- टाटानगर रेलवे अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में लगने लगे आवश्यक उपकरण

Chaibasa : मेंस कांग्रेस और रेल प्रशासन के बीच गत 24 अगस्त को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई बैठक के बाद 30 ऑक्सीजन सिलेन्डर ( गैस सहित ) चक्रधरपुर मंडल के सीएमएस ने टाटानगर अस्पताल भेजा। बुधवार को मेंस कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने टाटा के सीएमएस डॉ एसके बेहरा के साथ टाटा रेलवे अस्पताल में चल रहे आइसोलेशन वार्ड का निरीक्षक किया।
निरीक्षण के बाद की बैठक में पारामेडिकल और हाउसकीपिंग स्टाफ की संख्या बढ़ाने और अन्य सुविधाओं पर चक्रधरपुर मंडल के सीएमएस डॉ एसके मिश्रा ने आवश्यता पड़ने पर 24 घंटे के भीतर सभी इंतजाम पूरा करने का आश्वासन दिया। मेंस कांग्रेस के मंडल संयोजक शशि मिश्रा ने कहा कि टाटानगर रेलवे अस्पताल में लगभग 12 हजार कर्मचारियों और उनके परिजनों का इलाज होता है, मेंस कांग्रेस जिला प्रशासन से समन्वय बना कर रेल कर्मचारियों को बेहतर चिकित्सा सुविधा दिलाने का प्रयास कर रहा है, इसलिए कर्मचारियों को पैनिक न होने तथा धैर्य से काम करने की अपील की है।







