
चाईबासा : जगन्नाथपुर प्रखंड मुख्यालय के अंतर्गत पड़ने वाला कलैया पंचायत के कलैया गांव का एक 29 वर्ष सिकंदर तिरिया नामक युवक खेत में पड़ा बिजली के तार के चपेट में आ जाने से मौत हो गया।इस सबंध में जगन्नाथपुर थाना में मामला दर्ज कर मामले की जांच में जुट गये है। इस सबंध में मिली जानकारी के अनुसार जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के कलैया गांव में मंगलवार को शाम पांच बजे 29 वर्षिय सिकंदर तिरिया अपने घर से शौच के लिए खेत में गया हुआ था। उसी दौरान खेत में पहले से गिरा बिजली के तार के चपेट में आ जाने से खेत में गीर गया। बताया गया कि खेत में पानी होने के कारण युवक को तार का पता नहीं चला, शौच कर वापस लौटने के क्रम में पैर फिसल गया जिससे की वहीं गीर जाने के कारण घटना स्थल पर ही मौत हो गया।हलांकि मृतक सिकंदर तिरिया को गांव ग्रामीणों द्वारा जगन्नाथपुर सामुदायिक स्वास्थय केंद्र लाया गया जहां सीएचसी प्रभारी प्रभारी डॉ दिपक कुमार द्वारा मृत घोषित कर दिया गया।इधर मामले की जानकारी मिलते ही जगन्नाथपुर पुलिस अस्पताल पहूंच कर लाश को कब्जे में लिया।जिसे गुरूवार को लाश का अंतपरिक्षण के लिए चाईबासा सदर अस्पताल भेजा जायेगा।














