सरायकेला: सरायकेला- खरसावां जिला के ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र की विधायक सविता महतो ने विधानसभा सत्र के दौरान रांची में झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को उनके विधानसभा स्थित कार्यालय में पत्र देकर अनुमंडल अस्पताल चांडिल को चालू करने, कुकङु प्रखंड के तिरूलडीह उप स्वास्थ्य केन्द्र में चिकित्सकों की बहाली करने एवं चांडिल प्रखण्ड के चाउलिबासा अस्पताल भवन का निर्माण कराने की मांग की है. वहीं विधायक ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वास्थ्य मंत्री से उक्त कार्यों पर ध्यानाकृष्ट कराते हुए लोकहित में त्वरित कार्रवाई करने की मांग की गई है.(नीचे भी पढ़े)
विधायक ने कहा कि मंत्री जी ने अनुमंडल अस्पताल को जल्द ही चालू करने का आश्वासन दिया है. उन्होंने कहा कि तिरूलडीह उप स्वास्थ्य केन्द्र में जल्द ही चिकित्सक बहाली करने एवं चाउलिबासा स्वास्थ्य केन्द्र का भवन निर्माण कार्य जल्द शुरू करने का आश्वासन दिया. मालूम हो कि पूर्व में भी विधायक सविता महतो द्वारा विधानसभा में मामले को उठाया गया था. मौके पर आप्त सचिव काबलु महतो एवं समीर महतो भी उपस्थित थे.












