• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Sunday, September 13, 2026
31 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

isl football – होमग्राउंड में जेएफसी को चेन्नइयन एफसी ने ड्रा पर रोका, 2-2 से मैच हुआ ड्रा

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : चेन्नइयन एफसी ने शनिवार को हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2022-23 के मैच वीक 14 मुकाबले में दो गोल से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करके मेजबान जमशेदपुर एफसी को 2-2 के ड्रा पर रोक दिया. जमशेदपुर के जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गए इस मैच में चेन्नइयन एफसी के लेफ्ट-बैक आकाश सांगवान को मजबूत डिफेंडिंग और बाएं छोर से अटैकिंग प्रभाव दिखाने और बराबरी के गोल में सहायता प्रदान करने लिए हीरो ऑफ द मैच घोषित किया गया. इस ड्रा के बाद मुख्य कोच थॉमस ब्रैडरिक के मरीना मचान्स सातवें स्थान पर बने हुए हैं. चेन्नइयन एफसी के 12 मैचों में चार जीत, तीन ड्रा और पांच हार से 15 अंक हो गए हैं. वहीं, इस परिणाम के बाद मुख्य कोच ऐडी बूथ्रॉयड के रेड माइनर्स दसवें स्थान पर बने हुए हैं. जमशेदपुर एफसी के 13 मैचों में एक जीत, तीन ड्रा और नौ हार से छह अंक हैं. मैच का पहला गोल 17वें मिनट में आया, जब ऋत्विक दास ने जमशेदपुर एफसी को शुरुआती बढ़त दिलाते हुए स्कोर 1-0 कर दिया. अटैकिंग थर्ड पर डेनियल चीमा चुक्वु और राफेल क्रिवेलारो के बीच वन टच पासिंग से हमला बना. राफेल से बॉक्स के अंदर थ्रू-पास लेने के बाद ऋत्विक ने दूसरे टच पर दाहिने पैर से गेंद को दूसरे पोस्ट दिशा दिखाकर गोल लाइन के पार पहुंचा दिया जबकि चेन्नइयन के गोलकीपर सामिक मित्रा आगे जरूर आए लेकिन गेंद उनके बायीं तरफ से निकल गई. 56वें मिनट में ऋत्विक दास ने अपना दूसरा गोल करके जमशेदपुर एफसी की बढ़त को 2-0 कर दिया. बाएं फ्लैंक पर बने हमले में अटैकिंग थर्ड पर रिकी से थ्रू-पास लेने के बाद ऋत्विक ने बॉक्स के अंदर घुसे और चेन्नइयन के राइट-बैक अजित कुमार व कप्तान अनिरुद्ध थापा को छकाया. इसके बाद उन्होंने सेंटर-बैक फलोऊ डिआग्ने के आगे से राइट फुटर शॉट लगाकर गेंद को सेकेंड पोस्ट की तरफ गोल जाल में उलझा दिया. 60वें मिनट में विंसी बैरेटो ने गोल करके चेन्नइयन एफसी को राहत पहुंचाते हुए स्कोर 1-2 कर दिया. बायीं तरफ से बॉक्स के ठीक बाहर से आकाश सांगवान का क्रॉस ब्लॉक होने के बाद गेंद डिफ्लेक्ट हुआ और फिर जितेश्वर सिंह का शॉट भी ब्लॉक होने के बाद गेंद डिफ्लेक्ट होकर विंसी तक पहुंची. विंसी ने बॉक्स के बीचों-बीच से एक टर्न से गेंद को नियंत्रित करने के बाद राइट फुटर शॉट फारपोस्ट की तरफ लगाकर गोल कर दिया जबकि जमशेदपुर एफसी के गोलकीपर विशाल यादव अपने बायीं तरफ ड्राइव लगाने के बावजूद बचाव करने में विफल रहे.(नीचे भी पढ़े)

68वें मिनट में क्रोएशियन स्ट्राइकर पेटार स्लीस्कोविक ने गोल करके चेन्नइयन एफसी को 2-2 की बराबरी दिला दी. हाफ लाइन से सेनेगल के सेंटर-बैक फलोऊ डिआग्ने के क्रॉस फील्ड पास लेने के बाद आकाश सांगवान बायीं तरफ से नपा-तुला क्रॉस डाला, जिसे स्लीस्कोविक ने दाहिने पैर से सेकेंड पोस्ट की दिशा दिखा कर अपना काम पूरा किया जबकि गोलकीपर विशाल यादव के पास कोई मौका नहीं था. पहले हाफ में बेहतर फुटबॉल खेलने के बावजूद चेन्नइयन एफसी ऋत्विक दास के गोल के कारण पिछड़ी हुई थी. पूरे हाफ में चेन्नइयन ने बेहतरीन तालमेल का नजारा पेश किया और लगातार हाई-प्रेसिंग से जमशेदपुर की डिफेंस दबाव में भी लेकिन गोल नहीं आया. खेल ज्यादातर समय जमशेदपुर के हाफ में चलता रहा, जिसका इशारा चेन्नइयन के गेंद पर 61 फीसदी कब्जे से पता चलता है. चेन्नइयन की ओर से 11 शॉट लगे और दो टारगेट पर थे. वहीं, जमशेदपुर के लिए गेंद को अपने हाफ से निकालने में बार-बार परेशानी हुई. लेकिन रेड माइनर्स के लिए डेनियल चीमा चुक्वु और राफेल क्रिवेलारो ने आपसी तालमेल से एक मौका बनाया, जिस पर ऋत्विक ने गोल बनाया. यह दोनों टीमों के बीच हीरो आईएसएल में 12वां मुकाबला था और आज चौथी बार ड्रा खेला गया. चेन्नइयन एफसी ने पांच जीत मैच जीते हैं जबकि जमशेदपुर ने तीन जीते हैं. आज के ड्रा के बाद दोनों टीमों के बीच भिड़ंत में पलड़ा चेन्नइयन का भारी रहा क्योंकि नवम्बर में खेले पहले चरण के मैच में चेन्नइयन एफसी ने रेड माइनर्स पर 3-1 से जीत हासिल की थी.

Developer

Developer

Related Posts

Jharkhand sad news : झारखंड भाजपा के पूर्व प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले के भाई का निधन, शोक की लहर
खबर

Jharkhand sad news : झारखंड भाजपा के पूर्व प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले के भाई का निधन, शोक की लहर

September 13, 2026
Jamshedpur bustee utthan samiti : बजरंगी बगान बस्ती उत्था समिति का किया गया पुनर्गठन, नवीन कुमार सर्वसम्मति से चुने गए अध्यक्ष
खबर

Jamshedpur bustee utthan samiti : बजरंगी बगान बस्ती उत्था समिति का किया गया पुनर्गठन, नवीन कुमार सर्वसम्मति से चुने गए अध्यक्ष

September 13, 2026
Adityapur theft : गम्हरिया के हर में हैरान करनेवाली चोरी की घटना आई सामने, घर में सोता रहा पूरा परिवार, पांच फोन व नगद उड़ा ले गए अज्ञात चोर
खबर

Adityapur theft : गम्हरिया के हर में हैरान करनेवाली चोरी की घटना आई सामने, घर में सोता रहा पूरा परिवार, पांच फोन व नगद उड़ा ले गए अज्ञात चोर

September 13, 2026
Next Post

Indian Standards Bureau Jamshedpur : भारतीय मानक ब्यूरो ने साकची गोलचक्कर और जुबिली पार्क में किया नुक्कड़ नाटक 'लोगों को धोखा' का मंचन, आईएसआई और होल मार्क के प्रति लोगों को किया गया जागरूक

Saraikela cyber crime आदित्यपुर निवासी दोबारा बना साइबर ठगी का शिकार, बिना ओटीपी मांगे ठगों ने उनके खाते से उड़ाये दो लाख रुपये, विगत जून में भी अपराधियों ने उनके खाते में लगाई थी सेंध

jharkhand cm meets advocates - मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की अधिवक्ताओं के साथ संवाद, अधिवक्ताओं को सपरिवार स्वास्थ्य बीमा तथा दुर्घटना बीमा का लाभ देगी राज्य सरकार, रिटायर्ड अधिवक्ताओं को झारखंड अधिवक्ता संघ, कल्याण कोष से मिलने वाली पेंशन राशि के बराबर की राशि उस कोष में योगदान स्वरूप देगी सरकार , प्रत्येक जिले में नए सिरे से सुसज्जित एवं आधुनिक बार कंपलेक्स बनाए जाएंगे ,

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

jamshedpur congress protest : जमशेदपुर के एसएसपी ऑफिस पर महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, नशा के खिलाफ बुलंद की आवाज

Chandil accused of electrocution arrested : खेत में बिजली के तार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, खेत में बिजली का तार लगाने का आरोपी गया जेल

jharkhand visit of supreme court justice : सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश, न्यायमूर्ति चन्द्रशेखर और मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सोनक से मिले झारखंड बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन राजेश शुक्ल, किया अभिनंदन

jamshedpur durga puja samity agm : जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति की वार्षिक आमसभा संपन्न, 327 दुर्गा पूजा समितियों के प्रतिनिधियों ने लिया हिस्सा, महोत्सव की तैयारियों एवं विभिन्न समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा

Jamshedpur brics summit reaction : ब्रिक्स शिखर सम्मेलन भारत की आर्थिक प्रगति में मील का पत्थर : अनिल मोदी

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jamshedpur congress protest : जमशेदपुर के एसएसपी ऑफिस पर महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, नशा के खिलाफ बुलंद की आवाज

Chandil accused of electrocution arrested : खेत में बिजली के तार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, खेत में बिजली का तार लगाने का आरोपी गया जेल

jharkhand visit of supreme court justice : सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश, न्यायमूर्ति चन्द्रशेखर और मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सोनक से मिले झारखंड बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन राजेश शुक्ल, किया अभिनंदन

jamshedpur durga puja samity agm : जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति की वार्षिक आमसभा संपन्न, 327 दुर्गा पूजा समितियों के प्रतिनिधियों ने लिया हिस्सा, महोत्सव की तैयारियों एवं विभिन्न समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा

Jamshedpur brics summit reaction : ब्रिक्स शिखर सम्मेलन भारत की आर्थिक प्रगति में मील का पत्थर : अनिल मोदी

jamshedpur health report : धातकीडीह के मदर टेरेसा एडवांस हेल्थ क्लीनिक में 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों के लिए लगाया विशेष आयुष्मान वय वंदना कार्ड शिविर, लोगों की मदद

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News