
जमशेदपुर : त्योहारी सीजन में लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए भारतीय रेल ने स्पेशल ट्रेन चलाने के साथ-साथ कई ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने का फैसला लिया है. रेलवे द्वारा काचेगुड़ा टाटा के बीच छह अप्रैल से एक जोड़ी स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा. इसके लिए रेलवे ने पुरी तैयारी कर ली है. ट्रेन नंबर 07438 काचेगुड़ा-टाटानगर का परिचालन 6 अप्रैल से 29 जून तक होगा. यह ट्रेन प्रत्येक सोमवार को काचेगुड़ा स्टेशन से दोपहर एक बजे रवाना होगी जो कि मंगलवार की रात 7 बजकर 45 मिनट में टाटानगर पहुंचेगी जबकि ट्रेन संख्या 07439 टाटानगर-काचेगुड़ा 7 अप्रैल मंगलवार रात 10.50 बजे टाटानगर से रवाना होगी जो की गुरुवार सुबह 5 बजे काचेगुड़ा पहुंचेगी. इसमें कुल 19 कोच होंगे. साथ ही रेलवे एक अप्रैल से हावड़ा जगदलपुर में एक फस्ट एसी, एक सकेंड एसी और एक थर्ड एसी कोच लगाएगी वहीं जालिंयावाला बाग एक्सप्रेस में वेटिंग लिस्ट को कम करने के लिए भी अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे.
कोरोना को लेकर रेलवे पूरी तरह एलर्ट
कोरोना वायरस को लेकर भी भारतीय रेल पूरी तरह एलर्ट है. इस एलर्ट को लेकर जगह-जगह स्टेशनों में चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति की जा रही है. अगर कोई ऐसा मरीज आता है तो उसको किस तरह आइसोलेशन में लेकर किस तरह उनका इलाज कराना है और किस तरह पूरे यात्रियों से अलग किया जाना है, इसको लेकर भी ट्रेनिंग दी गयी है. इसको लेकर सरकार की ओर से विशेष कदम उठाया गया है. बकायदा सबको एक सरकुलर भी जारी किया गया है, जिसको लेकर रेलवे को अलर्ट पर रहने को कहा गया है.

















