
जमशेदपुरः जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित केबल कंपनी के पास कंपनी प्रबंधन से कुंती देवी को मिले दुकान को स्थानीय दबंग बंटी सिंह उर्फ सौरभ सुमन द्वारा कब्जा कर लिया गया है. अब इस समस्या से परेशान होकर शनिवार को कुंती देवी एसएसपी से मिलकर न्याय की गुहार लगाने पहुंची. कुंती देवी ने बताया कि उनके पति केबुल कंपनी के स्थाई कर्मचारी थी. कंपनी की ओर से 1989 में उनको एक दुकान दी गई थी. बीते दिनों जुस्को की ओर से सड़क चौड़ीकरण के दौरान उनके दुकान को हटा दिया गया था. जुस्को की ओर से दुकान को बना भी दिया गया है. अब बने हुए दुकान पर बंटी सिंह अपना कब्जा दिखा रहा है. कुंती ने बताया कि उसी दुकान से उनकी जीविका चलती है, दुकान नहीं होने से अब वह घर नही चला पा रही है. उन्होंने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है.




