जमशेदपुर : जमशेदपुर डिवीज़न इंश्योरेंस एम्प्लॉईज एसोसिएशन के महिला फोरम ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया. इसके तहत एलआइसी के वरिष्ठ मण्डल प्रबंधक सूर्य नारायण पंडा, करीम सिटी मास कॉम की प्रभारी डॉ नेहा तिवारी एवं अधिवक्ता डॉ संगीता झा ने भी संबोधित किया. (नीचे भी पढ़ें)

महिला फोरम की सदस्यों ने महिला दिवस का इतिहास और वर्तमान का जिक्र करते हुए प्रासंगिक गीत एवं कविताएं भी प्रस्तुत कीं. इसकी अगली कड़ी में 18 मार्च को महिलाओं एवं संगठन के सदस्यों ने ओल्ड एज होम जाकर वहां रह रहे बुजुर्गों के लिए गद्दे, फल एवं बिस्किट्स भी मुहैया कराये. सभी ने वृद्धों के बीच समय व्यतीत करते हुए उनके साथ देर तक बातचीत भी की.



