
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो की अगुवाई में जमशेदपुर के एसएसपी डॉ एम तमिल वाणन से बागबेड़ा में ताश खेलने को लेकर 6 फरवरी को बागबेड़ा थाना घेराव में बागबेड़ा कॉलोनी के प्रबुद्ध एवं बुजुर्ग निर्दोष कई लोगों का झूठे मुकदमे में नाम आने पर जिला भाजपा अध्यक्ष गुंजन यादव, सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, जिला भाजपा नेता सुबोध झा, समाजसेवी अजय ओझा विनोद सिंह, राजेंद्र कुमार एसएसपी से मिले. बागबेड़ा थाना घेराव के क्रम में बागबेड़ा कॉलोनी रामनगर पोस्तोनगर प्रधान टोला क्षेत्रों के बुजुर्गों एवं नौजवान कुछ निर्दोष लोगों पर झूठा मुकदमा दर्ज किया गया है. सांसद विद्युत वरण महतो को एसएसपी जमशेदपुर ने आश्वस्त किया कि किसी भी निर्दोष लोगों को नहीं फंसाया जाएगा और निष्पक्ष जांच कर समस्या का समाधान किया जाएगा. एसएसपी ने डीएसपी को इस मसले का अनुसंधान कर समस्या का निदान करने को कहा. बागबेड़ा के बजरंगी खेल मैदान में वर्षों से टाटा स्टील, ट्यूब डिवीजन, सरकारी नौकरी से अवकाश प्राप्त किए रिटायर हुए बुजुर्ग एवं सज्जन व्यक्ति द्वारा समय व्यतीत करने एवं मनोरंजन के रूप में 35 वर्षों से ताश खेले जा रहे हैं. बागबेड़ा क्षेत्रों में बुजुर्गों के लिए कोई ऐसी व्यवस्था नहीं है. जहां पर बुजुर्ग अवकाश प्राप्त करने के बाद अपना समय व्यतीत कर सकें. बागबेड़ा के तमाम पंचायत समिति वार्ड सदस्य मुखिया एवं बागबेड़ा कॉलोमी के सैकड़ों लोगों ने हस्ताक्षर कर सांसद विद्युत वरण महतो के तरफ से मांग पत्र एसएसपी को सौंपा गया.






