
जमशेदपुर : हिंदू युवा वाहिनी जमशेदपुर महानगर के द्वारा बागबेड़ा स्थित कैलाश धाम (शंख बाबा मंदिर) में परमेश्वर नंद सरस्वती (शंख बाबा) की 21वीं ब्रह्मलीन समाधि (पुण्यतिथि) के उपलक्ष में सुंदरकांड एवं महाभंडारे का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूम में जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष विद्यानंद सरस्वती एवं विभिन्न अखाड़ा के संत उपस्थित थे. पूरे कार्यक्रम की संचालन कैलाश धाम के महंत मेघानंद सरस्वती, हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष सतीश सिंह एवं जिला उपाध्यक्ष विपिन तिवारी देखरेख में हुआ. इस कार्यक्रम में हिंदू युवा वाहिनी के झारखंड प्रदेश प्रभारी संतोष झा, भाजपा की पूर्व विधायक मेनका सरदार, आजसू के जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह, हिंदू युवा वाहिनी जिला महामंत्री विशाल सिंह, सुदीप चौधरी, टिंकू रावत, आदर्श सिंह, दीपांकर चक्रवर्ती, राजा चौधरी, नवीन मिश्रा, सत्येंद्र पांडे, गुलशन सिंह एवं हिंदू युवा वाहिनी के कई कार्यकर्ता एवं भक्त शामिल हुए.






