जमशेदपुर : बर्मामाइंस थानांतर्गत रेलवे कंटेनर यार्ड के पास विगत 2अगस्त की रात मो आफताब आलम को गोली मारे जाने, जिसके कारण उसकी बाद में इलाज के दौरान मौत हो गई, के मामले में पुलिस ने मुख्य शूटर, शातिर अपराधी शहबाद उर्फ मो शहबाज उर्फ भोंदू, मो रेहान उर्फ अब्दुल रेहान को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने इस मामले में दो विधि निरुद्ध प्राथमिकी अभियुक्तों को भी पकड़ा है. पुलिस ने उनके पास से वारदात में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलें, पिस्टल एवं प्वाइंट 7.65 की दो गोलियां एवं एक मैगजीन भी बरामद कर लिया है. पुलिस ने इस कांड के अनुसंधान के क्रम में प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर अप्राथमिकी अभियुक्त शेख रहीम को भी चूनाभट्ठा से गिरफ्तार किया है. बताते चलें कि इस मामले में पुलिस इससे पूर्व भी इस मामले के चार अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. (नीचे भी पढ़ें)
बताते चलें कि विगत 2 अगस्त की रात बर्मामाइंस थाना क्षेत्र स्थित रेलवे कंटेनर यार्ड के पास मो आफताब पर जान मारने की नीयत से फायरिंग की गई थी, जिसके बाद इलाज के क्रम में उसका निधन हो गया था. इस वारदात के संबंध में त्वरित कार्रवाई करते हुए एसएसपी के निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं पुलिस उपाधीक्षक विधि व्यवस्था एवं पुलिस उपाधीक्षक नगर के नेतृत्व में एसआइटी का गठन किया. इस टीम ने गुरुवार की रात बर्मामाइंस थानांतर्गत बंद पड़े बैचिंग प्लांट में छापामारी कर कांड के मुख्य शूटर, अपराधकर्मी शहबाज उर्फ मो शहबाज उर्फ भोंदू एवं मो रेहान उर्फ अब्दुल रेहान को गिरफ्तार कर लिया. उनके साथ मामले के दो नाबालिग प्राथमिकी अभियुक्त भी पकड़े गए. पुलिस ने उनके पास से कांड में प्रयुक्त दोनों मोटरसाइकिलें, पॉइंट 7.65 की दो गोलियां एवं एक मैगजीन भी बरामद कर लिया. बाद में पुलिस ने मामले के अनुसंधान के क्रम में मिले साक्ष्यों के आधार पर एक अप्राथमिकी अभियुक्त, शेख रहीम को भी चूना भट्ठा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस अधिकारियों से मिली सूचना के अनुसार पकड़े गए दोनों अपराधियों, शहबाज एवं मो रेहान का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है. दोनों के खिलाफ बर्मामााइंस सहित नगर के विभिन्न थानों में दर्ज दर्जनों मामले विचाराधीन हैं.




