• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Saturday, September 5, 2026
25 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home कारपोरेट व यूनियन

income-tax-department-meets-with-business-community-जमशेदपुर में व्यापारियों और उद्यमियों ने की अहम बैठक, आयकर के नियमों के अनुपालन में चूक होने से लग सकता है हर्जाना, आयकर विभाग ने दी नये नियमों की जानकारियां

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में आयकर विभाग के आउटरीच प्रोग्राम के तहत ’वर्तमान समय में आयकर’ विषय पर एक सेमिनार सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री और जमशेदपुर चार्टर्ड एकाउंटेंट सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में चैम्बर भवन में आयोजित किया गया. सेमिनार में मुख्य अतिथि के रूप में आयकर आयुक्त जीएन मकवाना, आईआरएस और विशिष्ट अतिथि के रूप में सहायक आयुक्त विनोद कुमार अग्रवाल एवं आयकर के अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे. सर्वप्रथम सीए दिलीप गोलेच्छा द्वारा अतिथियों को परिचय कराया गया तत्पश्चात स्वागत भाषण अध्यक्ष विजय आनंद मूनका द्वारा दिया गया. इसके बाद अनिल अग्रवाल, अध्यक्ष, जमशेदपुर सीए सोसायटी एवं सीए कौशलेन्द्र दास, सचिव, जमशेदपुर सीए सोसायटी ने अतिथियों को पुष्प गुच्छ से सम्मानित किया. आयकर विभाग से सेमिनार में एसीआईटी एके गुप्ता, आईटीओ सिद्धांत कुमार पांडे एवं सत्येन्द्र कुमार, आईटी इंस्पेक्टर संतोष कुमार रॉय, अजीत कुमार, एवं नरेन्द्र कुमार कर्ण उपस्थित थे. नितेश धूत, मुकेश मित्तल, सांवरमल शर्मा, भरत मकानी, सीए सुगम सरायवाला, अंशुल रिंगसिया अधिवक्ता एवं सीए अक्षय जैन द्वारा विभाग से आये अन्य अधिकारियों को पुष्प देकर उनका स्वागत किया गया. विषय प्रवेश एवं संचालन उपाध्यक्ष, वित्त एवं कराधान दिलीप गोलेच्छा ने करते हुये विभाग को उनकी नई पहल के लिये धन्यवाद प्रेषित किया. मुख्य अतिथि एवं वक्ता आयकर विभाग के आयुक्त जीएन मकवाना, ने उपस्थित व्यवसायी, उद्यमियों और प्रोफेशनल्स को संबोधित करते हुये आयकर के बदलते परिवेश पर विषय पर विस्तृत रूप में चर्चा करते हुये कहा कि आयकर के नियमों में हुये बदलावों से आज व्यवसाय एवं उद्योगों काफी प्रभाव पड़ा है. उन्होंने जमशेदपुर के व्यवसायियों के टैक्स अनुपालन के प्रति रवैये की तारीफ की. इसके बाद सत्येन्द्र कुमार, आईटीओ द्वारा एक वृहत प्रेजेंटेशन पावर प्वाइंट के माध्यम से दिया गया. इसमे उन्होंने सरकार के बढ़ते आय और व्यय के पैटर्न को दर्शाया. उन्होंने टैक्स कलेक्शन के मूल सिद्धांतों पर भी चर्चा की. इसके बाद उन्होंने नये 26 एएस फॉर्म तथा एनुअल इंफॉर्मेशन स्टेटमेंट (एआईएस) के बारे में वृहद जानकारी दी. तत्पश्चात् फेसलेश एसेसमेंट के बारे में बताते हुये उन्होंने बताया कि किस प्रकार नये प्रारूप में करदाता एवं कर अधिकारी बिना एकदूसरे को जाने एवं मिले एसेसमेंट की प्रक्रिया को पूरा करते हैं. उन्होंने फेसलेश एसेसमेंट के लाभ के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी. प्रेजेंटेशन के अंतिम भाग में सरकार द्वारा प्राप्त आयकर राजस्व का किस प्रकार विभिन्न क्षेत्रों में जैसे कि हेल्थकेयर शिक्षा एवं इंफ्रास्ट्रक्चर में प्रयोग किया जाता है तथा आयकर विभाग का देश की तरक्की में योगदान पर जानकारी दी. कार्यक्रम के अंत में इंटरेक्टिव सेशन में उपस्थित अधिकारियों द्वारा व्यवसायियों एवं कर प्रोफेशनल्स के सवालों का जवाब दिया गया. सीए जगदीश खंडेलवाल ने नये प्रारूप में क्षेत्राधिकार संबंधित सवाल पूछा. उन्होंने यह भी कहा कि फेसलेश एसेसमेंट की वजह से कर मुकदमों में काफी इजाफा हो गया है तथा विभाग को इसका निराकरण करना चाहिए. वरीय अधिवक्ता खजांचीलाल मित्तल ने चालान में समयावधि संबंधित गलती होने पर सुधार संबंधित मार्गदर्शन मांगा. किशोर गोलछा, कोषाध्यक्ष ने विभाग से अपील की कि परिवार की परिभाषा का विस्तार किया जाना चाहिए एवं निकटवर्ती संबंधों को भी इसके दायरे में लाना चाहिए. नितेश धूत, उपाध्यक्ष ने कहा कि प्रॉपर्टी के सर्किल रेट एवं मार्केट रेट में कई बार फर्क होता है किन्तु इसे विभाग नहीं मानता है। इसका समाधान निकाला जाना चाहिए. सचिव, पीयूष चौधरी ने आग्रह किया कि विभाग को करदाताओं का टैक्स-बेस बढ़ाने के लिये कदम उठाने चाहिए एवं पूर्व करदाताओं पर से टैक्स भुगतान का दबाव कम करना चाहिए. इसके अलावा और भी कई व्यवसायियों ने अपनी जिज्ञासाओं एवं सुझावों को विभाग के समक्ष रखा जिनका कि सहायक आयुक्त विनोद अग्रवाल ने एक-एक कर जवाब दिया तथा व्यवसायियों के सुझावों को सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन दिया. सेमिनार के अंत में विभाग की तरफ से सिद्धांत कुमार पांडे ने चैम्बर पदाधिकारियों एवं मौजूद व्यवसायियों, उद्यमियों एवं प्रोफेशनल्स को धन्यवाद दिया. अंत में मानद महासचिव मानव केडिया ने विधिवत धन्यवाद ज्ञापन दिया. कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष जीआर गोलछा, सुरेश सोंथालिया, जमशेदपुर कॉमर्शियल टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वासुदेव चटर्जी, वरिष्ठ चार्टर्ड एकाउंटेंट गोपाल हरलालका, अधिवक्ता सतीश सिंह, दिलीप कुमार, बीएन शर्मा, विपिन अडेसरा, मनोज अग्रवाल, विनोद शर्मा, भरत वसानी, सत्यनारायण अग्रवाल, पारस अग्रवाल, श्रवण देबुका, सीए पीएन संघारी, बिशन अग्रवाल, पवन पेरीवाल, आनंद अग्रवाल, के अलावा भारी संख्या व्यवसायी, उद्यमी एवं प्रोफेशनल्स उपस्थित थे.

Team Sharp Bharat B

Team Sharp Bharat B

Related Posts

Tata steel mines bonus : टाटा स्टील के झरिया व वेस्ट बोकारो के कर्मियों में बंटेगा 82 करोड़ रुपये बोनस, विधायक अनूप सिंह ने मैनेजमेंट के साथ किया बोनस समझौता, टुन्नु चौधरी के घर पहुंचे, कहीं यह बात, देखिये – video
कारपोरेट व यूनियन

September 3, 2026
Tata steel growth shop bonus : टाटा स्टील ग्रोथ शॉप के कर्मचारियों को मिलेगा अधिकतम 3 लाख 30 हजार तक का बोनस, हुआ समझौता
कारपोरेट व यूनियन

Tata steel growth shop bonus : टाटा स्टील ग्रोथ शॉप के कर्मचारियों को मिलेगा अधिकतम 3 लाख 30 हजार तक का बोनस, हुआ समझौता

September 3, 2026
Tata power new development : टाटा पावर ने एनसीआर के बिजली बुनियादी ढांचे को किया मजबूत, 162 सीकेएम ट्रांसमिशन लाइनों और 1,000 एमवीए सबस्टेशन से लैस 400 केवी जलपुरा-खुरजा ट्रांसमिशन कॉरिडोर शुरू

Next Post
kolhan-big-incident-राजनगर में तीन साल की बेटी के साथ माँ ने लगाई फांसी, दोनो की लाश पेड़ पर लटका मिला

kolhan-big-incident-राजनगर में तीन साल की बेटी के साथ माँ ने लगाई फांसी, दोनो की लाश पेड़ पर लटका मिला

adityapur-road-accident-fact-report-आदित्यपुर-कांड्रा से लेकर सरायकेला की सड़कें यूंही नही बनी खूनी, जाने इसके पीछे की असल कहानी, sharpbharat.com की खोजपूर्ण रिपोर्ट

adityapur-road-accident-fact-report-आदित्यपुर-कांड्रा से लेकर सरायकेला की सड़कें यूंही नही बनी खूनी, जाने इसके पीछे की असल कहानी, sharpbharat.com की खोजपूर्ण रिपोर्ट

Jamshedpur : शहर में चोरों का आतंक जारी, अब परसुडीह में महिला के बंद घर से 90 हजार की चोरी, मामला दर्ज

Jamshedpur : शहर में चोरों का आतंक जारी, अब परसुडीह में महिला के बंद घर से 90 हजार की चोरी, मामला दर्ज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur hungama : जुगसलाई में दो समुदाय के लोगों में बवाल, पुलिस को चलानी पड़ी गोली, देखिये – video

Jamshedpur krishna janmashtami – सूर्य मंदिर समिति के तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के अंतिम दिन बाल राधा-कृष्ण सजाओ प्रतियोगिता एवं सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का हुआ फाइनल, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने विजेता प्रतिभागियों को किया पुरुस्कृत

Jamshedpur anil modi espresses gratitude : भाजपा नगर निकाय प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक बनाने पर अनिल मोदी ने जताया आभार

Jamshedpur rural theft accused arrested : बोड़ाम क्षेत्र में एस्बेस्टस की छत काट कर दुकानों में चोरी का आरोपी पुरुलिया से गिरफ्तार, मामले के पांच अन्य आरोपियों की धरपकड़ के लिए पूछताछ जारी

Jamshedpur rural accident death : बोड़ाम के जिलिंगडुंगरी में मोपेड दुर्घटना के कारण सवार युवक की मौत, परिजनों का आरोप – स्थानीय लोगों की मारपीट के कारण हुई युवक ही मृत्यु

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur hungama : जुगसलाई में दो समुदाय के लोगों में बवाल, पुलिस को चलानी पड़ी गोली, देखिये – video

Jamshedpur krishna janmashtami – सूर्य मंदिर समिति के तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के अंतिम दिन बाल राधा-कृष्ण सजाओ प्रतियोगिता एवं सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का हुआ फाइनल, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने विजेता प्रतिभागियों को किया पुरुस्कृत

Jamshedpur anil modi espresses gratitude : भाजपा नगर निकाय प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक बनाने पर अनिल मोदी ने जताया आभार

Jamshedpur rural theft accused arrested : बोड़ाम क्षेत्र में एस्बेस्टस की छत काट कर दुकानों में चोरी का आरोपी पुरुलिया से गिरफ्तार, मामले के पांच अन्य आरोपियों की धरपकड़ के लिए पूछताछ जारी

Jamshedpur rural accident death : बोड़ाम के जिलिंगडुंगरी में मोपेड दुर्घटना के कारण सवार युवक की मौत, परिजनों का आरोप – स्थानीय लोगों की मारपीट के कारण हुई युवक ही मृत्यु

Jamshedpur parsudih ps supervision : जमशेदपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक ने परसुडीह थाने का किया औचक निरीक्षण, पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को दिये जरूरी दिशा-निर्देश

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News