
रांचीः सरकार ने धनबाद में छात्र- छात्राओं पर लाठीचार्ज करने के मामले में घिरे धनबाद के अनुमंडल पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार स्थानांतरित करते हुए पर्यटन कला खेलकूद विभाग में अवर सचिव के पद पर पदस्थापित किया गया. राज्य सरकार झारखंड प्रशासनिक सेवा के 12 अधिकारियों का स्थानांतरण-पदस्थापन किया है. इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गयी है. मुख्यमंत्री सचिवालय के संयुक्त सचिव राजकुमार गुप्ता को स्थानांतरित करते हुए संयुक्त सचिव सूचना प्रौद्योगिकी विभाग रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है. गुप्ता अपने कार्य के साथ विशेष कार्य पदाधिकारी जैप आईटी रांची के अतरिक्त प्रभार में भी रहेंगे.संयुक्त सचिव स्वास्थ्य विभाग जलेश्वर महतो को स्थानांतरित करते हुए संयुक्त सचिव परिवहन विभाग के पद पर पदस्थापित किया गया. अवर सचिव कार्मिक राज महेश्वरम को स्थानांतरित करते हुए एसडीओ गढ़वा बनाया गया. बीडीओ गिद्धौर पूनम कुजूर की सेवा ग्रामीण विकास से लेते हुए उन्हें एसडीओ बरही बनाया गया.कार्यपालक दंडाधिकारी रांची सदर राकेश रंजन को स्थानांतरित करते हुए सहायक निदेशक डॉ रामदयाल मुंडा जनजाति कल्याण शोध संस्थान रांची के पद पर पदस्थापित किया गया. एसडीओ गढ़वा जियाउल अंसारी को स्थानांतरित करते हुए कार्मिक विभाग का अवर सचिव बनाया गया. एसडीओ बरही अनिल कुमार यादव को स्थानांतरित करते हुए उन्हें अवर सचिव वित्त विभाग के पद पर पदस्थापित किया गया. एसडीओ धनबाद सुरेंद्र कुमार को स्थानांतरित करते हुए उन्हें अवर सचिव पर्यटन विभाग में पदस्थापित किया गया. एसडीओ रंका राजेश कुमार लिंडा को स्थानांतरित करते हुए अवर सचिव मंत्रिमंडल सचिवालय में निगरानी विभाग के पद पर पदस्थापित किया गया है. इनके अलावा, राज्य सरकार ने पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी आलोक कुमार को अगले आदेश तक बंशीधर नगर का एसडीओ बनाया है.




