
Jamshedpur : जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज के बीएड विभाग में बुधवार को ‘संतुलन ही श्रेष्ठ है’ शीर्षक वेबिनार का आयोजन किया गया. वेबिनार में स्वागत भाषण बीएड विभाग के एचओडी डॉ राजू ओझा ने किया. उन्होंने वेबिनार के मुख्य विषय ‘यूनाइटेड स्टेट के संविधान के आधार पर महिलाओं को समाज में समानता का आधिकार का अभिनंदन’ पर प्रकाश डाला. वेबिनार में प्रथम वक्ता राष्ट्रीय कमीशन फॉर वीमेन की पूर्व सदस्य सुषमा साहू ने कहा कि महिलाओं को बराबरी का अधिकार मिलना चाहिए. विवाह की स्वतंत्रता, कपड़े पहनने की स्वतंत्रता और आत्मविश्वास महिलाओं में होना चाहिए. इसके अलावा करीम सिटी कॉलेज की डॉ वसुंधरा रॉय तथा अभिषेक सिंह ने महिलाओं की तुलना काली, दुर्गा से करते हुए कहा कि महिलाएं ही पुरुषों की प्रेरणा हैं. वेबिनार का संचालन अपूर्वा सिंह व पूजा कुमारी ने किया. धन्यवाद ज्ञापन डॉ इरशाद खान ने किया.







