
Jamshedpur : धातकीडीह स्थित जमशेदपुर ब्लड बैंक में रविवार को आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल एवं जमशेदपुर ब्लड बैंक के सहयोग से 39वें रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. यह आयोजन कोरोना काल के दौरान ब्लड बैंक में रक्त की जरूरत को देखते हुए किया गया. शिविर का संचालन सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक किया गया. इसमें 42 यूनिट रक्त संग्रह किया गया. शिविर के दौरान 100 से भी ज्यादा लोगों के बीच ब्लड बैंक में पौधा वितरित किया गया.सभी रक्तदाताओं को भी पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया. शिविर में समीर सरकार, सुनील आनंद, राजेंद्र प्रसाद, ज्ञान प्रसाद, रमेश राव, जयेश कुमार, विनय कृष्णा, राकेश कुमार, समेत अन्य लोगों की सराहनीय भूमिका रही.








