
जमशेदपुर : झामुमो नेता गोपाल महतो फैंस क्लब की ओर से जमशेदपुर के पुराना सोनारी में सफाइकर्मियों को कोरोना काल में अच्छे कार्य करने को लेकर सम्मानित किया गया एवं साथ ही साथ उन सभी के बीच नाश्ता, मास्क, पानी का बोतल देकर उत्साह बढ़ाया गया. गोपाल महतो ने कहा कि कोरोना काल में सभी सफाई कर्मियों ने बहुत अच्छी तरह से अपने कार्यों का निर्वह्न किया है. सफाई कर्मियों द्वारा अपने जान को जोखिम में डालकर भी दूसरे की सेवा के लिए तत्पर थी इसलिए इन सभी को तहे दिल से धन्यवाद देना जरूरी है. इस मौके पर मुख्य रूप से गोपाल महतो फैंस क्लब के मुख्य संजोयक गोपाल महतो, गोविंदा चालक, राकेश रजक, मनिल महतो, रोहित लोहार, रॉकी सरदार, राहुल वर्मा, शिवा वर्मा, चंदन महतो आदि उपस्थित थे.





