
जमशेदपुर : ट्यूब डिवीजन जेडीसी के तत्वाधान में ब्लड डोनेशन कार्यक्रम का आयोजन ट्यूब डिस्पेंसरी में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में टीएमएच अस्पताल की आरएमओ रिंकू भार्गव तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्लड बैंक के के हेड संजय चौधरी, टाटा वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष शाहनवाज आलम और सहायक सचिव सरोज सिंह उपस्थित थे। इस ब्लड डोनेशन कार्यक्रम में 119 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया। रक्तदाताओं के हौसले को बढ़ाने के लिए या इआईसी ट्यूब संजय साहनी, चीफ अमर पाणिग्रही, हेड एचआरएम भावुक गुप्ता, पर्सनल ऑफिसर शिवांगी दिव्या, हेड पीटी मिल्स धनंजय कुमार, हेड सप्लाई चेन सरबजीत कुमार, हेड मेंटेनेंस संतोष कुमार समेत सभी कमेटी मेंबर मौजूद थे। इस रक्तदान कार्यक्रम के सफल संचालन में जेडीसी के वाइस चेयरमैन ब्रजेश कुमार सिंह एवं एडमिनिस्ट्रेशन के श्याम सवारे ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।





