
जमशेदपुर : कोरोना के बढ़ते मामले की रोकथाम के लिए प्रशासन काफी सतर्क है. चाहे वो बाजार हो या रेलवे स्टेशन मास्क का खासा ध्यान रखा जा रहा है. इसी के साथ आज रेलवे बोर्ड ने आदेश जारी कर कहा है कि कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है. इसलिए दूसरे यात्रियों के बचाव के लिए जरूरी है कि ट्रेनों में यात्रा करने वाले और स्टेशन परिसर में प्रवेश करने वाले यात्री मास्क या फेस शील्ड का उपयोग अवश्य करें. जिन यात्रियों को नियम का उल्लंघन करते हुए पकड़ा गया तो उन्हें रेलवे के स्वच्छता कानून 2012 के तहत रेलवे के अधिकारी ऐसे यात्रियों पर कार्रवाई किया जाएगा और जुर्माना लिया जाएगा. बता दें कि रेलवे बोर्ड द्वारा किसी भी यात्री को बिना मास्क के पकड़ा गया तो उनसे 500 रुपये का जुर्माना लिया जाएगा.













