
जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची स्थित रेड क्रॉस भवन जिला प्रशासन की ओर से दो दिवसीय आधार एनरॉलमेंट कैंप (Aadhaar Enrollment Camp) का आयोजन किया गया है. यह कैंप शनिवार को आरंभ हुआ, जो रविवार (19 दिसंबर) तक चलेगा. कैंप में सुबह 10 से शाम 4 बजे तक नागरिक अपना नया आधार कार्ड बनाने के लिए पंजीकरण तथा पुराने आधार कार्ड में अपडेट करा सकते हैं. जिला प्रशासन की ओर से जिलावासियों से ज्यादा से ज्यादा की संख्या में कैम्प में शामिल होकर इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की गयी है.




