
जमशेदपुर : ऑल इंडिया तंबाकू टैबू फाउंडेशन (एआईटीटीएफ) द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पुलवामा में हुए शहीद जवानो के पावन स्मृति में सदर अस्पताल खास महाल स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इस रक्तदान शिविर का विधिवत उद्घाटन अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टर डॉ आर के पांडा, डॉ आलोक कुमार, हॉस्पिटल मैनेजर निशांत कुमार, हॉस्पिटल क्वालिटी मैनेजर मौसमी पांडे, हेल्थ प्रशिक्षक प्रेमा माडी एवं ब्लड बैंक के स्टाफ संध्या कुमारी, संयोगित कुमारी ने संयुक्त रूप से किया. इस रक्तदान शिविर में कुल 53 यूनिट रक्त संग्रह की गई. जिसे जेल बंदी मरीज, प्रसूति माता, डायलिसिस मरीज एवं अन्य जरूरतमंद मरीज के लिए संरक्षित की गई है. (नीचे भी पढ़ें)
संस्था के अध्यक्ष सनी सानंद ने कहा कि किसी भी मरीज को कभी भी खून की आवश्यकता हो तो हमारे संस्था के केंद्रीय कार्यालय सोनारी थाना के नजदीक किसी भी समय संपर्क कर सकते हैं. उनका हर संभव मदद की जाएगी. संस्था के महासचिव जितेश कुमार ने आए हुए सभी रक्तदाताओं का आभार प्रकट करते हुए कहा कि संस्था नशा उन्मूलन, रक्तदान के साथ-सथ रोड सेफ्टी पर भी उल्लेखनीय कार्य करते आ रही है. इसी के तहत संस्था का आगामी प्रयास सभी हाईवे में फर्स्ट ऐड की सुविधा निशुल्क प्रदान करने की है ताकि दुर्घटनागस्त लोगों को मौके पर ही प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध हो सके. इस विषय पर यथाशीघ्र कार्य आरंभ की जाएगी. कार्यक्रम को सफल बनाने में राहुल कुमार मैं अपना उल्लेखनीय योगदान दिया.





