
रामगोपाल जेना
चक्रधरपुर : प्राचार्य वित्त सलाहकार/दक्षिण पूर्व रेलवे द्वारा चक्रधरपुर मंडल के सभी कर्मचारियों का मार्च महीने के वेतन में ओवरटाइम, यात्रा भत्ता, रात्रि ड्यूटी भत्ता, सीटीसी और किलोमीटर भत्ता का भुगतान रोकने के संदेश पर रेलवे मेंस कांग्रेस भड़क गया है. मेंस कांग्रेस के मंडल संयोजक शशि मिश्रा ने गुरुवार को चक्रधरपुर मंडल के वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी एके महापात्रा से मिलकर इसका विरोध किया और मांग की कि जिन मदो में फण्ड उपलब्ध है, उस मद का भुगतान रोकना सही नही है क्योंकि 31 मार्च को फण्ड लैप्स हो जाएगा और कर्मचारियों का बकाया बढ़ता रहेगा. ज्ञात हो कि रेलवे बोर्ड द्वारा निर्धारित लक्ष्य से ज्यादा माल ढुलाई करने वाला मंडल में रनिंग कर्मचारियों से बीच ऑफ रेस्ट में काम कराकर उनका बीआरए का पेमेंट आज तक नही दिला पाया. शशि मिश्रा ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी मेंस कांग्रेस के महासचिव को भेज कर इस ज्वलंत मुद्दे पर जोनल अधिकारियों से बात कर इसे रद्द कराए. श्री मिश्रा ने बताया कि ज़ोन में तैनात वरीय अधिकारियों को चक्रधरपुर मंडल वस्तुस्थिति से वाकिब नही है कि कर्मचारियों के अभाव में किस तरह अपना कार्य का निष्पादन कर रहे. वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी ने मेंस कांग्रेस का मांगपत्र को वरीय मंडल वित्त प्रबंधक के पास अग्रषित कर दिए.






