खबरpresident-of-india-election-भाजपा ने झारखंड की पहली महिला राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को बनाया राष्ट्रपति...
spot_img

president-of-india-election-भाजपा ने झारखंड की पहली महिला राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को बनाया राष्ट्रपति उम्मीदवार, द्रौपदी का राष्ट्रपति बनना लगभग तय, जानें द्रौपदी मुर्मू के बारे में

राशिफल

रांची/नयी दिल्ली : झारखंड की पूर्व राज्यपाल और ओड़िशा की रहने वाली द्रौपदी मुर्मू को भाजपा ने एनडीए का साझा उम्मीदवार घोषित कर दिया है. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उनको राष्ट्रपति के नाम की घोषणा कर दी. यूपीए की ओर से विपक्ष का साझा उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को घोषित करने के बाद द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति का उम्मीदवार घोषित कर दिया. वे झारखंड में बतौर राज्यपाल करीब छह साल तक रह चुकी है. इससे पहले वर्ष 2000 से 2004 तक ओड़िशा विधानसभा में रायरंगपुर से विधायक और राज्य सरकार में मंत्री रही थी. वो पहली ओड़िया नेता हैं, जिन्हें किसी भारतीय राज्य की राज्यपाल नियुक्त किया गया था. इसके बाद अब उनको राष्ट्रपति का उम्मीदवार बनाया यगा है. वो भाजपा और बीजू जनता दल की गठबंधन की सरकार में 6 मार्च 2000 से 6 अगस्त 2002 तक वाणिज्य और परिवहन के लिए स्वतंत्र प्रभार की राज्य मंत्री और 6 अगस्त 2002 से 16 मई 2004 तक मतस्य पालन और पशुपालन संसाधन विकास मंत्री रही है. वे पहली महिला थी, जिनको झारखंड का र्जयपाल बनाया गया था. वे रमादेवी महिला महाविद्यालय से जुड़ी रही है और साफ सूथरी छवि की उम्मीदवार रही है. द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्रपति बनना लगभग तय माना जा रहा है क्योंकि भाजपा और एनडीए के पास सारे आंकड़े मौजूद है और आदिवासी चेहरा है.

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading