
Jamshedpur : आर्थिक तंगी के कारण आत्महत्या कर अपनी जान देने वाले जोधी ठाकुर के शोकाकुल परिवार से सुभाष युवा मंच के अध्यक्ष और शिक्षाविद पारस नाथ मिश्रा ने उनके आवास पर मिल कर ढाढ़स बढ़ाया । पारस नाथ मिश्र ने स्व जोधी ठाकुर की पत्नी और बेटे से कहा कि इस दुख की घड़ी में सुभाष युवा मंच और समाज उनके साथ है। पीड़ित परिवार के लिए पारस नाथ मिश्रा ने तात्कालिक मदद की और राशन उपलब्ध करवाया। पारस नाथ मिश्रा ने कहा कि श्राद्ध कर्म के लिए भी संस्था द्वारा पूर्ण रूप से मदद की जाएगी।
उन्होंने स्व जोधी ठाकुर के पुत्र रोहित ठाकुर और धर्म पत्नी सरिता देवी से कहा कि हम आपके साथ हैं, भविष्य में हर प्रकार से सुभाष युवा मंच द्वारा उनके परिवार को मदद की जाएगी। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पीड़ित परिवार को 20 लाख मुआवजा और बेटे की पढ़ाई का खर्च उप्लब्ध कराने की मांग की है। पारस नाथ मिश्रा के साथ नाई जागृति संघ के संतोष ठाकुर, उदय ठाकुर, सदय कांत मिश्र, अजय सक्सेना व अजय शर्मा उपस्थित थे।







