जमशेदपुर : भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम, राम मनोहर लोहिया नेत्रालय द्वारा चिमनलाल भालोटिया सेवा संस्थान, राजस्थान सेवा सदन तथा जिला ग्रामीण स्वास्थ्य समिति के सहयोग से 592वां नेत्र शिविर समाजसेवी रेणु गोयल के प्रायोजन में 19 से 21 दिसम्बर तक आयोजित होगा। 19 दिसम्बर को नेत्र रोगियों के आंखों की जांच की जायेगी, 20 दिसम्बर को मोतियाबिन्द ग्रस्त नेत्र रोगियों के आंखों का ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण होगा तथा 21 दिसम्बर को ऑपरेशन कराये मरीजों के आंखों की पट्टी खोलकर अंतिम जांच की जायेगी तथा उन्हें दवा, चश्मा व उपहार प्रदान कर विदा किया जायेगा। उक्त जानकारी रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने प्रदान किया। (अगली खबर नीचे पढ़ें)
जमशेदपुर : प्लाज्मा डोनेशन अभियान में टाटा स्टील कर्मी प्रशान्त साहू ने दूसरी बार अपना प्लाज्मा डोनेशन किया। अब तक उन्होने 6 बार रक्तदान भी किया है। रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के एसडीपी एवं प्लाज्मा डोनेशन प्रभारी प्रभुनाथ सिंह ने जमशेदपुर ब्लड बैंक की टीम के साथ उपस्थित रहकर उनका उत्साह बढाया तथा उन्हें प्रमाणपत्र व स्मृति चिन्ह प्रदान किया। जिला प्रशासन, रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम तथा जमशेदपुर ब्लड बैंक के तत्वावधान में 198 बार कोविड-19 मरीजों के लिए प्लाज्मा डोनेशन हुआ, जिसके माध्यम से 396 यूनिट प्लाज्मा जरूरतमंद मरीजों को न सिर्फ जमशेदपुर में बल्कि रांची के अस्पतालों में भी भर्ती कोविड-19 के मरीजों को उपलब्ध कराया गया। इस अभियान को चलाने के लिए जिला के उपायुक्त सह अध्यक्ष रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम सूरज कुमार ने तीन सदस्यीय कमिटी का गठन किया, जिसमें परिक्ष्यमान उपसमाहर्ता स्मिता नागेशिया को नोडल पदाधिकारी के रूप में कमान सौंपने के साथ ही रेड क्रॉस सोसाईटी पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह को संयोजक तथा जमशेदपुर ब्लड बैंक के प्रशासक संजय चौधरी को तकनीकी प्रमुख के कार्यान्वित किया, इस प्रयास के कारण पूरे राज्य में जमशेदपुर का प्लाज्मा डोनेशन अभियान सबसे सफल रहा। अभी भी जरूरत के अनुसार कोविड-19 मरीजों के लिए कोरोना से जीतने वाले योद्धा रूपी प्लाज्मा डोनर आगे बढ़कर जमशेदपुर ब्लड बैंक में अपना प्लाज्मा डोनेशन कर रहे हैं।