जमशेदपुर : गोलमुरी पुलिस लाइन में हुए ट्रिपल मर्डर (तिहरे हत्याकांड) की गुत्थी सुलझ चुकी है.हत्यारा प्रेमी ही है जिसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद कर लिया गया है.प्रेमी को कांस्टेबल सबिता के कुछ दूसरे के साथ गहरी दोस्ती से ऐतराज था.कल ही एस एसपी ने बताया था सबिता के एक से ज्यादा प्रेमी थे.हत्या की वजह भी यही है. (नीचे भी पढ़ें)
एसएसपी के ड्राईवर से मिली अहम जानकारी
इस कांड में एसएसपी के ड्राईवर, सबिता के ससुराल के परिजन समेत छह लोग हिरासत में लिए गए थे जिनसे घंटों पूछताछ हुई.ससुराल के परिजनों की संलिप्तता साबित नहीं हुई. हुई पूछताछ में मामला साफ हो चुका है.एसएसपी प्रभात कुमार ने कहा है कि एसएसपी के ड्राईवर की हत्या में संलिप्तता नहीं लेकिन प्रेमी होने की बात स्वीकारी है.साथ ही उससे मिली अहम जानकारी से कातिल प्रेमी तक पुलिस पहुंच पाई और हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद हुआ. (नीचे भी पढ़ें)
नशीला पदार्थ खिलाकर हत्या की आशंका, बिसरा रखा गया सुरक्षित
जिस तरह से हत्या को अंजाम दिया गया और पड़ोसियों को भनक नहीं लगी उससे इस बात को बल मिलता है कि नशीला पदार्थ खाने में मिलाकर बेहोश कर दिया होगा.जिस तरह से तीनों लाशों पर चाकू या तेज हथियार से मारने के जगह जगह निशान हैं और घटनास्थल पर संघर्ष के कोई चिन्ह नहीं मिले है उससे यही प्रथम दृष्ट्या प्रतीत होता है कि बेहोशी की हालत में ही हत्या की गई होगी. यही वजह रही होगी कि आस पास किसी ने कोई आवाज़ नहीं सुनी.अगर हत्यारे ने बेहोश नहीं किया होगा तब हत्यारे ने अकेले नहीं कुछ लोगों के साथ मिलकर हत्या की होगी. (नीचे भी पढ़ें)
क्या है घटना
बीते रात यानि गुरूवार की रात जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित पुलिस लाईन के फ्लैट में कांस्टेबल सबिता, बेटी गीता हेंम्ब्रम और मां लखिया मूर्मू की लाशें मिली जिससे सभी सन्न रह गए.चाकू या किसी चीज़ से तीनों की हत्या कर दी गई..और हत्यारा बाहर से दरवाज़ा बंद करके चला गया.दो दिनों तक ड्यूटी न आने पर दोस्तों और फोन न उठाने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की तब ये मंज़र सामने आया.घटना की सूचना पर एसएसपी प्रभात कुमार और वरीय पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए थे.वहीं रांची से एफ एस एल की टीम आधी रात को पहुंची.







