जमशेदपुर : भारतीय मानक ब्यूरो की शाखा जमशेदपुर के तत्वावधान से गीता थियेटर के कलाकारों के द्वारा शनिवार को साकची गोलचक्कर तथा जुबिली पार्क में ‘लोगों को धोखा’ नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। कलाकारों ने पहले साकची गोलचक्कर आई हॉस्पिटल के पास और उसके बाद जुबिली पार्क में नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत करते हुए एक के बाद एक यानी दो दृश्यों को प्रस्तुत किया। ‘लोगों को धोखा’ शीर्षक नुक्कड़ नाटक में हास्य के साथ आईएसआई मार्क तथा होल मार्क के प्रति जागरूकता वाले दृश्य उपस्थित दर्शकों के समक्ष प्रस्तुत किये गये। (नीचे भी पढें)

नाटक में महिला के रूप में मनीषा, पति के रूप में दिलीप, दुकानदार के रूप में रंचन, युवा कलाकार के रूप में राहुल झा तथा प्रेमिका के रूप में सोनम साह ने किरदार निभाया. वहीं नाटक के निदेशक प्रेम दीक्षित नट के रूप में तथा नटी के रूप में नाटक की लेखिका गीता दीक्षित नजर आयीं। नाटक में दिखाया गया कि कैसे एक परिवार दीपावाली के समय दुकानदार द्वारा छूट के लालच में आकर बिना आईएसआई मार्क देखे समान ख़रीद लेता है और कुछ ही समय में वो खराब हो जाता है। वहीं उसके पड़ोसी द्वारा पांच साल पहले खरीदा हुआ समान अब तक वैसे ही उपयोग हो रहा है, तो आश्चर्यचकित होकर महिला अपने पड़ोसी से पूछती है कि कैसे तुम्हारा समान इतना चल रहा है और मेरा सामान छह महीने में ही खराब हो गया। पड़ोसी बताचा है कि हम लोगों जब भी समान खरीदते हैं तो आईएसआई मार्क और सीएमएल नम्बर देखकर ही लेते हैं आप लोग भी इसका ख्याल रखा करो। (नीचे भी पढ़ें)

यहीं पहला दृश्य समाप्त होता है और दूसरे दृश्य की शुरुआत होती है, जिसमें सोना खरीदते समय होल मार्क देख कर ही लेने की जानकारी दी गयी। भारतीय मानक ब्यूरो जमशेदपुर शाखा कार्यालय प्रभारी ने बताया कि आज जमशेदपुर में होने के बाद कल 8 जनवरी को रांची-हजारीबाग, 9 जनवरी को आदित्यपुर-सारयकेला,10 जनवरी को बोकारो-धनबाद में इस नाटक का मंचन किया जाना है, जो जमशेदपुर के गीता थिएटर के कलाकार करेंगे।



