
जमशेदपुरः जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना अंतर्गत बारीडीह निवासी बलविंदर कौर पर पारिवारिक विवाद को लेकर उनके जेठ पुत्र राजा सिंह ने उनपर चाकू से हमला कर दिया. इधर घायल अवस्था में बलविंदर कौर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंची जहां उन्होंने अपना इलाज करवाया. घटना की जानकारी देते हुए बलविंदर कौर ने बताया कि उनके जेठ के बेटे राजा सिंह और उनके बहनों ने मिलकर उनके साथ मारपीट की है. इसके अलावा राजा सिंह ने उनके बेटों के साथ भी मारपीट की और उनकी पगड़ी खोल दी. बलविंदर कौर को चाकू से हाथ में चोट आई है. फिलहाल वह एमजीएम अस्पताल में अपना इलाज करवा रही है.



