंगे जो आपको संतुष्टि दे।

मकर राशि : अपनी ऊर्जा को व्यक्तित्व विकास के काम में लगाएं, जिससे आप और भी बेहतर बन सकें। आज आपको अपना धन खर्च करने की जरुरत नहीं पड़ेगी क्योंकि घर का कोई बड़ा आज आपको धन दे सकता है। आज हर कोई आपसे दोस्ती करना चाहता है और आप उनकी ये इच्छा पूरी करने में प्रसन्नता महसूस करेंगे। प्यार में अपने अशिष्ट बर्ताव के लिए माफी मांगें। आपके पास आज अपनी क्षमताओं को दिखाने के अवसर होंगे। आपका खाली वक्त आज किसी गैरजरुरी काम में खराब हो सकता है। आपका जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकता है, क्योंकि आप उनसे कोई बात साझा करना भूल गए थे।

कुंभ राशि : तनाव को नजरंदाज न करें। यह तम्बाकू और शराब की ही तरह खतरनाक महामारी है, जो तेजी से पांव पसार रही है। जो लोग शादीशुदा हैं उन्हें आज अपने बच्चों की पढ़ाई पर अच्छा खासा धन खर्च करना पड़ सकता है। दोपहर के बाद किसी पुराने दोस्त से भेंट दिन को शानदार बना देगी। आप अपने सुनहरे दिनों को याद करके पुरानी यादों में डूब जाएंगे। आज आपके प्रिय को आपके अस्थिर विचार के चलते आपसे तालमेल बिठाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। रचनात्मक काम में लगे लोगों के लिए सफलता से भरा दिन है, उन्हें वह नाम और पहचान मिलेगी जिसकी उन्हें एक अरसे से तलाश थी। अगर आप अपनी चीजों का ध्यान नहीं रखेंगे, तो उनके खोने या चोरी होने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ कुछ तनातनी मुमकिन है, लेकिन शाम के खाने के साथ चीजें भी सुलझ जाएंगी।

मीन राशि : ध्यान और योग न केवल आध्यात्मिक तौर पर, बल्कि शारीरिक तौर पर भी आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। घर की छोटी-छोटी चीजों पर आज आपका बहुत धन खराब हो सकता है। जिसकी वजह से आप मानसिक तनाव में आ सकते हैं। आपका अधिकांश समय दोस्तों और परिवार के साथ बीतेगा। आज के दिन अपने प्रिय की भावनाओं को समझें। आज अनुभवी लोगों से जुड़कर जानने की कोशिश करें कि उनका क्या कहना है। आपका आकर्षक और चुम्बकीय व्यक्तित्व सभी के दिलों को अपनी ओर खींचेगा। अपने जीवनसाथी के चलते आप महसूस करेंगे कि स्वर्ग धरती पर ही है।

प्रस्तुति : ज्योतिषाचार्य राजेश पाठक
सम्पर्क : +919431339858
+919508341776

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Horoscope Know Your Day Tuesday 6th October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-मंगलवार 6 अक्टूबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Tuesday 6th October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-मंगलवार 6 अक्टूबर 2026

October 6, 2026
Horoscope Know Your Day Monday 5th October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-सोमवार 5 अक्टूबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Monday 5th October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-सोमवार 5 अक्टूबर 2026

October 5, 2026
Horoscope Know Your Day Sunday 4th October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 4 अक्टूबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Sunday 4th October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 4 अक्टूबर 2026

October 4, 2026
Next Post
jamshedpur-suicide-उलीडीह में एक युवक ने फांसी लगाकर दे दी जान, परिवार के लोग दावत में गए थे, लौटे तो घर का चिराग ने कर की आत्महत्या

jamshedpur-suicide-उलीडीह में एक युवक ने फांसी लगाकर दे दी जान, परिवार के लोग दावत में गए थे, लौटे तो घर का चिराग ने कर की आत्महत्या

tata-steel-md-online-टाटा स्टील के एमडी ऑनलाइन में मैनेजमेंट ने किया साफ, टाटा स्टील में कर्मचारियों के दोपहिया वाहनों को ले जाने पर पूरी तरह लगेगा प्रतिबंध, फ्लैट और कांप्लेक्स का रंगरोगन का तय होगा समय, टीएमएच में बोन मैरो ट्रांस्प्लांट शुरू होगा, जाने क्या हुआ एमडी ऑनलाइन में

tata-steel-md-speaks-टाटा स्टील रिकॉर्ड प्रोडक्शन और मुनाफा से उत्साहित, टाटा स्टील के एमडी ने कहा-2030 तक 40 मिलियन टन का उत्पादन लक्ष्य निर्धारित था, डिमांड मजबूत हुआ, तो पहले ही उत्पादन बढ़ा दिया जायेगा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur mgm medical college anti ragging big action : एमजीएम मेडिकल कॉलेज में रैगिंग करने वाले 17 छात्र निष्कासित, जुर्माना भी लगा

Horoscope Know Your Day Tuesday 6th October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-मंगलवार 6 अक्टूबर 2026

jamshedpur mango bridge jaam-सोमवार को एक बजे से लेकर चार बजे तक मानगो पुल रहा जाम, तीन घंटे तक रेंगते रहे वाहन, परेशान रहे लोग

jamshedpur agrasen jayanti-अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन, गोलमुरी शाखा का अग्रसेन जयंती महोत्सव का भव्य आयोजन, शतरंज, क्विज व हनुमा चालीसा पाठ में बच्चों ने बढ़- चढ़कर लिया हिस्सा, विजेता प्रतिभागी 10 को होंगे पुरस्कृत

jamshedpur sikh samaj- पंथ प्रचारक भाई सरबजीत सिंह धुंधा और हजूरी रागी भाई मनिंदर सिंह शहर पहुंचे, रांची एयरपोर्ट पर मानगो कमिटी ने किया स्वागत

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur mgm medical college anti ragging big action : एमजीएम मेडिकल कॉलेज में रैगिंग करने वाले 17 छात्र निष्कासित, जुर्माना भी लगा

jamshedpur mango bridge jaam-सोमवार को एक बजे से लेकर चार बजे तक मानगो पुल रहा जाम, तीन घंटे तक रेंगते रहे वाहन, परेशान रहे लोग

jamshedpur agrasen jayanti-अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन, गोलमुरी शाखा का अग्रसेन जयंती महोत्सव का भव्य आयोजन, शतरंज, क्विज व हनुमा चालीसा पाठ में बच्चों ने बढ़- चढ़कर लिया हिस्सा, विजेता प्रतिभागी 10 को होंगे पुरस्कृत

jamshedpur sikh samaj- पंथ प्रचारक भाई सरबजीत सिंह धुंधा और हजूरी रागी भाई मनिंदर सिंह शहर पहुंचे, रांची एयरपोर्ट पर मानगो कमिटी ने किया स्वागत

jharkhand minister daughter last rituals : झारखंड की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की पुत्री तृषा सिंह के श्राद्धकर्म में मारवाड़ी सम्मेलन ने दी श्रद्धांजलि

jamshedpur police raid in bihar : गोलमुरी कैनरा बैंक डकैती को लेकर बिहार और बंगाल में छापामारी, होटलों में ठहरकर रेकी करने के बाद दिया था डकैती को अंजाम

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News