• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Sunday, July 5, 2026
28 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home कारपोरेट व यूनियन

incab-industries-केबुल कंपनी को लेकर एनसीएलटी में हुई जबरदस्त सुनवाई, वेदांता और कई दावेदारों को लेकर हुई बहस, जानें

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : जमशेदपुर के बंद पड़े इंकैब इंडस्ट्रीज (केबुल कंपनी) को लेकर एनसीएलटी कोलकाता में सदस्यों बलराज जोशी और रोहित कपूर के बेंच में सुनवाई हुई. आरपी पंकज टिबरेवाल के अधिवक्ता ने शुक्रवार को सुनवाई के दौरान यह कहा कि वेदांता द्वारा 500 करोड़ रुपये का रेजोल्यूशन प्लान दिया गया है जिसे कमिटी ऑफ क्रेडिटर्स ने अनुमोदित किया है उसे सुना जाये. तथाकथित कमिटी ऑफ क्रेडिटर्स के रमेश घमंडी राम गोवानी की कंपनी कमला मिल्स, पेगासस और दूसरे लेनदारों ने उसका समर्थन किया. रमेश घमंडीराम गोवानी ने उनकी कंपनियों कमला मिल्स और फस्कवा इनवेस्टमेंट को कमिटी ऑफ क्रेडिटर्स में शामिल करने की मांग की. ट्रॉपिकल वेंचर्स के अधिवक्ता ने बेंच को बताया कि उनका पूरा दावा रिज्योल्युशन प्रोफेशनल ने मंजूर नहीं किया है. मजदूरों की ओर से अधिवक्ता अखिलेश श्रीवास्तव और आकाश शर्मा ने बेंच को बताया कि बेंच में उपस्थित तमाम लेनदारों के अलावे भी लेनदारों का एक समूह है, जो वास्तविक लेनदार हैं जिनकी दिल्ली उच्च न्यायालय के 6 जनवरी 2016 के आदेश के अनुसार सिर्फ 21.63 करोड़ रुपये की लेनदारी है जबकि रिज्योल्युशन प्रोफेशनल ने कमला मिल्स, फस्कवा इन्वेस्टमेंट, पेगासस और ट्रॉपिकल वेंचर्स जैसे फर्जी लेनदारों के साथ मिलीभगत कर 4000 करोड़ रुपये की फर्जी लेनदारी स्वीकृत की है. उन्होंने बेंच को बताया कि असली लेनदार इस बेंच के समझ नहीं आये हैं और फर्जी लेनदार इस बेंच के समझ अपना दावा पेश कर रहे हैं. उन्होंने इसी बिना पर कमिटी ऑफ क्रेडिटर्स की स्थापना को गैर कानूनी बताया है. चूंकि नये बेंच का गठन किया गया है. बेंच ने कहा कि अब नये सिरे से (डिनोवो) हियरिंग होगी. इस पर मजदूरों के अधिवक्ताओं ने बेंच से अनुरोध किया एनसीएलएटी के 4 जून 2021 के आदेश के अनुसार सुनवाई की जानी चाहिए. इस पर बेंच ने कहा कि वह सबसे पहले रिजोल्यूशन प्लान को सुनेगी और कोई भी आदेश पारित करने से पहले पिटीशन और बाकी तमाम आवेदनों को एनसीएलएटी और सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों के आलोक में सुनेगी. ज्ञातव्य है कि नये आरपी पंकज टिबरेवाल ने वही फर्जीवाड़ा किया है, जो शशि अग्रवाल ने किया था. इसके अलावे आईआरपी ने जमशेदपुर और पुणे की जमीन की मालिकाना और अद्यतन स्थिति के साथ भी फर्जीवाड़ा किया है और रमेश घमंडीराम गोवानी द्वारा इंकैब कंपनी के लूटे गये लगभग 300 करोड़ रुपये का कोई भी हिसाब नहीं दिया और उन्हीं कंपनियों की कमिटी ऑफ क्रेडिटर्स बनायी है, जिसके चलते एनसीएलएटी ने एनसीएलटी के 7 फरवरी 2020 के लिक्विडेशन आदेश को निरस्त करते हुए शशि अग्रवाल को हटाया और आईबीबीआई से शशि अग्रवाल के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उनके आरपी बनने की अर्हता को सदा के लिए समाप्त कर दिया. ज्ञातव्य यह भी है कि पंकज टिबरेवाल, रमेश घमंडी राम के साथ मिलकर फिर से लगभग 4000 करोड़ रुपये की फर्जी लेनदारी स्वीकार कर फर्जी लेनदारों की कमिटी ऑफ क्रेडिटर्स बनायी है ताकि कंपनी को लिक्विडेट कराकर कमला मिल्स, पेगागस, ट्रापिकल वेंचर्स आदि फर्जी लेनदारों द्वारा कंपनी की 3,000 करोड़ रुपये की परिसंपत्तियों की लूट का मार्ग प्रशस्त किया जा सके. सभी अन्य आवेदनों, जिसमें भगवती सिंह के कई आवेदन भी शामिल है कि अगली सुनवाई के लिए 22 अगस्त 2022 की तारीख मुकर्रर की. कर्मचारियों की तरफ से अधिवक्ता अखिलेश श्रीवास्तव और आकाश शर्मा ने हिस्सा लिया.

ADVERTISEMENT
Team Sharp Bharat B

Team Sharp Bharat B

Related Posts

Tata steel growth shop wage revision agreement : टाटा स्टील की तर्ज पर गम्हरिया के टिस्को ग्रोथ शॉप में बढ़ा वेतन, हुआ वेज रिवीजन समझौता, जानें कर्मचारियों को कितना हुआ लाभ
कारपोरेट व यूनियन

Tata steel growth shop wage revision agreement : टाटा स्टील की तर्ज पर गम्हरिया के टिस्को ग्रोथ शॉप में बढ़ा वेतन, हुआ वेज रिवीजन समझौता, जानें कर्मचारियों को कितना हुआ लाभ

June 26, 2026
Tata steel wage revision figure : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता से कंपनी पर पड़ेगा 1840 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, एनएस ग्रेड पर 1200 करोड़ रुपये और ओल्ड सीरीज पर 640 करोड़ रुपये कंपनी वेतन मद में खर्च करेगी, यह है वेज रिवीजन का पूरा आंकड़ा

June 25, 2026
tata steel wage revision agreement : टाटा स्टील के कर्मियों का हो गया वेज रिवीजन, कर्मचारी की हक की लड़ाई के लिए पत्नी को सीसीयू में छोड़कर आते जाते रहे अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु, अध्यक्ष ने कहा – हमने बेहतर समझौता किया, मजदूर नेता राकेश्वर पांडेय ने कहा – समझौता ऐतिहासिक

Next Post

tata-chairman-big-statement-टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन का बड़ा बयान, ब्रिटिश सरकार 1.5 बिलियन पाउंड सब्सिडी नहीं देगी तो टाटा स्टील का यूके प्लांट बंद होगा

Jamshedpur-Police-Line-Triple-Murder-Case : पुलिस लाइन तिहरे हत्याकांड का आज एसएसपी करेंगे खुलासा, कातिल प्रेमी गिरफ्त में, हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद

Jamshedpur-Police-Line-Triple-Murder-Case : पुलिस लाइन तिहरे हत्याकांड का आज एसएसपी करेंगे खुलासा, कातिल प्रेमी गिरफ्त में, हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद

jamshedpur-crime-diary-जमशेदपुर क्राइम डायरी-theft-1-उलीडीह में चोरी, theft-2-टेल्को में चोरी, adityapur-fraud-आदित्यपुर के उद्यमी से साइबर ठगी

jamshedpur-crime-diary-जमशेदपुर क्राइम डायरी-theft-1-उलीडीह में चोरी, theft-2-टेल्को में चोरी, adityapur-fraud-आदित्यपुर के उद्यमी से साइबर ठगी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur snatching – सिदगोड़ा में बदमाशों ने स्कूटी सवार भाई-बहन को ओवरटेक कर गिराया, बैग छीनकर भागे, एक को लोगों ने पकड़ा, भाई-बहन घायल, देखिए – video

Jamshedpur patient detected brain malaria effected : पोटका से गंभीर हालत में एमजीएम आई मरीज ब्रेन मलेरिया से पीड़ित, वरीय चिकित्सकों की सलाह पर हो रहा मरीज का इलाज  

Adityapur body recovered : आसंगी चेक डैम में डूबे दूसरे छात्र का शव भी हुआ बरामद, शनिवार दोपहर नहाने के दौरान डैम में डूब गये थे दो स्कूली छात्र

Jamshedpur cycle rally : झारखंड राज्य युवा आयोग की 22 किलोमीटर एचआइवी/एड्स जागरूकता साइकिल रैली आयोजित, पुरुष वर्ग में सरोज सुंडी व महिला वर्ग में सविता सरदार ने मारी बाजी, सभी 190 प्रतिभागियों को मिला सहभागिता प्रमाण पत्र

Horoscope Know Your Day Sunday 5th July 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- रविवार 5 जुलाई 2026

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur snatching – सिदगोड़ा में बदमाशों ने स्कूटी सवार भाई-बहन को ओवरटेक कर गिराया, बैग छीनकर भागे, एक को लोगों ने पकड़ा, भाई-बहन घायल, देखिए – video

Jamshedpur patient detected brain malaria effected : पोटका से गंभीर हालत में एमजीएम आई मरीज ब्रेन मलेरिया से पीड़ित, वरीय चिकित्सकों की सलाह पर हो रहा मरीज का इलाज  

Adityapur body recovered : आसंगी चेक डैम में डूबे दूसरे छात्र का शव भी हुआ बरामद, शनिवार दोपहर नहाने के दौरान डैम में डूब गये थे दो स्कूली छात्र

Jamshedpur cycle rally : झारखंड राज्य युवा आयोग की 22 किलोमीटर एचआइवी/एड्स जागरूकता साइकिल रैली आयोजित, पुरुष वर्ग में सरोज सुंडी व महिला वर्ग में सविता सरदार ने मारी बाजी, सभी 190 प्रतिभागियों को मिला सहभागिता प्रमाण पत्र

Jamshedpur ssp action : जमशेदपुर के एसएसपी देर रात इंस्पेक्शन करने निकले, सोनारी थाना में अचानक घुसे, सबके होश उड़े

Jamshedpur police action : जमशेदपुर में चापड़बाजी के खिलाफ अभियान, पकड़ाया बड़े पैमाने में चापड़

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News