
जमशेदपुर : कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच कोरोना से प्रभावित लोगों को बचाने के लिए कोरोना पर विजाय पा चुके कोरोना वारियर अब सामने आने लगे हैं, आज छह लोगों ने कोरोना पीड़ित लोगों की जीवन रक्षा के लिए कॉन्वाल्सेन्ट प्लाज्मा का दान किया। सदर अस्पताल व शहर के नेत्र चिकित्सक डॉ विवेक केडिया ने जहां अपना पांचवी बार प्लाज्मा दान किया, वहीं टाटा स्टील कर्मचारी अंशु कुमार सिन्हा ने चौथी बार तथा उमाकान्त पाण्डे ने तीसरी बार प्लाज्मा दान किया। इनके साथ ही ओ.वी. अभिषेक, विक्की एवं मनीष ने पहली बार प्लाज्मा का दान किया। प्लाज्मा डोनर्स का उत्साह बढ़ाने के लिए जमशेदपुर ब्लड बैंक के प्रशासक संजय चौधरी, जिला प्लाज्मा डोनेशन नोडल पदाधिकारी परिक्ष्यमान उपसमाहर्ता स्मिता नागेशिया, रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह के साथ प्लाज्मा डोनेशन प्रभारी प्रभुनाथ सिंह उपस्थित थें। उन्होने सभी प्लाज्मा दाताओं को स्मृति चिन्ह के साथ प्रमाणपत्र प्रदान किया तथा पीड़ित मानवता की सेवा के प्रति उनका आभार जताया।












