जमशेदपुर : दी इंस्टीच्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया के इस्टर्न इंडिया रीजनल काउंसिल के चेयरमैन के पद पर बिशाल हरलालका की नियुक्ति हुई है. उन्होंने इस पदभार को संभाल लिया. उनके साथ वाइस चेयरमैन सतीश कुमार और सचिव संतोष कुमार ने भी पदभार संभाल लिया. रीजनल काउंसिल से नये चेयरमैन बिशाल हरलालका ने सहयोग की अपील की. इस दौरन पूर्व चेयरमैन अजय सारस्वत, मोहित साव समेत तमाम पदाधिकारियों से सहयोग करने की अपील की. पूर्वोत्तर भारत के अधीन भुवनेश्वर, धनबाद, गुवाहाटी, हुगली, जमशेदपुर, पटना, रांची और सिलीगुड़ी आता है.




