
जमशेदपुर : विश्व योगा दिवस के अवसर पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने एग्रिको स्थित अपने आवास पर योग किया. वैसे कोरोना महामारी के कारण पूर्व मुख्यमंत्री ने सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए अपने आवास के सभागार में अकेले योग किया. वहीं उन्होंने योग दिवस के अवसर पर पूरे देश के साथ झारखंड वासियों को योग दिवस की बधाई दी. उन्होंने कहा कि योग करने से शरीर पूरी तरह से स्वस्थ रहता है. वहीं पूर्व मुख्यमंत्री ने हरएक व्यक्ति को योग करने के आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि अगर सभी लोग योग नियम से करेंगे तो कोरोना नामक महामारी से भी इसी के माध्यम से जीत हासिल की जाएगी. वहीं उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि करें योग रहे निरोग.

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा दिनेशानंद गोस्वामी ने किया योगासन
बहरागोड़ा : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिनेशानंद गोस्वामी ने अपने आवास पर योगासन किया.मौके पर उन्होंने कहा कि योगासन से हमे काफी फायदा होता है.लगातार योगासन करने से शरीर और मस्तिष्क दुरुस्त रहता है. कहा कि नित्य योगाभ्यास करने से शरीर फिट रहता है और हमें तनाव से मुक्ति मिलती है .उन्होंने युवाओं से आह्वान किया है कि एक घंटा समय अपने शरीर के लिए रखें और नित्य योगाभ्यास करें इससे युवा वर्ग तनाव से मुक्ति पाएंगे और शरीर भी ठीक रहेगा.






